Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Gariaband News : मितानिन को अब महीनों भटकने की जरूरत नहीं होगी, सांय-सांय सीधे उनके खाते में पहुंचेगी प्रोत्साहन राशि – विधायक रोहित साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
गरियाबंद

Gariaband News : मितानिन को अब महीनों भटकने की जरूरत नहीं होगी, सांय-सांय सीधे उनके खाते में पहुंचेगी प्रोत्साहन राशि – विधायक रोहित साहू

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/07/12 at 8:40 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Gariaband News : मितानिन को अब महीनों भटकने की जरूरत नहीं होगी, सांय-सांय सीधे उनके खाते में पहुंचेगी प्रोत्साहन राशि – विधायक रोहित साहू
Gariaband News : मितानिन को अब महीनों भटकने की जरूरत नहीं होगी, सांय-सांय सीधे उनके खाते में पहुंचेगी प्रोत्साहन राशि – विधायक रोहित साहू
SHARE

 

गरियाबंद। Gariaband News : छत्तीसगढ़ में मितानिन के रूप में काम कर रही महिलाओं को अब मानदेय के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। आज से हर महीने सीधे उनके खाते में प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। उक्त बाते शुक्रवार को मितानित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू ने कही। विधायक ने कहा कि मितानिन बहने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। जिले के दूरस्थ और वानाचंल में भी अंतिम अंतिम छोर इन्होंने स्वास्थ्य की बागडोर संभाल रखी है। अपने काम के प्रति इनका लग्न और समर्पण कबीले तारीफे है। उन्होंने कहा कि पहले भी मितानिनों को बैंक में राशि दी जाती थी, लेकिन ये राशि ब्लाक स्तर पर अनियमित अंतराल पर आती थी और उसमें केंद्र, राज्य तथा स्वयं के अंश की जानकारी नहीं होती थी। इसके चलते मितानिनों को दो-तीन माह विलंब से प्रोत्साहन राशि मिलती थी। परंतु नई व्यवस्था में मितानिन बहनों को प्रतिमाह राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलेगी जिसमें उनके केंद्र, राज्य और स्वयं के प्रोत्साहन राशि की जानकारी भी मितानिन पासबुक के माध्यम से मिलेगी।

- Advertisement -
Ad image

विधायक रोहित साहू ने आगे कहा कि प्रदेश की विष्णु देव सरकार में गांव गरीब किसान सहित हर वर्ग के खुशहाली के काम कर रही हैं। इस सरकार में हर काम साय साय होता है। चुनाव जीतने के बाद सरकार ने हर वादे पूरे किए है। आज मुझे बहुत ही खुशी हो रही है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने मितानिन बहनों को भी सुगमता से प्रोत्साहन राशि पहुंचाने की आनलाईन व्यवस्था कर दी है। अब उन्हें कही भी भटकने को जरूरत नहीं होगी। इसके लिए उन्होंने सीएम साय तथा स्वाथ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार भी जताया।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में मितानिन प्रोत्साहन राशि को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करने की शुरूआत की। सीएम ने रिमोट का बटन दबाकर राज्य स्तर से मितानिन प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में अंतरण किया। इस अवसर पर जिला अस्पताल गरियाबंद सहित जिले के समस्त सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रोजेक्टर लगाकर एवं समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में टी.व्ही. के माध्यम से उपरोक्त कार्यक्रम के सीधा प्रसारण किया गया। गरियाबंद में इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मितानिन बहनों से रूबरू बातचीत भी की और उन्हें मितानिन पासबुक देकर शाल एवं श्री फल से सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं सरकारी अस्पताल के सभी चिकित्सक एवम स्टॉफ मौजूद थे।

- Advertisement -

मीडिया से चर्चा में विधायक ने कहा की यह हम सब के लिए बहुत ही गर्व की बात हैं। आज सीएम विष्णु देव साय ने मितानिन बहनों के पक्ष में अच्छी पहल शुरू की। अब हर महीने मितानिनों सीधे उनके खाते में राशि मिलेगी। आज उनके एक बटन दबाते ही एक साथ राज्य भर की मितानिन बहनों के खाते में 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपए का अंतरण हो गया। इस राशि में केंद्र एवं राज्य के अंश के साथ ही मितानिन प्रोत्साहन राशि भी शामिल है। ये राशि 69 हजार 607 मितानिन बहनें, 3 हजार 448 मितानिन प्रशिक्षक, 289 ब्लॉक समन्वयक, 176 स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, 26 शहरी क्षेत्र समन्यवक एवं 285 मितानिन हेल्प डेस्क समन्वयक को राज्य स्तर से एक साथ भुगतान की गई।

TAGGED: GARIABAND NEWS, विधायक रोहित साहू
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Rahul Gandhi Vs Smriti Irani: जीवन में हार-जीत लगी रहती है…Smriti Irani के बचाव में आए राहुल गांधी,कहा -अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने से बचें
Next Article CG NEWS: तिल्दा नेवरा की बिटिया यश्वी अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता अर्जित कर नगर को किया गौरवान्वित

Latest News

CG News :अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने गृह मंत्री शाह के नाम विधि मंत्री अरुण साव को अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 22, 2025
Air India: एयर इंडिया पर बड़ी कार्रवाई : DGCA ने तीन सीनियर अफसर हटाए, 5% फ्लाइट्स कैंसिल, इंटरनेशनल रूट भी प्रभावित
Grand News NATIONAL दिल्ली देश June 22, 2025
CG NEWS : हर वर्ष बारिश के मौसम में आराम करने वाले नक्सली इस बरसात में चैन की नींद नहीं सो पाएँगे, सुरक्षा बलों का जारी रहेगा ऑपरेशन – गृह मंत्री शाह
Grand News June 22, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?