Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सावन का पहला सोमवार,भगवा कपड़े में नजर आया कांवरियों का जत्था,..भूतेश्वरनाथ गए श्रद्धालु बाढ़ में फँसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

सावन का पहला सोमवार,भगवा कपड़े में नजर आया कांवरियों का जत्था,..भूतेश्वरनाथ गए श्रद्धालु बाढ़ में फँसे

Vijay Sinha
Last updated: 2024/07/22 at 5:54 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

सावन का आज पहला दिन है और सावन की शुरुआत ही सोमवार के साथ हुई है। छत्तीसगढ़ के कई शिवालयों में देर रात से ही महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लग गई हैं।

Contents
नगर सेना की टीम ने श्रद्धालुओं को नाला पार करायाघरों में भी होने लगी है आराधना

मंदिरों में भक्त भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर बोलबम के जयकारे लगा रहे हैं। वहीं विश्व के विशालतम प्राकृतिक शिवलिंग भूतेश्वरनाथ में आज दिनभर कांवड़ियों तथा भगवान शिव के भक्तों का ताता लगा हुआ है। सुबह बाढ़ के चलते जो कांवड़ यात्री नहीं पहुंच पा रहे थे नाले में पानी कम होने के बाद वे भूतेश्वरनाथ पहुंच गए। भक्तों ने भगवान को बेल पत्र चढ़ाकर उनकी पूजा की। बेलपत्र, धतूरे व आंक के फूल लिए भक्त शिव मंदिर में कतार में लगे दिखे।वैसे तो सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी लेकिन सुबह करीब 9 से दोपहर 1 बजे तक पूजा के लिए ज्यादातर मंदिरों में कतार लग गई थी।

- Advertisement -
Ad image

नगर सेना की टीम ने श्रद्धालुओं को नाला पार कराया

अत्यधिक बारिश के चलते हैं भूतेश्वरन मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालु पारागांव नाले में फस गए। दोपहर दो बजे के बाद यहां बाढ़ आ गई। हालाकि पानी कम था लेकिन स्थानीय प्रशासन ने घटना की आशंका को देखते हुए रिस्क लेना जरूरी नहीं समझा। करीब 3 घंटे के बाद एसडीआरएफ नगर सेना की टीम पहुंची जिसके बाद श्रद्धालुओं को नाला पार कराया गया।

सावन के आज पहले सोमवार पर दूर-दूर से भक्त गरियाबंद के भूतेश्वर नाथ शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंचे। दोपहर 12:30 बजे तक लगभग 5000 श्रद्धालुओं ने भूतेश्वर महादेव पहुंचकर दर्शन किया, तो वहीं लगभग 500 कांवड़ यात्री भी अपने क्षेत्र की नदियों का जल लेकर यहां पहुंचे है।

घरों में भी होने लगी है आराधना

सावन का महिना शिव पूजन व सिद्धि प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ माना जाता है इसलिए जिनको कालसर्प दोष या अकाल मृत्यु की आशंका रहती है वे अनिष्ट को दूर करने के लिए अपने घरों में विशेष पूजा अर्चना भी करातें हैं। कई घरों में महामृत्युंजय का जप, कालसर्प दोष निवारण के लिए यज्ञ अनुष्ठान कराए जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh Crime : ATM तोड़कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे स्टेशन से धरदबोचा  Chhattisgarh Crime : ATM तोड़कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे स्टेशन से धरदबोचा 
Next Article Chhattisgarh : नया ट्रांसफार्मर लगने से जगमगाया रमेशपुर, ग्रामीणों में छाई खुशी की लहर Chhattisgarh : नया ट्रांसफार्मर लगने से जगमगाया रमेशपुर, ग्रामीणों में छाई खुशी की लहर

Latest News

RAIPUR BREAKING : घर की छत पर मोबाइल में गेम खेल रहे थे तीन युवक, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर  
Breaking News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 19, 2025
CG NEWS : रईसजादों ने NH को बना दिया शो-ऑफ का प्लेटफॉर्म, रील्स से दिखाई दबंगई, जनप्रतिनिधियों की निकटता का दुरुपयोग, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 19, 2025
CG NEWS : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 14 से अधिक युवाओं से 4.5 करोड़ रुपये की ठगी, फरार आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज 
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 19, 2025
चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर गरियाबंद में उबाल कांग्रेस का तिरंगा चौक पर पुतला दहन, भाजपा पर जमकर बरसे नेता कहा– ये जनता की आवाज़ है, डराने से नहीं दबेगी
Grand News July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?