Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Bhilai News : वैशाली नगर में “तिरंगा रैली” की धूम, हजारों बाईक सवार पहुंचे, सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पर जगह-जगह हुई फूलों की बरसात, MLA रिकेश सेन ने हर घर तिरंगा लहराने की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIछत्तीसगढ़

Bhilai News : वैशाली नगर में “तिरंगा रैली” की धूम, हजारों बाईक सवार पहुंचे, सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पर जगह-जगह हुई फूलों की बरसात, MLA रिकेश सेन ने हर घर तिरंगा लहराने की अपील

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/08/14 at 5:06 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Bhilai News : वैशाली नगर में "तिरंगा रैली" की धूम, हजारों बाईक सवार पहुंचे, सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पर जगह-जगह हुई फूलों की बरसात, MLA रिकेश सेन ने हर घर तिरंगा लहराने की अपील
Bhilai News : वैशाली नगर में "तिरंगा रैली" की धूम, हजारों बाईक सवार पहुंचे, सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पर जगह-जगह हुई फूलों की बरसात, MLA रिकेश सेन ने हर घर तिरंगा लहराने की अपील
SHARE

 

भिलाई नगर। Bhilai News : वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज विधायक रिकेश सेन द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में भाग लेने मशहूर सिने अभिनेत्री भाग्यश्री भी भिलाई पहुंचीं। युवा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के आह्वान पर पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मना रहा है, जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज तिरंगा रैली निकाली गई जो कि वैशाली नगर विधानसभा के सभी मुख्य मार्ग, मार्केटों और रिहायशी क्षेत्र से निकल कर बैकुंठ धाम में सम्पन्न हुई। छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायजी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और यह आयोजन‌ भी उसी प्रयास का एक हिस्सा रहा। रैली में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराने का संदेश देते हुए हर दिल में देश भक्ति की भावना को और भी मजबूत किया गया। वैशाली नगर तिरंगा रैली में भाग लेने सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन भी भिलाई पहुंचीं और जगह जगह उनका अभिनंदन कर लोगों ने हर घर तिरंगा का संकल्प दोहराया है। मैने प्यार किया से फिल्‍मों में डेब्‍यू करने वालीं भाग्यश्री ने हिंदी, कन्नड़, मराठी, तेलुगु और भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी लोगों का दिल जीता है। वो मीडिया कंपनी श्रृष्टि एंटरटेनमेंट की प्रमोटर भी हैं। आज उन्हें अपने बीच पाकर वैशाली नगर के लोग काफी खुश दिखे और जगह जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा रैली का अभिनंदन किया गया। बैकुंठ धाम समापन अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी शामिल हुए।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-14-at-4.03.49-PM.mp4

- Advertisement -
TAGGED: Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Actress Bhagyashree in CG : दुर्ग के तिरंगा यात्रा में शामिल हुए अभिनेत्री भाग्यश्री, लोगों से की तिरंगा फहराने की अपील Actress Bhagyashree in CG : दुर्ग के तिरंगा यात्रा में शामिल हुई अभिनेत्री भाग्यश्री, लोगों से की तिरंगा फहराने की अपील
Next Article CG BREAKING: ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पलटा, लाइव वीडियो आया सामने , देखें CG BREAKING: ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पलटा, लाइव वीडियो आया सामने , देखें

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?