Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today, 19 August : सावन पूर्णिमा और रक्षा बंधन का पर्व आज : घर आएंगे मेहमान,कर्क को होगा लाभ कुंभ को परेशानी, वृष राशि के लोगों की तरक्की के योग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशराशिफल

Horoscope Today, 19 August : सावन पूर्णिमा और रक्षा बंधन का पर्व आज : घर आएंगे मेहमान,कर्क को होगा लाभ कुंभ को परेशानी, वृष राशि के लोगों की तरक्की के योग

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/08/19 at 7:24 AM
Veena Chakravarty
Share
7 Min Read
SHARE

आज का राशिफल 19 अगस्त दिन सोमवार को सावन का अंतिम सोमवार, सावन पूर्णिमा और रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। चंद्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेंगे और इस दिन रवि योग, शोभन योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है। रक्षा बंधन के दिन बन रहे शुभ योग और ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से वृषभ राशि वालों को लाभ प्राप्ति से भविष्य की चिंता कम होगी और धनु राशि वालों की नए काम में माता-पिता की सलाह काम आएगी। वहीं मकर राशि वाले वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।
read more: Aaj Ka Rashifal 12 August 2024:सावन के चौथे सोमवार के दिन चमकेगी इन राशियों की किस्मत,रुके हुए कार्य होंगे पूरे, पढ़ें राशिफल

- Advertisement -

मेष राशि वालों को आज दूसरों की मदद करने से आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपको प्रेरणा देगा। रक्षा बंधन की वजह से घर में खुशियों का माहौल रहेगा और मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं, इससे आपके कार्य कौशल में वृद्धि होगी, लेकिन इसे देखकर आपके सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशि वाले आज परिजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे और कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। रक्षा बंधन की वजह से भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहेगा और एक दूसरे को गिफ्ट भी दे सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज धन लाभ हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में समय-समय पर लिए गए फैसले आपके लिए कारगर साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

- Advertisement -

मिथुन राशि वाले सोमवार के दिन भाइयों के सहयोग से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। रक्षा बंधन की वजह से घर में बच्चों को शोर शराबा रहेगा और नए नए पकवान का आनंद भी लेंगे। साथ ही किसी रिश्तेदार से महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा। व्यापारी आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और अच्छा लाभ भी होगा।

- Advertisement -

कर्क राशि वालों को सोमवार के दिन पारिवारिक संपर्कों से लाभ होगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होने से धन कोष में वृद्धि भी होगी। रक्षा बंधन की वजह से भाई बहनों को खास गिफ्ट दे सकते हैं और एक दूसरे के लिए मंगल कामना भी करेंगे। आज आपको बाहर के खाने से बचना होगा अन्यथा पेट खराब हो सकता है।

सिंह राशि वालों के परिवार में आज उत्सव जैसा माहौल रहेगा। रक्षा बंधन की वजह से घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा और नई नई मिठाईयों का आनंद भी लेंगे। त्योहार की वजह से कई खास लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। कंपटीशन के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और दोस्तों की मदद से आज आपको रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।

कन्या राशि वालों का रक्षा बंधन का दिन बेहद खास रहने वाला है। शादीशुदा बहनें अपने भाइयों के यहां आएंगी और घर में हंसी मजाक का माहौल बना रहेगा। भाग्य का हर कदम पर साथ मिलने से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और आपके धन में वृद्धि भी देखने को मिलेगी। कार्य व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलने से आपको संतोषजनक लाभ मिलेगा। बुजुर्गों की सेवा और शुभ कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे।

तुला राशि वालों को रक्षा बंधन के दिन जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपको पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। अगर आप जमीन या वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। छात्रों को शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के योग हैं। रिश्तेदारों या नजदीकी मित्रों से उपहार मिलेगा, बीच-बीच में कोई निजी स्वार्थ भी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दूसरों से बेहतर काम करने पर सम्मानित किया जाएगा।

वृश्चिक राशि वालों की आज सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। रक्षा बंधन की वजह से घर का माहौल अच्छा रहेगा और माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। बहुत दिनों बाद किसी पुराने मित्रों से मुलाकात भी हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी पुराने मामले को लेकर सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकता, लेकिन विवेक की उपस्थिति से स्थिति गंभीर नहीं बनेगी।

धनु राशि वालों के लिए सोमवार के दिन सांसारिक सुखों का महत्व बढ़ेगा। रक्षा बंधन की वजह से घर में सुबह से ही तैयारियां शुरू होंगी और घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ ससुराल जाने का मौका मिलेगा और आपको अटके धन की प्राप्ति भी होगी। व्यापार में त्योहार की वजह से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और यश व सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि वालों को रक्षा बंधन के दिन काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों के आने जाने और उनकी सेवा सत्कार के कार्यों को करेंगे। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हें बाहर के खाने से परहेज करने को कहें। वाहन के प्रयोग में आपको सावधानी बरतनी होगी अन्यथा दुर्घटनावश खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ राशि वालों को सोमवार के दिन रक्षा बंधन की वजह से रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा, जहां काफी मेहमाननवाजी की जाएगी। आज आपको मित्रों से कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल लाभ होने का सुख रहेगा। किसी भी संपत्ति को खरीदने और बेचने से पहले उस संपत्ति के बारे में पूरी जांच-पड़ताल जरूर कर लें और दस्तावेजों की जांच भी कर लें।

मीन राशि वालों के लिए सावन का अंतिम सोमवार मनचाही सफलता पाने का रहेगा, इसलिए आज वही काम करें, जिसके पूरा होने की उम्मीद हो। रक्षा बंधन की वजह से घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा और बहनों को भाइयों से खास उपहार भी मिल सकता है। नए काम में माता-पिता की सलाह आपके काम आएगी।

TAGGED: #aquarioushoroscopetoday, #aries, #arieshoroscopetoday, #astrologyposts, #astrotips, #babaji, #bhavishyawani, #bhawishyafal, #cancarhoroscopetoday, #capricornhoroscopetoday, #dailyrashifal, #dainikrashifal, #geminihoroscopetoday, #horoscopes, #horoscopetoday, #jyotishastrology, #kundalimatching, #leohoroscopetoday, #librahoroscopetoday, #pisces, #pisceshoroscopetoday, #saggitaroushoroscopetoday, #scorpiohoroscopetoday, #singh, #sunsign, #taurushoroscopetoday, #vastushastra, #virgohoroscopetoday, #vrishabh, mahadev
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raksha Bandhan 2024 : कल रक्षाबंधन पर नोट कर लें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, जानिए कितने बजे तक रहेगा भद्रा का साया Raksha Bandhan 2024 : कल रक्षाबंधन पर नोट कर लें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, जानिए कितने बजे तक रहेगा भद्रा का साया
Next Article Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्योहार आज, 10 घंटे तक रहेगी भद्रा,जानें राखी बांधने का मुहूर्त, शुभ योग, महत्व

Latest News

CG NEWS: एफसीआई गोदाम के बाहर मजदूरों ने किया प्रदर्शन, कम भुगतान का विरोध 
Grand News May 15, 2025
GRAND NEWS : AIIMS दिल्ली में घायल जवानों से मिले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा – देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जवानों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला, नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : नए किसानों को नहीं मिलेगा पीएम सम्मान निधि का लाभ, गाइडलाइन से अंजान किसान काट रहे दफ्तरों के चक्कर
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?