Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Governor Ramen Deka : रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Governor Ramen Deka : रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/07/31 at 5:38 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Governor Ramen Deka : रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप ली शपथ, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर
Governor Ramen Deka : रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप ली शपथ, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर
SHARE

रायपुर। Governor Ramen Deka : रमेन डेका ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल डेका ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी उपस्थित रहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने राज्यपाल डेका को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें :  CG NEW GOVERNOR OATH CEREMONY : रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, सीएम साय, विस अध्यक्ष सिंह, सांसद अग्रवाल और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा बने साक्षी 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

Governor Ramen Deka : राज्यपाल रमेन डेका का जीवन परिचय 

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप (असम) में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम स्वर्गीय चंपाबती डेका है। उनके परिवार में धर्म पत्नी रानी डेका काकोटी एवं दो बच्चे हैं। उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय असम से प्राप्त की।

- Advertisement -

रमेन डेका एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। वे सन् 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। रमेन डेका वर्ष 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। डेका 2021 अगस्त माह से असम राज्य के नवाचार एवं रूपान्तरण आयोग के (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष पद पर 29 जुलाई 2024 तक रहे है।

वे दो बार सांसद रहे। पहली बार वर्ष 2009 में 15 वी लोकसभा के लिए असम के मंगलदोई सीट से सांसद चुने गये थे। इस दौरान वे गृह मामलों की स्थायी समिति के सदस्य, लोक लेखा के सदस्य, भारत भुटान संसदीय मैत्री समूह सदस्य, अधीनस्थ विधान समिति सदस्य, सदन की बैठको से सदस्यों की अनुपस्थिति पर समिति सदस्य रहे। उसके बाद वर्ष 2014 में वे 16 वीं लोकसभा के लिए दुबारा सांसद निर्वाचित हुए। दूसरे कार्यकाल में वे डेका लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी रहे।

इस दौरान सदस्य अनुमान समिति, सदस्य सलाहकार समिति, सदस्य विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामले, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना‘‘ के तहत केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य, भारत-चीन संसदीय मैत्री समूह सदस्य, चाय बोर्ड के सदस्य का दायित्व निर्वहन किया। दूसरे कार्यकाल में ही सदस्य गृह मामलों की स्थायी समिति, सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति, सदस्य उप समिति द्वितीय अनुमान समिति, सदस्य विदेश मामलों की स्थायी समिति रहेे और 2021 से अभी तक नवाचार रूपान्तरण आयोग असम के उपाध्यक्ष रहे ।

बता दें डेका ने आज 31 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली।

TAGGED: : रमेन डेका, # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, Governor Ramen Deka, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, ग्रैंड न्यूज़, रमेन डेका का जीवन परिचय पढ़िए, राज्यपाल रमेन डेका का जीवन परिचय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING: लिफ्ट में फंसकर नाबालिक हुई मौत, सामान लोड करते समय हुआ हादसा CG BREAKING: लिफ्ट में फंसकर नाबालिक हुई मौत, सामान लोड करते समय हुआ हादसा
Next Article Chhattisgarh Crime : मानव तस्करी मामले फरार आरोपी ऋषभ बेरिसाल गिरफ्तार Chhattisgarh Crime : मानव तस्करी मामले में फरार आरोपी ऋषभ बेरिसाल गिरफ्तार

Latest News

Video : छापेमारी से घबराए इंजीनियर साहब ने खिड़की से उड़ाए 500-500 के नोटों के बंडल, विजिलेंस ने उड़ाया होश
NATIONAL VIRAL VIDEO May 31, 2025
छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार दस्तक! 16 दिन पहले ही गरियाबंद में झमाझम बारिश, बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट,बस्तर से लेकर रायगढ़ तक अलर्ट, नौतपा में हुई मानसूनी बौछारें बनी चर्चा का विषय
Grand News May 31, 2025
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, चक्के में फंसकर दो टुकड़ों में बंटा युवक का शरीर
कोरबा छत्तीसगढ़ May 31, 2025
CG Breaking : लूट के मामले को मारपीट की धाराओं में किया दर्ज, SP ने ASI को किया निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?