Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ की यें चार प्रमुख रेल परियोजनाएं जल्द होगी शुरू, मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से की चर्चा, मंत्री ने तेजी से कार्य का दिया आश्वासन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
दिल्लीदेश

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ की यें चार प्रमुख रेल परियोजनाएं जल्द होगी शुरू, मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से की चर्चा, मंत्री ने तेजी से कार्य का दिया आश्वासन

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/07/17 at 6:40 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ की यें चार प्रमुख रेल परियोजनाएं जल्द होगी शुरू, मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से की चर्चा, मंत्री ने तेजी से कार्य का दिया आश्वासन
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ की यें चार प्रमुख रेल परियोजनाएं जल्द होगी शुरू, मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से की चर्चा, मंत्री ने तेजी से कार्य का दिया आश्वासन
SHARE

 

रायपुर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की विभिन्न नई रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। रेल भवन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान राज्य की चार प्रमुख रेल परियोजनाओं धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना, अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना और रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना को जल्द शुरू करने का आग्रह किया।

- Advertisement -
Ad image

 

धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना (240 किमी)

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है। यह पत्थलगाँव, कुनकुरी, जशपुर नगर, गुमला आदि महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है। यह उत्तरी छत्तीसगढ़ को झारखंड से जोड़ेगी। इस परियोजना के माध्यम से औद्योगिक (कोरबा) क्षेत्र को लोहरदगा से जोड़ने की योजना है। इसके अतिरिक्त, यह क्षेत्र को पूर्व में कोरबा और रांची के होकर मध्य भारत से जोड़ेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 16,000 करोड़ रुपए है।

अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना (200 किमी)

इस परियोजना की मांग आजादी से पहले 1925 में की गई थी। हालांकि, 1948 में मंजूरी मिलने के बावजूद यह परियोजना अब तक अधूरी रही। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना अंबिकापुर (उत्तरी छत्तीसगढ़) को बरवाडीह (झारखंड) से जोड़ेगी और परसा, राजपुर, चंदनपुर आदि महत्वपूर्ण शहरों को कनेक्ट करेगी। इस परियोजना के माध्यम से देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में कोयला और अन्य खनिजों के परिवहन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 9000 करोड़ रुपए है।

खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना (277 किमी)

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना देश के पश्चिमी क्षेत्र में एसईसीएल और एमसीएल कोयला क्षेत्रों की निकासी के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करती है। यह बिलासपुर और रायपुर स्टेशनों को बायपास करते हुए बलौदाबाजार क्षेत्र को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 8000 करोड़ रुपए है।

रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना (140 किमी)

रेलवे पहले से ही दल्ली-राजहरा-रावघाट 95 किमी नई रेलवे लाइन का निर्माण कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने सुझाव दिया कि इस लाइन को जगदलपुर तक बढ़ाया जाए, ताकि आदिवासी क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास किया जा सके। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के खनिज समृद्ध क्षेत्र से इस्पात उद्योगों तक लौह अयस्क की निकासी के कुशल और पर्यावरण अनुकूल साधन प्रदान करेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 3500 करोड़ रुपए है।

बैठक के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इन परियोजनाओं की संभावनाओं और लाभों को स्वीकार किया और इन पर तेजी से काम करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएँ राज्य के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और रेलवे मंत्रालय इन्हें प्राथमिकता देगा।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, चार प्रमुख रेल परियोजनाएं, मुख्यमंत्री साय, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी, कई जवानों और माओवादियों के घायल होने की खबर  CG BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी, कई जवानों और माओवादियों के घायल होने की खबर 
Next Article RAIPUR BREAKING : राजधानी के आमानाका इलाके में मिली युवक की सड़ी गली लाश, फैली सनसनी  RAIPUR BREAKING : राजधानी के आमानाका इलाके में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी 

Latest News

गरियाबंद में 15 लाख की ठगी का पर्दाफाश, स्वरोजगार के नाम पर महिलाओं से ठगे रुपए – रायपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
Grand News July 20, 2025
  CG CRIME NEWS : चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG CRIME NEWS : गोद लिए बेटे ने अपनी ही मां की करवा दी हत्या, 40 हजार में दी थी सुपारी, बताई जा रही यह वजह 
Sarangarh - Bilaigarh क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG NEWS : बाइक सवार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?