Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Crime News : पुलिस को फोन कर बोला- मार डाला उसे, आओ गिरफ्तार कर लो…. रीवा में फौजी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइममध्य प्रदेश

Crime News : पुलिस को फोन कर बोला- मार डाला उसे, आओ गिरफ्तार कर लो…. रीवा में फौजी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/07/21 at 10:57 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Crime News : पुलिस को फोन कर बोला- मार डाला उसे, आओ गिरफ्तार कर लो.... रीवा में फौजी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला 
Crime News : पुलिस को फोन कर बोला- मार डाला उसे, आओ गिरफ्तार कर लो.... रीवा में फौजी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला 
SHARE

रीवा। Crime News : रीवा के मनगवां थाना के ग्राम कठेरी में सेना के एक जवान ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक सुनील पटेल सेना में जवान है। जो कुछ दिनों पहले ही छुट्टी पर घर आया था। बताया गया कि पति-पत्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिस वजह से पत्नी मायके चली गई थी।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : Crime News : जब 64 साल के ससुर का 19 साल की बहू पर आया दिल, पति के बाहर जाते ही जबरदस्ती बनाया संबंध 

वही रविवार दोपहर को मां, बेटी को लेने कठेरी स्थित ससुराल आई थी। इसी दौरान पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। सुनील ने पत्नी प्रिया पटेल पर कुल्हाड़ी से 4 से 5 वार किए। कुल्हाड़ी प्रिया पटेल की गर्दन में लगी, जिससे वो जमीन पर ही गिर पड़ी। घटना शाम 4 बजे की बताई गई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बताया गया कि सुनील पटेल की पत्नी प्रिया पटेल से लंबे समय से अनबन चल रही थी। 8 जुलाई को प्रिया पटेल अपने मायके चली गई थी। 11 जुलाई को सुनील पटेल छुट्टियों में घर आया था। 14 जुलाई को बेटी का जन्मदिन था। इसलिए सुनील उसे ननिहाल से अपने घर ले आया। लेकिन उसने जब बेटी को वापस ननिहाल नहीं भेजा। तो 21 जुलाई की दोपहर प्रिया बेटी को लेने कठेरी स्थित घर पहुंची।

- Advertisement -

इसी बात को लेकर दोनों की नोंक-झोंक हो गई। जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से चार से पांच वार करके पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आरोपी को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। जिसे साक्ष्य के तौर पर पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

पत्नी पर चारित्रिक संदेह करता था पति

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पति-पत्नी पर लम्बे समय से चारित्रिक शक करता था। जिस वजह से आए दिन फोन पर दोनों की नोंक-झोंक हो जाती थी। घर के लोग भी इन बातों से तंग आ चुके थे। 7 जुलाई की रात और 8 जुलाई को पति-पत्नी के बीच फोन पर बहस हो गई। आरोपी सुनील पटेल ने घर आकर उसे देख लेने की बात कही। जिसके बाद 8 जुलाई को ही प्रिया ससुराल से मायके चली गई। जन्मदिन पर बेटी को सुनील के साथ घर भेजने की बात पर भी प्रिया राजी नहीं थी। लेकिन मायके वालों के कहने पर उसने बेटी को सुनील के साथ भेजा।

अनबन के बाद प्रिया चाहती थी कि वो और उसकी बेटी दोनों उसके मायके में रहे। जो सुनील को मंजूर नहीं थी।

डीआईजी साकेत पांडेय ने बताया कि आरोपी छुट्टियों पर घर आया था। जिसका पत्नी से लम्बे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी की हत्या करने के बाद भी उसे कोई पछतावा नहीं है। इसलिए उसने खुद पुलिस को फोन लगाकर बताया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसने गुस्से में भरकर पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या की है इसलिए चारित्रिक शक की संभावना भी है।

Crime News : जब 64 साल के ससुर का 19 साल की बहू पर आया दिल, पति के बाहर जाते ही जबरदस्ती बनाया संबंध 

 

 

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Breaking News, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़, पत्नी की हत्या, फौजी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मारा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Crime News : जब ससुर का 19 साल की बहू पर आया दिल, पति के बाहर जाते ही जबरदस्ती बनाया संबंध  Crime News : जब 64 साल के ससुर का 19 साल की बहू पर आया दिल, पति के बाहर जाते ही जबरदस्ती बनाया संबंध 
Next Article 22 July Ka Rashifal: सावन का पहला सोमवार आज: भगवान शिव की रहेगी कन्या समेत इन 3 राशियों पर कृपा,वृश्चिक राशि वालों की तरक्की के योग

Latest News

CGNEWS:सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्ति पर दो दिवसीय कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Chhattisgarh Naxal:नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान में निकली धमतरी पुलिस, डीआरजी टीम को मिली सफलता
Grand News आतंकवाद छत्तीसगढ़ नक्सलवाद May 15, 2025
CG NEWS: एफसीआई गोदाम के बाहर मजदूरों ने किया प्रदर्शन, कम भुगतान का विरोध 
Grand News May 15, 2025
GRAND NEWS : AIIMS दिल्ली में घायल जवानों से मिले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा – देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?