Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : जल्द गिरफ्तार हो सकते है विधायक देवेंद्र यादव, सुबह से पहुंची बलौदाबाजार पुलिस, विरोध में जुटे समर्थक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIछत्तीसगढ़दुर्ग

CG BIG NEWS : जल्द गिरफ्तार हो सकते है विधायक देवेंद्र यादव, सुबह से पहुंची बलौदाबाजार पुलिस, विरोध में जुटे समर्थक

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/08/17 at 12:27 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BIG NEWS : जल्द गिरफ्तार हो सकते है विधायक देवेंद्र यादव, सुबह से पहुंची बलौदाबाजार पुलिस, विरोध में जुटे समर्थक
CG BIG NEWS : जल्द गिरफ्तार हो सकते है विधायक देवेंद्र यादव, सुबह से पहुंची बलौदाबाजार पुलिस, विरोध में जुटे समर्थक
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

भिलाई। CG BIG NEWS : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की कुछ देर मे हो गिरफ्तारी सकती है। बलौदा बाजार हिंसा के मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित घर पर बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस पहुंची है। विगत 4 घंटे से बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस विधायक निवास के बाहर में मौजूद है। एएसपी अभिषेक सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। विधायक के बंगले के बाहर समर्थकों का भी जमावड़ा चालू हो गया है, लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी किया। सुबह 7 बजे से पहुंची पुलिस देवेंद्र यादव के बंगले से बाहर निकलने का इंतजार कर रही है। पुलिस बंगले के बाहर बैठकर देवेंद्र के आने का इंतजार कर रही है, बंगले पर पुलिस के एएसपी के अलावा डीएसपी बलौदाबाजार ईश्वर चंद्राकर, निरीक्षक योगिता खापर्डे सहित आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी की टीम शामिल है। विधायक प्रतिनिधि का कहना है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को राज्य सरकार जबरन फसाने की कोशिश कर रही है। वहीं देवेंद्र यादव के समर्थक भी पुलिस की कार्रवाई के विरोध में मौके पर जुटे हुए है।

- Advertisement -

बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्टर ऑफिस का घेराव कर आगजनी की घटना हुई थी। इस घटना के बाद सरकार ने कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया था। इसी मामले को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को भी नोटिस दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आगजनी की घटना के पूर्व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी वहां उपस्थित थे। विधायक ने वहां पर भाषण भी दिया था। इसे आधार बनाकर बलौदाबाजार पुलिस लगातार देवेंद्र यादव का बयान दर्ज करने के लिए लगातार नोटिस जारी कर रही है। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार थाने में बयान दर्ज कराने से लगातार इंकार करते आ रहे है। लगाातार नोटिस जारी करने के बाद आज जब सुबह बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित निवास पर पहुंची।

- Advertisement -

इसकी जानकारी के बाद विधायक के समर्थकों मौके पर पहुंच गये और पुलिस से बहस की गई। बताया जा रहा है कि इस समय बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव के घर के बाहर इंतजार कर रही है। फिलहाल देवेंद्र यादव अपने घर पर ही है। आपको बता दे कि बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में आगजनी के मामले में पूछताछ के लिए बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव को लगातार तीन बार नोटिस जारी कर चुकी है। इसके बाद देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी। वहीं दूसरी तरफ देवेंद्र यादव ने पूर्व में आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस बार-बार नोटिस देकर उन्हे परेशान कर रही है।

देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर ये भी आरोप लगाया कि जेल में बंद सतनामी समाज के युवाओं को उनके खिलाफ जबरन बयान देने के लिए धमकाया जा रहा है। उनसे ये बोलने को कहा जा रहा है कि देवेंद्र यादव 12 गाड़ियों में भरकर लोगों के साथ आए थे। देवेंद्र यादव के इस बयान के बाद सूबे की राजनीति गरमा गयी थी। पुलिस के लगातार नोटिस के बाद भी थाने में बयान दर्ज नही कराने के बाद अब पुलिस खुद ही देवेंद्र यादव के घर पहुंच गयी है। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाती है, या फिर उनके घर पर ही बयान दर्ज किया जाता है ? इस बात पर सबकी नजरे टिकी हुई है।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-17-at-10.58.09-AM.mp4
TAGGED: CG BIG NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Job : नर्स पद पर निकली बंफर भर्ती, अगस्त के इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन CG Job : नर्स पद पर निकली बंफर भर्ती, अगस्त के इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
Next Article BREAKING NEWS : सरकार का बड़ा फैसला, गैर मुस्लिम बच्चों को धार्मिक शिक्षा दी तो होगी कड़ी कार्रवाई, स्कूली शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश  BREAKING NEWS : सरकार का बड़ा फैसला, गैर मुस्लिम बच्चों को धार्मिक शिक्षा दी तो होगी कड़ी कार्रवाई, स्कूली शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश 

Latest News

CG NEWS: रॉयल्टी क्लीयरेंस में अटक रहे बिल, निगम ठेकेदारों ने लगाई गुहार 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 26, 2025
Video Viral”: अर्थी को बना दिया रील का सेट, वर्दी पर फिर उठे सवाल”शव यात्रा में इमोशनल एंगल ढूंढते सिपाही, वीडियो वायरल”
Grand News VIRAL VIDEO June 26, 2025
CG NEWS : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक – कहा, “छत्तीसगढ़ी साहित्य ने अपना शिखर पुरुष खो दिया”
छत्तीसगढ़ रायपुर June 26, 2025
Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का निधन
Padmashree Dr. Surend Dubey death : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का निधन, 2018 में उड़ी थी मौत की झूठी खबर — तब खुद लिखी थी ये मज़ेदार कविता
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?