Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  VIDEO : आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में हिन्दू रीति रिवाज़ से हुई विदेशी कपल की अनोखी शादी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्य प्रदेश

 VIDEO : आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में हिन्दू रीति रिवाज़ से हुई विदेशी कपल की अनोखी शादी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/07/24 at 2:21 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
 VIDEO : आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में हिन्दू रीति रिवाज़ से हुई विदेशी कपल की अनोखी शादी 
 VIDEO : आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में हिन्दू रीति रिवाज़ से हुई विदेशी कपल की अनोखी शादी 
SHARE

 

देवास। VIDEO : भारतीय संस्कृति, रीतिरिवाज इन दिनों विदेशियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। विदेशी हिन्दू रीतिरिवाजों को अपना भी रहे हैं। जी हाँ, बागली के ग्राम पालखा में मंगलवार को एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहाँ पर फ्रांस के एक कपल ने अपनी 30 वीं एनिवर्सरी पर भारतीय संस्कृति से शादी रचाई।

- Advertisement -
Ad image

पालखा निवासी हेमसिंग राजपूत, प्रेमसिंह राजपूत शिक्षक महेंद्र सिंह राजपूत, राहुल सिंह राजपूत के यहां सोमवार को भारत भ्रमण करते हुए फ्रांस से एक कपल आए थे। जहां पर आज शादी का आयोजन हुआ। यहाँ फ्रांस से आए लुईक व कारोल की शादी संपन्न कराई गई। दोनों कपल को दूल्हा – दुल्हन की तरह राजपूताना ड्रेस में तैयार किया गया। गाँव के महेंद्र सिंह राजपूत के घर से दूल्हे लुईक को घोड़ी पर बैठाकर जूलूस के रूप में राम मंदिर तक ले जाया गया।

- Advertisement -

इस दौरान इस अनोखी शादी को देखने के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। महिलाएं-बच्चें घरों के दरवाजे-खिड़की से विदेशी दूल्हा-दुल्हन को निहार रहे थे। वहीं जुलूस में ग्रामीण ढोल धमाके के साथ झूमते हुए नजर आए। और तो और खुद दुल्हन कारोल भी नाचती हुई नज़र आई। राम मंदिर के पंडित प्रभुशंकर शर्मा,मनोहर दास बैरागी द्वारा विधि विधान से दोनों का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। दोनों ने अग्नि के सात फेरे लिए।

- Advertisement -

गाइड सोहन सिंह राजपूत ने बताया कि कपल ने भारत में भारतीय संस्कृति से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। इसी के चलते दोबारा कपल भारत भ्रमण पर आए तो उनकी शादी की 30वीं एनिवर्सरी पर आज भारतीय संस्कृति से शादी संपन्न कराई गई।
इस दौरान आसपास के गांवों के ग्रामीण जन पहुंचे और इस शादी के साक्षी बने। ग्रामीणों ने शादी में खाना भी खाया।
मीडिया से चर्चा करते हुए फ्रांस के कपल ने कहा कि भारतीय संस्कृति बहुत ही अच्छी संस्कृति है, इससे वह प्रभावित हुए हैं। और एक छोटे से गांव में भारतीय संस्कृति से उन्होंने अपनी 30 वीं एनिवर्सरी पर शादी की। शादी के इस आयोजन में सिंधिया समर्थक हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी भी शामिल हुए और कपल से मिलकर उन्हें उपहार भेंट किया। अपनी शादी के आयोजन को लेकर कपल काफी उत्साहित नज़र आए।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-24-at-10.12.28-AM.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-24-at-10.12.30-AM-1.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-24-at-10.12.30-AM.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-24-at-10.12.26-AM.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-24-at-10.12.27-AM.mp4

 

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS Raipur, MPNEWS, VIDEO
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Political News: पुलिस महकमे में ट्रांसफर के लिए नई नीति बनाई जा रही है : विजय शर्मा Political News: पुलिस महकमे में ट्रांसफर के लिए नई नीति बनाई जा रही है : विजय शर्मा
Next Article Chhattisgarh : कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान  Chhattisgarh : कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान 

Latest News

CG NEWS: राजनांदगांव में अस्पताल परिसर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख का सामान बरामद
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 22, 2025
CG ACCIDENT NEWS : सड़क पर मवेशी से टकराई रफ्तार बाइक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
कोरबा छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 22, 2025
CG NEWS: शराब की बोतल में मिला कीड़ा, दुकानदार ने बोतल बदलने से किया इनकार, ग्राहक से की बदसलूकी — वीडियो वायरल
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ रायपुर June 22, 2025
CG NEWS: अमित शाह का ऐलान-छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की तय तारीख- 31 मार्च 2026 तक देश होगा नक्सल मुक्त
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद June 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?