Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : भोरमदेव से अमरकंटक तक कांवड़ियों के लिए होगा विशेष इंतजाम, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh : भोरमदेव से अमरकंटक तक कांवड़ियों के लिए होगा विशेष इंतजाम, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/07/23 at 8:22 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Chhattisgarh : भोरमदेव से अमरकंटक तक कांवड़ियों के लिए होगा विशेष इंतजाम, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Chhattisgarh : भोरमदेव से अमरकंटक तक कांवड़ियों के लिए होगा विशेष इंतजाम, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
SHARE
Highlights
  • 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी
  • 20 से अधिक स्थानों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था
  • 4 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल

रायपुर। Chhattisgarh : पवित्र सावन माह के आगमन के साथ ही शिवभक्तों द्वारा अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रा में भक्तगणों को दिक्कत न हो।

इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : बलौदा बाजार हिंसा मामले पर विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में गरजे MLA रिकेश, लहराया घटना का फोटो पोस्टर

उपमुख्यमंत्री शर्मा के निर्देशानुसार, कांवड़ियों के लिए 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पेट्रोलिंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें 4 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल है। कांवड़ियों के लिए यात्रा के दौरान 20 से अधिक स्थानों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था है। भोजन में दाल-भात, सब्जी, मीठा जैसे खीर, पुड़ी और हलवा शामिल हैं। इस व्यवस्था की निगरानी में बोलबम समन्वय समिति और स्थानीय अधिकारी जुटे हुए हैं।

- Advertisement -
Ad image

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कांवड़ियों के लिए विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पदयात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन किया है। कवर्धा से बेमेतरा हाईवे रोड, कवर्धा से भोरमदेव, बोड़ला-पोड़ी-पंडातराई-पंडरिया, और पंडरिया से कुकदूर सरहदी क्षेत्र तक पेट्रोलिंग पार्टियों को तैनात किया गया है। सावन माह के दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा की पहल और निर्देशों के तहत कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और ठहरने की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे वे बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

- Advertisement -

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Chhattisgarh, GRAND NEWS, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, कांवड़ियों के लिए होगा विशेष इंतजाम, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TRENDING IN X:कौन हैं प्रदीप भंडारी जिनको भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता, मीडिया में रखेंगे BJP का पक्ष
Next Article RAIPUR CRIME : यूट्यूब से देखते थे वीडियो, फिर ATM से फ्रॉड तरीके से निकालते थे पैसे, दो शातिर गिरफ्तार  RAIPUR CRIME : यूट्यूब से देखते थे वीडियो, फिर ATM से फ्रॉड तरीके से निकालते थे पैसे, दो शातिर गिरफ्तार 

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?