Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Bhilai News : तिरंगा रैली में भाग लेने MLA रिकेश सेन के आह्वान पर भिलाई आएंगी सिने अभिनेत्री भाग्यश्री, अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के होंगे आयोजन 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Bhilai News : तिरंगा रैली में भाग लेने MLA रिकेश सेन के आह्वान पर भिलाई आएंगी सिने अभिनेत्री भाग्यश्री, अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के होंगे आयोजन 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/08/13 at 6:58 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Bhilai News : तिरंगा रैली में भाग लेने MLA रिकेश सेन के आह्वान पर भिलाई आएंगी सिने अभिनेत्री भाग्यश्री, अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के होंगे आयोजन 
Bhilai News : तिरंगा रैली में भाग लेने MLA रिकेश सेन के आह्वान पर भिलाई आएंगी सिने अभिनेत्री भाग्यश्री, अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के होंगे आयोजन 
SHARE

 

भिलाई नगर। Bhilai News : वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को विधायक रिकेश सेन द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में भाग लेने मशहूर सिने अभिनेत्री भाग्यश्री भिलाई पहुंच रही हैं। युवा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मना रहा है, जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायजी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 14 अगस्त को “तिरंगा रैली” का आयोजन होगा जिसमें हजारों लोग तिरंगा लहराते दुपहिया वाहन से सम्पूर्ण नगर का भ्रमण करेंगे। इस रैली में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराने का संदेश देते हुए हर दिल में देश भक्ति की भावना को और भी मजबूत किया जाएगा। वैशाली नगर तिरंगा रैली में भाग लेने सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन भी भिलाई आ रही हैं। मैने प्यार किया से फिल्‍मों में डेब्‍यू करने वालीं भाग्यश्री ने हिंदी, कन्नड़, मराठी, तेलुगु और भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी लोगों का दिल जीता है। वो मीडिया कंपनी श्रृष्टि एंटरटेनमेंट की प्रमोटर भी हैं।

- Advertisement -
Ad image

आपको बता दें कि 12 अगस्त को ही तिरंगा यात्रा का आगाज वैशाली नगर विधानसभा में हो चुका है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकरलाल देवांगन, प्रवीण पाण्डेय, अरविंद जैन, जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन सहित विधायक रिकेश सेन के नेतृत्व में सैकड़ों विधायक प्रतिनिधियों ने सुपेला और वैशाली नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें सैकड़ों लोगों ने हाथ में तिरंगा लहराते पैदल मार्च किया। इसी तारतम्य में 14 अगस्त को तिरंगा रैली का सुबह साढ़े 10 बजे वैशाली नगर से आगाज होगा जिसमें हजारों लोग दुपहिया वाहन से नगर भ्रमण कर हर घर तिरंगा का आह्वान विधानसभा के नागरिकों से करेंगे। इस रैली में अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन भी शिरकत करने भिलाई आ रही हैं।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, Bhilai news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Raipur Hindi News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Independence Day 2024: मुख्यमंत्री मोहन यादव 15 अगस्त 2024 को भोपाल में फहराएंगे तिरंगा, यहां देखिए पूरी लिस्ट कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण Independence Day 2024: मुख्यमंत्री मोहन यादव 15 अगस्त 2024 को भोपाल में फहराएंगे तिरंगा, यहां देखिए पूरी लिस्ट कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण
Next Article CG BREAKING : गौरेला और पेंड्रा नगर पंचायतें बनी नगर पालिका, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना CG BREAKING : गौरेला और पेंड्रा नगर पंचायतें बनी नगर पालिका, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

Latest News

Bollywood News: हुमा कुरैशी ने ‘मालिक’ के गाने के लिए नहीं ली फीस, वजह सुनकर फैंस हुए फिदा
bollywood Grand News मनोरंजन June 28, 2025
CG NEWS: DKS अस्पताल के 2 करोड़ टर्नओवर और 5 करोड़ नेटवर्थ वाले टेंडर पर बवाल, धोबी समाज और लांड्री संगठन ने उठाई आपत्ति
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: जांजगीर पुलिस हो रही अपग्रेड मोबाइल ऐप से विवेचकों के लिए काम होगा अब और आसान नई तकनीकी के उपयोग से आएगी विवेचना में तेजी
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 28, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, आज से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?