Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कलेक्टर अग्रवाल ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम तहत तिरंगा बाईक रैली को किया रवाना, तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे इस संदेश के साथ बाईक रैली विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कलेक्टर अग्रवाल ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम तहत तिरंगा बाईक रैली को किया रवाना, तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे इस संदेश के साथ बाईक रैली विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा

Vijay Sinha
Last updated: 2024/08/10 at 5:21 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद 10 अगस्त 2024/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय गांधी मैदान से तिरंगा बाईक रैली को रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, एसडीएम श्री विशाल महाराणा उपस्थित थे। बाईक रैली में देशभक्ति का जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह एवं उल्लास के साथ तिरंगा बाईक रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी। तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे, इस संदेश के साथ बाईक रैली का यह तिरंगा रैली गांधी मैदान से शुरू होकर तिरंगा चौक, सिटी कोतवाली, शासकीय कॉलेज होते हुए इंडोर स्टेडियम में समाप्त हुआ। भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान-जय किसान, तिरंगा यात्रा जिंदाबाद के जयकारे की अनुगूंज दूर तक सुनाई दी।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र का प्रतीक है। भारतीय नागरिकों को अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि आज इस तिरंगा बाईक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में अपनी सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर जिला अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bilaspur News : डॉक्टर पूजा की मौत की जाँच करेगी CID, मां की याचिका पर HC सख्त, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट  Bilaspur News : डॉक्टर पूजा की मौत की जाँच करेगी CID, मां की याचिका पर HC सख्त, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट 
Next Article Gariaband News : कलेक्टर ने स्कूल और स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, तीन स्वास्थ्य कर्मियों को थमाया कारण बताओ नोटिस  Gariaband News : कलेक्टर ने स्कूल और स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, तीन स्वास्थ्य कर्मियों को थमाया कारण बताओ नोटिस 

Latest News

श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की की पूजा-अर्चना
Grand News July 18, 2025
CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?