Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEW GOVERNOR OATH CEREMONY : रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, सीएम साय, विस अध्यक्ष सिंह, सांसद अग्रवाल और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा बने साक्षी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEW GOVERNOR OATH CEREMONY : रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, सीएम साय, विस अध्यक्ष सिंह, सांसद अग्रवाल और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा बने साक्षी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/07/31 at 4:36 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
CG NEW GOVERNOR OATH CEREMONY : रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, सीएम साय, विस अध्यक्ष सिंह, सांसद अग्रवाल और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा बने साक्षी 
CG NEW GOVERNOR OATH CEREMONY : रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, सीएम साय, विस अध्यक्ष सिंह, सांसद अग्रवाल और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा बने साक्षी 
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEW GOVERNOR OATH CEREMONY : छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ले ली है, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल श्री डेका ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी उपस्थित रहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्य के सभी मंत्री, विधायकगण , ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा और वरिष्ठ नौकरशाह भी मौजूद रहे, श्री होरा ने राज्यपाल डेका को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी, इसके साथ ही श्री होरा ने सीएम साय से मुलाकात कर सरकार के कार्यों की प्रशंसा की।

- Advertisement -
Video Player
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-31-at-11.58.18-AM.mp4

Media error: Format(s) not supported or source(s) not found

Download File: https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-31-at-11.58.18-AM.mp4?_=1
00:00
00:00
00:00
Use Up/Down Arrow keys to increase or decrease volume.

 

- Advertisement -

समारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ और समापन सेरेमोनियल पुलिस बैंड द्वारा बजाए गए राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य गीत की धुन भी बजाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल रमेन डेका को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी, वन एवं जलवायु परिवर्तन केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व, खेलकूद एवं युवक कल्याण, मंत्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल, सहित अन्य विधायकगण उपस्थित थे।

समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त एन.के. शुक्ला, आलोक चंद्रवशी, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल, गौारीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायकगण सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल व्ही.पी.वर्मा, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्प प्रताप पाण्डेय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, राज्यपाल के परिजन, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Video Player
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-31-at-2.53.46-PM.mp4

Media error: Format(s) not supported or source(s) not found

Download File: https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-31-at-2.53.46-PM.mp4?_=2
00:00
00:00
00:00
Use Up/Down Arrow keys to increase or decrease volume.

राज्यपाल श्री रमेन डेका का जीवन परिचय इस प्रकार है-

छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप (असम) में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम स्वर्गीय चंपाबती डेका है। उनके परिवार में धर्म पत्नी रानी डेका काकोटी एवं दो बच्चे हैं। उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय असम से प्राप्त की।

श्री डेका एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। वे सन् 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। रमेन डेका वर्ष 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। श्री डेका 2021 अगस्त माह से असम राज्य के नवाचार एवं रूपान्तरण आयोग के (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष पद पर 29 जुलाई 2024 तक रहे है।

वे दो बार सांसद रहे। पहली बार वर्ष 2009 में 15 वी लोकसभा के लिए असम के मंगलदोई सीट से सांसद चुने गये थे। इस दौरान वे गृह मामलों की स्थायी समिति के सदस्य, लोक लेखा के सदस्य, भारत भुटान संसदीय मैत्री समूह सदस्य, अधीनस्थ विधान समिति सदस्य, सदन की बैठको से सदस्यों की अनुपस्थिति पर समिति सदस्य रहे। उसके बाद वर्ष 2014 में वे 16 वीं लोकसभा के लिए दुबारा सांसद निर्वाचित हुए। दूसरे कार्यकाल में वे डेका लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी रहे।

इस दौरान सदस्य अनुमान समिति, सदस्य सलाहकार समिति, सदस्य विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामले, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना‘‘ के तहत केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य, भारत-चीन संसदीय मैत्री समूह सदस्य, चाय बोर्ड के सदस्य का दायित्व निर्वहन किया। दूसरे कार्यकाल में ही सदस्य गृह मामलों की स्थायी समिति, सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति, सदस्य उप समिति द्वितीय अनुमान समिति, सदस्य विदेश मामलों की स्थायी समिति रहेे और 2021 से अभी तक नवाचार रूपान्तरण आयोग असम के उपाध्यक्ष रहे ।

श्री डेका ने 31 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली।

बता दें कि 70 वर्षीय रमेन डेका पूर्व लोकसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव रहे, जिन्होंने मौजूदा राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का स्थान लिया है। हरिचंदन पिछले वर्ष फरवरी में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त हुए थे।

राज्यपाल डेका दो बार-2009 और 2014 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। डेका भाजपा में राष्ट्रीय सचिव के पद पर भी थे। उन्होंने भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

ALSO READ :  RAIPUR BREAKING : छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे रायपुर, सीएम साय ने किया स्वागत 

 

TAGGED: : रमेन डेका, # latest news, CG NEW GOVERNOR OATH CEREMONY, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEW GOVERNOR OATH CEREMONY:मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका ने मां काली से लिया आशीर्वाद, राजभवन के दरबार हॉल में होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम, यहां देखें लाइव
Next Article CG BREAKING : पति - पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी  CG BREAKING : पति – पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी 

Latest News

CG Naxalite encounter : जवानों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर
CG Naxalite encounter : जवानों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Raipur : निगम संस्कृति विभाग सलाहकार समिति के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने ली बैठक, महापुरूषो की मूर्तियों के जीर्णोद्धार, रंगरोगन, साफ सफाई के दिए निर्देश
Raipur : निगम संस्कृति विभाग सलाहकार समिति के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने ली बैठक, महापुरूषो की मूर्तियों के जीर्णोद्धार, रंगरोगन, साफ सफाई के दिए निर्देश
Grand News रायपुर June 26, 2025
CG CRIME : डिप्टी रेंजर समेत 4 वनकर्मियों से मारपीट करने वाले 6 ग्रामीण गिरफ्तार 
CG CRIME : डिप्टी रेंजर समेत 4 वनकर्मियों से मारपीट करने वाले 6 ग्रामीण गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़ बालोद June 26, 2025
Grand Breaking : मुडागांव जंगल कटाई का विरोध करने पहुंची लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार गिरफ्तार, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया समेत 100 नेता हिरासत में
Grand Breaking : मुडागांव जंगल कटाई का विरोध करने पहुंची लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार गिरफ्तार, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया समेत 100 नेता हिरासत में 
Breaking News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?