Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Champai Soren: BJP में शामिल होने को लेकर पूर्व CM चंपई सोरेन का आ गया जवाब, कहा – मैं तो यहीं…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेश

Champai Soren: BJP में शामिल होने को लेकर पूर्व CM चंपई सोरेन का आ गया जवाब, कहा – मैं तो यहीं…

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/08/17 at 11:10 PM
Veena Chakravarty
Share
2 Min Read
SHARE

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर राजधानी में शुक्रवार को कयास का दौर आरंभ हुआ। राजनीतिक गलियारे में यह अटकलें लगाई जा रही है कि चंपई सोरेन नाराज हैं और वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

read more: National Teacher Award 2024 : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, शिक्षक इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाईन अप्लाई , जानिए पूरी डिटेल 

- Advertisement -
Ad image

चंपई सोरेन फिलहाल हेमंत सोरेन सरकार में जल संसाधन विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री हैं। इन अटकलों के बीच उन्होंने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला में जल संसाधन विभाग के खरकाई लिफ्ट भूमिगत पाइप लाइन सिंचाई योजना का उद्घाटन किया।उनके संदर्भ में लगाई जा रही अटकलों के संबंध में उनसे जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि मेरे दिल्ली में होने की चर्चा हो रही है, लेकिन मैं तो यहीं हूं। अभी मेरा राजनीतिक जीवन लंबा है।उधर, हाल ही में विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए गए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम का भाजपा में शामिल होना लगभग तय हो चुका है।

- Advertisement -

भाजपा के नेता लगातार कर रहे तारीफ

- Advertisement -

चंपई सोरेन को लेकर अटकलों की वजह भी है। भाजपा की ओर से लगातार उन्हें आकर्षित करने की कोशिशें जारी है। सीएम पद से हटाए जाने के बाद कई मौकों पर भाजपा के वरीय नेताओं ने उनकी तारीफ की है। विधानसभा के मानसून सत्र में भी भाजपा नेताओं ने सदन के भीतर उनकी प्रशंसा की।भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा समेत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए झामुमो नेतृत्व पर कई बार निशाना साधा है।उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सीता सोरेन ने भाजपा में शामिल होकर झामुमो को झटका दिया था। भाजपा ने उन्हें दुमका से घोषित प्रत्याशी सुनील सोरेन को हटाकर चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।

 

TAGGED: #amitshah #rahulgandhi, #bjpindia, #hinduism, #hindustan, #indianarmy, #indianpolitics, #namo, #pmmodi, #yogiadityanath, bharat, BJP, congress, COVID, DELHI, HINDU, HINDUTVA, INDIA, Indian, LOCKDOWN, LOVE, MODI, mumbai, narendramodi, news, politics
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIDEO: उत्साह में हो गया अपराध…बजरंग पूनिया ने तिरंगे वाले पोस्टर पर रखा जूता,देखें VIDEO
Next Article MLA Devendra Yadav arrested : विधायक देवेंद्र यादव को सीजेएम कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, न्यायालय के गेट पर पुलिस और समर्थको में हुई झड़प -VIDEO  MLA Devendra Yadav arrested : विधायक देवेंद्र यादव को सीजेएम कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, न्यायालय के गेट पर पुलिस और समर्थको में हुई झड़प -VIDEO 

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?