Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CM Vishnudeo Sai’s visit to Delhi: सीएम विष्णुदेव साय ने सुशासन संवाद कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा- मोदी की गारंटी पूरी कर जीता भरोसा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दिल्ली

CM Vishnudeo Sai’s visit to Delhi: सीएम विष्णुदेव साय ने सुशासन संवाद कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा- मोदी की गारंटी पूरी कर जीता भरोसा 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/07/18 at 9:17 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Chhattisgarh : साय सरकार की अपील: 'देखो अपना देश" अभियान में वोट कर अपने राज्य के गंतव्यों को बनाएं राष्ट्रीय धरोहर
Chhattisgarh : साय सरकार की अपील: 'देखो अपना देश" अभियान में वोट कर अपने राज्य के गंतव्यों को बनाएं राष्ट्रीय धरोहर
SHARE
  • नई दिल्ली में आयोजित सुशासन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने सुशासन संवाद कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धियां
  • कहा, प्रदेश में पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए उठाए कई महत्वपूर्ण कदम

नई दिल्ली। CM Vishnudeo Sai’s visit to Delhi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सरकार के छह माह पूरे होने पर नई दिल्ली के अशोका होटल में  आयोजित सुशासन संवाद कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व राज्य में सुशासन की दिशा में उठाए गए कदमों पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होने जनता के सवालों का भी बेबाकी के साथ जवाब दिया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने संबोधित करते हुये कहा शपथ ग्रहण के पश्चात हमारी सबसे बड़ी चुनौती जनता के भरोसे पर खरा उतरना था। मोदी जी ने जो प्रदेश की आम जनता को गारंटी दी थी, उन्हें पूरा करना था। लेकिन हमने 7 महीने के भीतर ही अधिकांश गारंटियों को पूरा कर जनता का भरोसा पुनः अर्जित कर लिया है। उन्होने कहा छत्तीसगढ़ में जनता का काम साएँ-साएँ हो रहा है, जिससे कमीशनखोरी करने वालों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार की नियत और नीति दोनों सही हैं। उन्होने नक्सलवाद के विरुद्ध किए गए कार्यों पर विशेष जोर देते हुये कहा “हमारी सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। हमने सुरक्षा कैंप स्थापित किए हैं और इन इलाकों में विकास कार्यों को तेज किया है। इससे न केवल सुरक्षा बल्कि विकास की दिशा में भी हमें बड़ी सफलता मिली है।”

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, “हमने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया है ताकि जनता को उनकी समस्याओं का समाधान जल्दी और प्रभावी तरीके से मिल सके।”

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये कहा कि हमने सरकार बनते ही मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया। किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस दिया। वादे के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी शुरू की। राज्य की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रति माह एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दी गई है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनकी सरकार ने राज्य में विकास और सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, “हम वैल्यू एडिशन कर रहे हैं और आने वाले समय में हमारा सपनों का छत्तीसगढ़ तैयार हो रहा है। राज्य के विकास के लिए हमने कई नई परियोजनाएँ शुरू की हैं और जनता को उनकी आवश्यकता की सभी सुविधाएँ प्रदान कर रहे हैं।”

सुशासन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने अपने दृष्टिकोण और योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि उनकी सरकार राज्य के विकास और जनहित के कार्यों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हम छत्तीसगढ़ को एक मॉडल राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news in hindi, CM Vishnudeo Sai's visit to Delhi, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Richa Chadha And Ali Fazal Become Parents : ऋचा चड्ढा-अली फजल बन गए मम्मी-पापा, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म
Next Article TRENDING IN X : स्त्री नहीं सिरकटे का मचेगा चंदेरी में आंतक, ट्रेलर लॉन्च, सभी सितारों ने मीडिया के सामने की खूब मस्ती

Latest News

सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान — गरियाबंद में भाजपा मंत्री विजय शाह का पुतला दहन, कांग्रेस ने की मंत्री पद से बर्खास्तगी की मांग
Grand News May 14, 2025
CGNEWS: चिटफंड कंपनी द्वारा बेची जा रही जमीन, निवेशकों ने की रोक लगाने की मांग 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 14, 2025
CG NEWS : कलाकारों और साहित्यकारों का बढ़ा मासिक पेंशन, 2000 से हुआ 5000 रुपये
Grand News May 14, 2025
फिंगेश्वर में पीएम आवास योजना की धीमी रफ्तार पर गरजे कलेक्टर उइके — 12 पंचायत सचिव और 1 तकनीकी सहायक को नोटिस
Grand News May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?