Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति – पत्नी सहित तीन लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति – पत्नी सहित तीन लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/08/18 at 2:35 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिकनिक मनाने गए 2 युवकों की मौत, 5 लोग बुरी तरह झुलसे 
CG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिकनिक मनाने गए 2 युवकों की मौत, 5 लोग बुरी तरह झुलसे 
SHARE

 

 

जशपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जशपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। मामला शनिवार का है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी खेत में काम कर रहे थे, इस दौरान आकाशीय बिजली उनके उपर गिर गई। मालूम हो कि पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत बिजली गिरने से जिले में हुई है। शुक्रवार को तीन महिलाएं आसमानी कहर की चपेट में आई थी।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना सन्ना थाना क्षेत्र के एकांबा गांव की है। 56 वर्षीय मोहर साय अपनी पत्नी पर्बी बाई 50 वर्ष के साथ शनिवार की शाम खेत गया हुआ था। यहां दोनों काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली खेत में काम कर रहे पति पत्नी पर गिर गई। इस हादसे में मौके पर ही पति की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी महिला को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने उपचार के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

दूसरी घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम छिछली की है। 45 वर्षीय जगसाय खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान उसके उपर बिजली गिर गई। घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को एक ही छेत्र के तीन लोगों की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -

शुक्रवार को पथलगांव थाना क्षेत्र के चंदागढ़ के भैंसामुड़ा में शुक्रवार की दोपहर खेत में धान की रोपा लगाने के दौरान 9 महिलाएं बिजली की चपेट में आई थी, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई थी। 6 घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान, बोले-‘कई बार उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन नहीं आए’ CG: देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान, बोले-‘कई बार उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन नहीं आए’
Next Article RAIPUR ACCIDENT BREAKING : राजधानी में यहां दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत, कंडक्टर के कटे दोनों पैर RAIPUR ACCIDENT BREAKING : राजधानी में यहां दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत, कंडक्टर के कटे दोनों पैर

Latest News

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई
छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS: अवैध गांजा सप्लाई मामले में गरियाबंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
Grand News June 8, 2025
CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या, बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?