Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : चार साल बाद जेल में मनी राखी, बहनों के छलके आंसू  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : चार साल बाद जेल में मनी राखी, बहनों के छलके आंसू  

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/08/19 at 8:01 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : चार साल बाद जेल में मनी राखी, बहनों के छलके आंसू  
CG NEWS : चार साल बाद जेल में मनी राखी, बहनों के छलके आंसू  
SHARE

 

हफीज़ खान/राजनांदगांव। CG NEWS : कोरोना कल से बंद रक्षाबंधन का पर्व जिला जेल में 4 वर्ष बाद एक बार फिर भाई-बहनों के लिए मनाए जाने की शुरुआत कर दी गई है। मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ के निर्देश अनुसार आज जिला जेल राजनांदगांव में रक्षाबंधन का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों के आंसू छलक पड़े।

- Advertisement -
Ad image
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-19-at-4.56.40-PM.mp4

राजनांदगांव जिला जेल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने व्यवस्था की गई थी यहां कड़ी सुरक्षा के साथ ही अपने भाइयों को राखी बांधने बहनों को दिक्कत ना हो इसको लेकर भी काफी बेहतर व्यवस्था बनाई गई। जिला जेल के मुख्य द्वार पर स्टॉल लगाकर राखी बांधने पहुंचने वाली बहनों की एंट्री उनके आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र देखकर की गई। वहीं यहां पर मोतियों,धागों से बनी राखी और मिठाई के रूप में सोनपापड़ी के बाक्स की जांच उपरांत बहनों को सीधे जेल के भीतर प्रवेश दिया गया। जेल के भीतर बहनों को केवल राखी और ढाई सौ ग्राम सोन पापड़ी लेकर प्रवेश करना था। वहीं आरती की थाली जेल प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई। रायपुर के भाटागांव से अपने भाई को राखी बांधने पहुंची संगीता सोनकर, तामेश्वरी सोनकर और राजनांदगांव शहर के लखोली से पहुंची आरती वालदे ने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा काफी अच्छी व्यवस्था की गई है। अपने भाई को राखी बांधने में उन्हें कोई कठिनाई नहीं हुई और भाई से भी काफी देर मुलाकात भी हो गई।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-19-at-4.56.01-PM.mp4

जिला जेल में 4 वर्ष बाद आयोजित किए गए रक्षा बंधन के पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के निर्देश पर यहां पूरी व्यवस्था की गई। जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि आज जेल में स्पेशल डाइट बंदियों के लिए बनाई गई है। वहीं यहां वर्तमान में 357 बंदी है जिसमें से 250 से अधिक बंदियों की बहनों के आने की संभावनाओं को देखते हुए पूरी व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-19-at-4.56.42-PM.mp4

जिला जेल के भीतर रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए परिरूद्ध बंदियों में भी खासा उत्साह था। सुबह से ही बंदी रक्षाबंधन के पर्व को मनाने के लिए तैयार हो गए थे और अपनी बहनों के आने का इंतजार भी वे करने लगे। सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जेल प्रशासन द्वारा राखी बांधने की व्यवस्था की गई थी, जिसकी सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी और बहने भी सुबह से ही अपने भाइयों को राखी बांधने जेल परिसर पहुंचने लगी। इस दौरान यहां बहनों की काफी भीड़ भी नजर आई।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article OMG : रहे सावधान... लेटे-लेटे मोबाइल देखते हुए रसगुल्ला खाने से 17 साल के लड़के की मौत, सदमे में परिवार  OMG : रहे सावधान… लेटे-लेटे मोबाइल देखते हुए रसगुल्ला खाने से 17 साल के लड़के की मौत, सदमे में परिवार 
Next Article MP NEWS : रक्षाबंधन पर बहन के घर राखी बंधवाने आए भाई की मौत  MP NEWS : रक्षाबंधन पर बहन के घर राखी बंधवाने आए भाई की मौत 

Latest News

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में इतिहास रचते शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की सीधी बातचीत
Grand News देश June 28, 2025
New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?