Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रक्षा सूत्र बाँध कर बहनों ने लिया भाई से सतमार्ग में आने का वचन, उपजेल में कड़ी सुरक्षा के बीच बहनों ने सजाई कैदी भाइयों के हाथ में राखी, नम आंखों से निहारती रही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

रक्षा सूत्र बाँध कर बहनों ने लिया भाई से सतमार्ग में आने का वचन, उपजेल में कड़ी सुरक्षा के बीच बहनों ने सजाई कैदी भाइयों के हाथ में राखी, नम आंखों से निहारती रही

Vijay Sinha
Last updated: 2024/08/19 at 2:18 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

गरियाबंद – रक्षाबंधन के अवसर में जिले के उपजेल भाई बहन के बीच अटूट प्रेम का नजारा देखने को मिला। नम आंखों से भाई को निहारते हुए बहनों ने जेल में निरुद्ध अपने भाइयों के हाथ में राखी सजाई, उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके साथ ही बुराई छोड़कर सत्मार्ग में चलने का वचन भी लिया।

ज्ञात हो कि कोरोना का साया हटने के बाद प्रशासन ने इस वर्ष भाई बहन और परिजनों को प्रत्यक्ष रूप से मिलने और राखी बांधने की छूट दी। जिसके चलते गरियाबंद सहित दीगर राज्य और जिलों से भी बहनें यहां निरुद्ध भाइयों को राखी बांधने पहुंची थी। सुबह 9 बजे से ही यहां बहनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जेल प्रशासन ने भी 9 बजे से मिलने के लिए गेट खोल दिए थे। जिसके चलते कार्यालय के पास हाल में सुकून से बैठ कर भाई बहन ने अपने सुख दुख बांटे, परिजनों का हाल चाल पूछा और रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उपजेल प्रशासन ने बताया कि जेल में 162 कैदी है। जिसमें 161 विचाराधीन है। एक सजा याप्ता है। दोपहर एक बजे तक 38 बहनें राखी बांधने पहुंची थी।

- Advertisement -
Ad image

इधर रक्षा बंधन के अवसर पर भाइयों ने छोटी बहनों को शुभाशीष दिया, वही बड़ी बहन के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। माता पिता और भाई से गले मिले। पुरानी घटना के लिए अफसोस जाहिर किया। वहीं कैदियों ने मिलने आए अपने बच्चों को भी खूब निहारा। इस दौरान कुछ देर के लिए भाई बहन की आंखे भी नम रहीं। बहनों ने आरती उतारी, राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया। दूसरी ओर रक्षाबंधन को देखते हुए प्रशासन ने भी उनकी मदद की। आरती की थाली आदि का प्रबंध किया।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि बीते तीन साल कोरोना वायरस के संक्रमण और एहतियातन सुरक्षा के चलते रक्षाबंधन के आयोजन पर रोक लगी थी। मुख्य गेट में ही बंदियो के लिए आई राखी को जमा कर बहनों को लौटा दिया जा रहा था। पिछले साल भी इसे लेकर सरकारी फरमान जारी हुआ था। इस साल आयोजन पर लगी रोक हटाई गई। जिससे कुशलता से बहने अपने भाई से मिल पाई।

- Advertisement -

जेल प्रभारी हितेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार उपजेल में रक्षाबंधन के अवसर पर निरुद्ध कैदियों को प्रत्यक्ष रूप से राखी बांधने की छूट दी गई। पिछले तीन साल से कोरोना संक्रमण के चलते इसमें रोक लगी थी। इस बार पर्याप्त समय प्रदान कर मिलने दिया गया हैं। बहनें उत्साह से राखी बांध कर पर्व की परंपरा पूर्ण कर रही है। एक बार में पांच कैदियों को राखी बांधने बैराक से बाहर भेजा रहा है।

इधर, रक्षाबंधन पर जिले के खासा उत्साह देखने को मिल रहा। सुबह से सड़को और मिठाई दुकानों के लोगो की भीड़ है। बसों में भी काफी भीड़ देखने के मिल रही है। पर्व के दिन भी बाजार में जमकर राखी की खरीदी हो रही है। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे के बाद शुभ मुहूर्त है। इसके बाद रक्षा बंधन शुरू हो जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सावन महीने का अंतिम सोमवार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपरिवार महाकाल का दर्शन करने रवाना हुए उज्जैन
Next Article CM साय ने सपरिवार उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के किए दर्शन 

Latest News

CG NEWS : दीपक बैज का iPhone चोरी होने पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कसा तंज, कहा – अंदर ऐसी गड़बड़ तो बाहर और कैसी-कैसी गड़बड़ करते होंगे…
छत्तीसगढ़ June 30, 2025
ARANG NEWS : ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार और एडवांस तकनीक प्रशिक्षण सेमिनार का समापन 
ARANG NEWS : ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार और एडवांस तकनीक प्रशिक्षण सेमिनार का समापन 
Grand News June 30, 2025
 CG ACCIDENT NEWS : कार और पिकअप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बच्ची सहित चार लोग घायल
कोंडागांव छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 30, 2025
TRANSFER
CG BREAKING : 9 तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?