Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डॉक्यूमेंट्री में दिखेगा एर्राबार का सच, विष्णु सरकार के पुनर्वास नीतियों से बदल रहा छत्तीसगढ़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

डॉक्यूमेंट्री में दिखेगा एर्राबार का सच, विष्णु सरकार के पुनर्वास नीतियों से बदल रहा छत्तीसगढ़

Vijay Sinha
Last updated: 2024/07/19 at 2:32 AM
Vijay Sinha
Share
5 Min Read
SHARE

 

18 साल बीत गए लेकिन एर्राबोर के लोग आज भी उस खौफनाक मंजर को नहीं भूले। चारो तरफ धधकती आग, चीख पुकार, अपनो की आंखों के सामने अपने ही जल गए। महिलाए और बच्चे भी इस त्रासदी का शिकार हुए। आज भी ये घटना एर्राबोर के लोगो जेहन में जिंदा। इस खौफनाक मंजर को आज भी एर्राबोर के लोग नहीं भूल पाए। अपनो को खोने के गम में कई परिवार आज भी इस घटना को याद कर सहम जाते है। हम बात कर रहे है छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ग्राम एर्राबोर की।

- Advertisement -
Ad image

आज से 18 साल पहले नक्सलियों ने यहां आधी रात को सैकड़ों घरों (झोपड़ियों) में आग लगा दी थी। घटना में 50 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए, उनकी दर्दनाक मौत हो गई। एर्राबोर के लोगों के आंखो में ये दृश्य आज भी जीवंत हैं। बताते है यहां सलवा जुडूम का राहत शिविर लगा था। अचानक बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचते हैं। कुछ ही देर में गोलियां चलने की आवाजें आने लगती हैं। इससे पहले कि जवान या पुलिस कुछ समझ पाती, नक्सलियों ने वहां सैकड़ों घरों (झोपड़ियों) में आग लगा दी। जवान मौके पर पहुंचे भी, लेकिन तब तक नक्सली भाग चुके थे।

- Advertisement -

इस घटना में 50 से ज्यादा ग्रामीण मारे गए, कुछ जिंदा ही जल गए। हालात बदले हैं, लेकिन ग्रामीणों के कानों में अब भी चीखने-चिल्लाने की आवाजें गूंजती हैं। 18 साल बाद इस घटना पर सुकमा के आदर्श पांडेय ने डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इसे छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।

- Advertisement -

आदर्श बोले- घटना के बारे में सुनकर रोंगटे खड़े हो गए

डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले आदर्श ने बताया, ‘माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान और आदिवासियों के संघर्ष से जुड़ी कई घटनाओं पर नजर पड़ी। जिस दौरान एर्राबोर आदिवासियों के कैंप पर हमला किया गया था, उस समय मेरी उम्र करीब 8 साल की ही थी। शुरुआत इसी डॉक्यूमेंट्री से की। घटना के बारे में सुनकर रोंगटे खड़े हो गए थे।’

सरेंडर्ड नक्सली बोले- हमें नहीं बताया गया था

आदर्श ने बताया कि, हमले में शामिल जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है उनसे भी बातचीत की गई थी। उनका कहना है कि माओवादियों से चर्चा से यह पता चला कि उन्हें भी टॉप लीडर्स ने यह नहीं बताया था कि वे उनके ही लोगों की हत्या करने के लिए ट्रेनिंग देकर ले जा रहे हैं। यह निश्चित तौर पर बेहद भयावह हत्याकांड है। इस बात का अफसोस हमें आज भी है।

डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले आदर्श ने बताया, ‘माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान और आदिवासियों के संघर्ष से जुड़ी कई घटनाओं पर नजर पड़ी। जिस दौरान एर्राबोर आदिवासियों के कैंप पर हमला किया गया था, उस समय मेरी उम्र करीब 8 साल की ही थी। शुरुआत इसी डॉक्यूमेंट्री से की। घटना के बारे में सुनकर रोंगटे खड़े हो गए थे।’।

आदर्श ने बताया कि, हमले में शामिल जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है उनसे भी बातचीत की गई थी। उनका कहना है कि माओवादियों से चर्चा से यह पता चला कि उन्हें भी टॉप लीडर्स ने यह नहीं बताया था कि वे उनके ही लोगों की हत्या करने के लिए ट्रेनिंग देकर ले जा रहे हैं। यह निश्चित तौर पर बेहद भयावह हत्याकांड है। इस बात का अफसोस हमें आज भी है।

आदर्श ने छत्रपति शिवाजी इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई से रोबोटिक्स में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। हाई स्कूल तक की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सुकमा के बाद हायर सेकेंडरी की शिक्षा हम एकेडमी जगदलपुर से की। इसके बाद 2023 में FTTI की परीक्षा के लिए एक साल तक दिल्ली में पढ़ाई की और परीक्षा भी दी। FTTI की तैयारी के दौरान सिनेमा निर्माण से जुड़े बहुत से लोगों से मुलाकात हुई। वे कहते हैं मैं स्क्रिप्ट लेखन और निर्देशन के लिए स्वयं को तैयार कर रहा हूं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रदेश के 05 जिलों में निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना प्रारंभ, पीएससी, व्यापम, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा की होगी कोचिंग Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना प्रारंभ, अब श्रमिकों के बच्चें फ्री में कर सकेंगे PSC, व्यापम, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
Next Article डॉक्यूमेंट्री में दिखेगा एर्राबोर का सच, विष्णु सरकार के पुनर्वास नीतियों से बदल रहा छत्तीसगढ़

Latest News

Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Raja Murder Case : कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा
क्राइम देश June 9, 2025
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Technology June 9, 2025
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?