Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 17 August 2024 : शश राजयोग से पाएंगे उन्नति,मकर राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशराशिफल

Horoscope Today 17 August 2024 : शश राजयोग से पाएंगे उन्नति,मकर राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/08/17 at 7:41 AM
Veena Chakravarty
Share
7 Min Read
SHARE

17 अगस्त दिन शनिवार को शनि महाराज अपनी राशि कुंभ में होकर शश राजयोग से मिथुन, कन्या और कुंभ सहित कई राशियों को लाभ दिलाएंगे। जबकि आज चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र पर सवार होकर धनु राशि से मकर राशि पर संचार करेगे। ऐसे में आज का दिन शनि कृपा से किन किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा

read more: Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों की आय में होगा इजाफा,सिंह समेत इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय, पढ़ें भाग्य

- Advertisement -
Ad image

आज आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा, लेकिन माता के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना है तो सोच समझकर ही जाएं क्योंकि आज यात्रा कष्टकारी हो सकती है। उदाहरण के लिए, अगर आपने किसी शहर में जाना है तो ट्रैफिक और परिवहन की स्थिति का भी ध्यान रखना जरूरी है।

- Advertisement -

लव लाइफ के मामले में आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ सदस्यों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का वैसे आपको पूरा सहयोग मिलेगा और भाइयों के साथ पारिवारिक व्यवसाय को बढ़ाने पर चर्चा भी हो सकती है।

- Advertisement -

मिथुन राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आप आज का दिन अपने दोस्तों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। जबकि आज शाम का समय आप अपने परिवार के बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा था तो वह आज फिर से आपको उलझा सकता है। वाणी पर संयम रखें इससे आप रिश्तों को बेहतर बनाए रख पाएंगे। आज आपको पुराने निवेश से लाभ होगा

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा आज धनु से मकर राशि में जा रहे हैं ऐसे में आज आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, खास तौर पर दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिए अधिक अनुकूल है। आज आप अपने सभी कामों को जल्दी से पूरा करने की कोशिश करेंगे ताकि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सकें। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने वाला है। आपकी ख्याति और प्रसिद्धि में आज वृद्धि होगी। आपके संपर्क का दायरा बढेगा। मित्रों की संख्या में भी आज वृद्धि होगी। यदि आप अपने भाई बहन की शादी को लेकर चिंतित हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्मानजनक रहेगा। आज आप अपने घर की मरम्मत और साज-सज्जा में धन और समय खर्च कर सकते हैं। आपको अपने परिजनों के साथ आज सुखद और आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपके लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का आगमन होगा, जिससे जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बढेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज नए अवसर मिल सकते हैं

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज चंद्रमा का गोचर धनु उपरांत मकर राशि में होने से आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए व्यापार में प्रगति लाने वाला रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में आपके संपर्क का विस्तार होगा और आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी। वेसे आज आपकी प्रसिद्धि और सफलता से लोग जलेंगे और आपके कुछ ने शत्रु भी उत्पन्न होंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा आज समाप्त होगी

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी और अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से दूसरे उपरांत तीसरे भाव में गोचर करते हुए चंद्रमा आज आपको परिवार से लाभ और सम्मान दिलाएंगे। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे और आपकी सलाह पर अमल भी करेंगे। आप आज घर की व्यवस्था पर भी काम करेंगे और घर की साज सज्जा पर धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आज आप पिता और घर के बड़ों से सहयोग पा सकते हैं।

धनु राशि से आज चंद्रमा का संचार मकर राशि में होने जा रहा है। ऐसे मे आज का दिन धनु राशि के लिए लाभ और खुशियां प्रदान करने वाला है। आपको आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान के इच्छुक दंपत्ति को आज ऐसी खबर मिल सकती है जिससे मन आनंदित हो जाएगा। जीवनसाथी से यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो सकता है

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रह सकता है। आज एक के बाद एक काम आपके सामने आता रहेगा जिससे दिन थकान भरा हो सकता है। आपको आज रिश्तों में सामंजस्य और प्रेम बनाए रखने के लिए भी काम करना होगा और इसके लिए धन के साथ समय भी लगाना होगा।

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप सुबह से ही सक्रिय होकर अपने काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। संतान की ओर से आज आपको खुशी मिलेगी। बच्चों और जीवनसाथी के सहयोग से आप आज घर के कई पेंडिंग काम को निपटा सकते हैं। अगर आज आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए भी दिन अच्छा है, आपको इसमें पूरी सफलता मिलेगी।

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए रिश्तों में प्रेम और तालमेल को बढाने वाला रहेगा। लेकिन आज किसी ना किसी वजह से आपका मन उलझन में रहेगा। आप आज अपने संबंध को बेहतर बनाने के लिए निजी स्वार्थ का भी त्याग करेंगे। आज आपको अपने व्यवसाय में किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। आपको आज लव लाइफ के मामले में समझदारी से काम लेना होगा और प्रेमी के कार्यों में अधिक टोका टोकी करने से बचना चाहिए नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है।

TAGGED: #aquarioushoroscopetoday, #aries, #arieshoroscopetoday, #astrologyposts, #astrotips, #babaji, #bhavishyawani, #bhawishyafal, #cancarhoroscopetoday, #capricornhoroscopetoday, #dailyrashifal, #dainikrashifal, #geminihoroscopetoday, #horoscopes, #horoscopetoday, #jyotishastrology, #kundalimatching, #leohoroscopetoday, #librahoroscopetoday, #pisces, #pisceshoroscopetoday, #saggitaroushoroscopetoday, #scorpiohoroscopetoday, #singh, #sunsign, #taurushoroscopetoday, #vastushastra, #virgohoroscopetoday, #vrishabh, mahadev
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Guna News : गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का एक बार फिर विवादित बयान, कहा- आज जो बांग्लादेश में हुआ है, कोई कह नहीं सकता कि मध्यप्रदेश या हिंदुस्तान में नहीं होगा Guna News : गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का एक बार फिर विवादित बयान, कहा- आज जो बांग्लादेश में हुआ है, कोई कह नहीं सकता कि MP या हिंदुस्तान में नहीं होगा
Next Article CG TRANSFER NEWS: वित्त विभाग के 46 अधिकारियों का तबादला, जानें किसे-कहां मिली पदस्थापना

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?