Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत, 7 घायल, सीएम साय ने जताया दुख 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जशपुर

CG BIG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत, 7 घायल, सीएम साय ने जताया दुख 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/08/17 at 1:23 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG BIG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत, 7 घायल, सीएम साय ने जताया दुख 
CG BIG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत, 7 घायल, सीएम साय ने जताया दुख 
SHARE
जशपुर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। राज्य के जशपुर जिले में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को हुई इन घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों को उचित चिकित्सा सहायता देने का निर्देश दिया है।
एक अधिकारी ने बताया कि पत्थलगांव पुलिस थाना क्षेत्र के चंदामुड़ा गांव में बिजली गिरने से जहां दो महिलाओं की जान चली गई और सात अन्य घायल हो गईं, वहीं बागबहार थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना में एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित धान के खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान वे आसमान से अचानक बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए।

पुलिस ने मृतकों की पहचान श्रद्धा यादव (35), राखी पेनकारा (20) और अखियारो मिंज (40) के रूप में की है। उन्होंने बताया कि सात घायलों में से तीन को पड़ोसी सरगुजा जिले के अंबिकापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार का पत्थलगांव के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चार लाख रुपये का मुआवजा

अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। बता दें कि जशपुर सहित छह जिलों वाले सरगुजा संभाग में मानसून के दौरान बिजली गिरने से मौत की खबरें अक्सर आती रहती हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”जशपुर जिले में बिजली गिरने की घटनाओं में तीन महिलाओं की मौत और कई अन्य के घायल होने की दुखद खबर मिली। घायल महिलाओं को जिला प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया। जिला प्रशासन को उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।” सीएम ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

CM साय का ट्वीट

जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मृत्यु और कई महिलाओं के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।

जिला प्रशासन द्वारा घायल महिलाओं को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।…

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 17, 2024

 

- Advertisement -
Ad image

 

TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, lightning in Jashpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News: नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बाँधी राखी, मंत्री ने लोन वर्राटु हब में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों से की मुलाकात CG News: आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बाँधी राखी
Next Article CG BReaking: छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेल मंत्रालय ने दो नई रेल लाइनों को दी मंजूरी CG Breaking: छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेल मंत्रालय ने दो नई रेल लाइनों को दी मंजूरी

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?