Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Dhamtari : आदिवासी दिवस पर विशेष आयोजन : 101 आदिवासी बच्चों को न्योता भोज कराया, बांटे गए पेन और हिंदी वर्णमाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
धमतरी

Dhamtari : आदिवासी दिवस पर विशेष आयोजन : 101 आदिवासी बच्चों को न्योता भोज कराया, बांटे गए पेन और हिंदी वर्णमाला

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/08/09 at 4:29 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Dhamtari : आदिवासी दिवस पर विशेष आयोजन : 101 आदिवासी बच्चों को न्योता भोज कराया, बांटे गए पेन और हिंदी वर्णमाला
Dhamtari : आदिवासी दिवस पर विशेष आयोजन : 101 आदिवासी बच्चों को न्योता भोज कराया, बांटे गए पेन और हिंदी वर्णमाला
SHARE

धमतरी। Dhamtari : विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में देश एवं प्रदेश में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। इस विशेष दिवस में आदिवासी बच्चों के लिए एक कार्यक्रम डाइट नगरी, धमतरी में आयोजित किया गया। जिसमे साहू दंपति तुमनचंद एवं रंजीता साहू द्वारा 101 आदिवासी अंचल में सुदुर स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को न्योता भोज में बिस्किट एवं टॉफी के साथ पेन व हिंदी गणित वर्णमाला चार्ट दे कर सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित किया। उनका मानना है हमारा छोटा छोटा प्रयास उनके चेहरे में ख़ुशी दे सकती है।आदिवासी समुदाय बहुत ही मेहनती होते है तथा जल जंगल जमीन और प्रकृति के रखवाले हैं, बच्चे बहुत मासूम एवं दिल के साफ होते है। हमारा भी फर्ज है उनकी भलाई के लिए जो संभव हो सहयोगात्मक भूमिका निभाने की।

- Advertisement -
Ad image

बता दे कि रंजीता साहू शासकीय माध्यमिक शाला लुगे कि शिक्षिका है एवं साहू दंपत्ति द्वारा विशेष प्रयास व सामुदायिक सहयोग से अब तक 151 स्कूलों में स्मार्ट टीवी से स्मार्ट कक्षा का शुभारंभ किया जा चुका है। जिसमें 100 से अधिक आदिवासी अंचल के स्कूल सम्मिलित हैं। 3000 चंदन के पौधे बच्चों को अपने घरों में लगाने के लिए निशुल्क दिया तथा स्व रचित स्मार्ट गणित व हिंदी वर्णमाला के फ्लेक्स 300 स्कूलों में दिया जा चुका है व 30000 विद्यार्थियों को वर्णमाला चार्ट का वितरण किया जा चुका है।

- Advertisement -

- Advertisement -

एक छोटे से तालाब का निर्माण कराया ताकि वे अपने जीवन में जितने जल इस्तेमाल करते हैं उतने जल का संरक्षण हो सके। हजारों बागवानी वृक्ष अपने खेतों में लगाए हैं और 11000 किलो अमरूद स्कूली बच्चों को बाँट चुके हैं I औषधीय पौधे काली हल्दी के 1100 पौधे आदिवासी अंचल के स्कूलों में दिए है I प्राकृतिक संरक्षण, जैविक शिक्षा व जल संरक्षण आदि कार्यों में भी हमेशा तत्पर रहते है।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन के लिए डाइट नगरी के प्राचार्य व सभी सदस्यों का विशेष कर जोहन नेताम प्राध्यापक एवं हिम मणि सोम मैडम, ईश्वरी ध्रुव मैम प्रशिक्षु अध्यापकों, विभिन्न स्कूलों से आये शिक्षकों का सादर आभार साहू दम्पति द्वारा प्रेषित की गयी।

TAGGED: Dhamtari, आदिवासी दिवस पर विशेष आयोजन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : वक्फ बिल पर लोकसभा स्पीकर ने बनाई JPC, इमरान मसूद और ओवैसी समेत 31 सांसदों के नाम शामिल BIG BREAKING : वक्फ बिल पर लोकसभा स्पीकर ने बनाई JPC, इमरान मसूद और ओवैसी समेत 31 सांसदों के नाम शामिल
Next Article CG NEWS : महिला ने चूहे को मारने रखा था टमाटर, अनजाने में खाने से 6 साल की बच्चीं की मौत  CG NEWS : महिला ने चूहे को मारने रखा था टमाटर, अनजाने में खाने से 6 साल की बच्चीं की मौत 

Latest News

CG NEWS : पेड़ काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत  
छत्तीसगढ़ धमतरी June 7, 2025
First Video Game: क्या आपने कभी सोचा है…पहला वीडियो गेम का आविष्कार कब और किसने किया ?
Exclusive Featured Grand News Technology VIRAL VIDEO खेल छत्तीसगढ़ मनोरंजन रोचक खबरें विज्ञान शिक्षा June 7, 2025
CG NEWS : नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की सफलता पर अमित शाह ने अफसरों को दी बधाई, बोले — जल्द छत्तीसगढ़ आकर जवानों से मिलूंगा
Grand News June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा
छत्तीसगढ़ देश June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?