Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News: आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बाँधी राखी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG News: आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बाँधी राखी

Aarti Beniya
Last updated: 2024/08/17 at 1:26 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG News: नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बाँधी राखी, मंत्री ने लोन वर्राटु हब में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों से की मुलाकात
CG News: नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बाँधी राखी, मंत्री ने लोन वर्राटु हब में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों से की मुलाकात
SHARE

रायपुर | CG News: 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला के कारली स्थित लोन वर्राटु हब का दौरा किया। मुलाकात के दौरान उपस्थित आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की कलाई पर राखी बांधी और एक भाई के रूप में उनसे अपनी रक्षा और उज्जवल भविष्य का वचन लिया। उपमुख्यमंत्री ने बहनों से वादा किया कि वे हमेशा उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए तत्पर रहेंगे।

- Advertisement -

इस हब में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उपमुख्यमंत्री ने यहां निवास कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों वह उनके परिवार से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन से जुड़ी अनेक मार्मिक घटनाओं की जानकारी ली।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी को अपने निवास परिसर पर ही मिलके आत्मसमर्पित नक्सली बहुत ही हर्षित हुए।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने न केवल उनके जीवन में आए परिवर्तनों पर चर्चा की बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का भी वादा किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपने जीवन में आए बदलाव और नए अवसरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। लोन वर्राटु हब में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सली उपमुख्यमंत्री से मिलकर बेहद प्रफुल्लित हुए और उन्हें अपने बीच पाकर लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था व्यक्त की।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ चित्रकोट विधायक श्री विनय गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, और दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

TAGGED: cg news, RAIPUR NEWS, Vijay Sharma
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur News: रायपुर में नशे का जखीरा डिस्पोज, कैप्सूल, इंजेक्शन, कोकीन, और ब्राउन शुगर को जलाकर किया खाक Raipur News: रायपुर में नशे का जखीरा डिस्पोज, कैप्सूल, इंजेक्शन, कोकीन, और ब्राउन शुगर को जलाकर किया खाक
Next Article CG BIG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत, 7 घायल, सीएम साय ने जताया दुख  CG BIG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत, 7 घायल, सीएम साय ने जताया दुख 

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?