Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today, 16 August :तुला राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी, स्वास्थ्य में महसूस होगी गिरावट, पढ़ें भाग्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशराशिफल

Horoscope Today, 16 August :तुला राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी, स्वास्थ्य में महसूस होगी गिरावट, पढ़ें भाग्य

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/08/16 at 7:14 AM
Veena Chakravarty
Share
7 Min Read
Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क सहित इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, एक के बाद एक मिलेगी शुभ सूचना, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क सहित इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, एक के बाद एक मिलेगी शुभ सूचना, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
SHARE

आज का राशिफल 16 अगस्त दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार बृहस्पति ग्रह की राशि धनु में हो रहा है और सूर्य अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं, जहां सूर्य की शुक्र और बुध ग्रह के साथ युति से त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मिथुन राशि वालों के भाग्य के सहयोग मिलने से अधूरे कार्य पूरे होंगे और कन्या राशि वाले परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। वहीं धनु राशि वालों को निवेश के मामले में सावधान रहने की जरूरत है।

- Advertisement -

read more: Aaj Ka Rashifal 12 August 2024:सावन के चौथे सोमवार के दिन चमकेगी इन राशियों की किस्मत,रुके हुए कार्य होंगे पूरे, पढ़ें राशिफल

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष राशि वाले आज भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे और साथ ही आपके काम में भी और वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के करियर में अच्छी वृद्धि होगी और सहकर्मियों का साथ भी मिलेगा। व्यापार में यदि कोई खास डील चल रही थी तो आज वह फाइनल हो सकती है, जिससे मन में प्रसन्नता आएगी।

- Advertisement -

वृषभ राशि वाले आज कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। किसी मामले से जुड़े कानूनी विवाद में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में शुभ वातावरण रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से आज कुछ तनाव हो सकता है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

- Advertisement -

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको वही काम करने के बारे में सोचना चाहिए, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी और भाग्य के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे करते नजर आएंगे। व्यापार करने वालों के मन में नई योजनाएं आएंगी और अच्छा मुनाफा होगा।

कर्क राशि वाले शुक्रवार का दिन खुलकर अपनी बातों को रख पाएंगे और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। बिजनस के जिस काम को लगन से करेंगे, उसमें आपको उत्तम सफलता मिलेगी। आज आप अधूरे कार्यों को पूरा कर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी हिस्सा लेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और जीवनसाथी के लिए अच्छा गिफ्ट खरीद सकते हैं। धर्म-अध्यात्म से जुड़े मामलों और अध्ययन के लिए कुछ समय निकाल सकेंगे। आज किसी बात को लेकर परिजनों से सलाह ले सकते हैं, जिससे आपको फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी आ सकती है

कन्या राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सभी कार्य माता लक्ष्मी की कृपा से पूरे होंगे। नौकरी करने वालों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का अवसर मिलेगा।

तुला राशि वालों को आज माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से पूरे दिन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपकी कोई डील अटकी हुई थी तो वह आज फाइनल हो सकती है और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो सकता है। लंबे समय से अगर कोई कार्य अटका हुआ था तो आज वह पूरा हो सकता है। भाग्य का हर कदम पर सहयोग मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज अच्छी सैलरी के साथ नई नौकरी मिलने के आसार बन रहे हैं। अगर आप बिजनस में इनोवेशन ला सकते हैं तो बाद में इसका फायदा आपको मिलेगा

धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में थोड़ा सा जोखिम लेंगे तो अच्छा मुनाफा होगा। आज किसी प्रियजन के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। निवेश के मामले में आपको सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

मकर राशि वालों की आज कई तरह के काम एक साथ हाथ में आने से व्यापकता बढ़ सकती है। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी और पार्टनर के साथ संबंध भी अच्छे रहेंगे। अगर आप पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं तो उसके लिए समय निकाल सकते हैं। रोजमर्रा के कामों के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा, अच्छा मुनाफा कमाएंगे जिनसे संतुष्टि मिलेगी। रिलेशन में अगर आपने बिजनस करने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन अच्छा है। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हें बाहर का खाना खाने से बचना होगा।

मीन राशि वालों को आज बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ कोई अनबन चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी और जीवनसाथी आपको कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों की वजह से मानसिक परेशानी हो सकती है।

TAGGED: #aquarioushoroscopetoday, #aries, #arieshoroscopetoday, #astrologyposts, #astrotips, #babaji, #bhavishyawani, #bhawishyafal, #cancarhoroscopetoday, #capricornhoroscopetoday, #dailyrashifal, #dainikrashifal, #geminihoroscopetoday, #horoscopes, #horoscopetoday, #jyotishastrology, #kundalimatching, #leohoroscopetoday, #librahoroscopetoday, #pisces, #pisceshoroscopetoday, #saggitaroushoroscopetoday, #scorpiohoroscopetoday, #singh, #sunsign, #taurushoroscopetoday, #vastushastra, #virgohoroscopetoday, #vrishabh, mahadev
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BHILAI NEWS : वार्ड-44 में हर घर लहराया तिरंगा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने किया ध्वजारोहण, फिर निकाली रैली, देशभक्ति का दिखा गजब जोश BHILAI NEWS : वार्ड-44 में हर घर लहराया तिरंगा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने किया ध्वजारोहण, फिर निकाली रैली, देशभक्ति का दिखा गजब जोश
Next Article RAIPUR NEWS: अंग्रेजों से आजादी के 78 साल पूरे होने का जश्न, चैतन्य टेक्नो स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Latest News

CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 6, 2025
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर राशिफल June 6, 2025
CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?