Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Bharat Bandh : आज भारत बंद, छत्तीसगढ़ में दिखा मिला जुला – असर, बस्तर संभाग ज्यादा प्रभावित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Bharat Bandh : आज भारत बंद, छत्तीसगढ़ में दिखा मिला जुला – असर, बस्तर संभाग ज्यादा प्रभावित

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/08/21 at 1:49 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
Bharat Bandh : आज भारत बंद, छत्तीसगढ़ में दिखा मिला जुला - असर, बस्तर संभाग ज्यादा प्रभावित
Bharat Bandh : आज भारत बंद, छत्तीसगढ़ में दिखा मिला जुला - असर, बस्तर संभाग ज्यादा प्रभावित
SHARE

रायपुर। Bharat Bandh : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में ST/SC वर्ग द्वारा और आदिवासी संगठनों ने बुधवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। यह बंद हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर बुलाया गया है। ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (एनएसीडीएओआर) ने मांगों की एक सूची भी जारी की है। इसमें सबसे अहम अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग हैं। छत्तीसगढ़ में आज भारत बंद का मिला-जुला असर देखा जा रहा है। शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में इसका आंशिक असर देखा जा रहा है।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-21-at-9.21.52-AM.mp4

छत्तीसगढ़ में भी इसका असर देखने को मिला

रायपुर में भारत का बंद का असर मिला जुला देखने को मिला, कुछ दुकाने बंद रही तो कुछ खुली रही, वहीं बंद को सफल बनाने के लिए कई संगठन सड़कों पर उतरकर व्यवसायियों से बंद करने की अपील करते दिख रहे है, लेकिन इसका असर कुछ ज्यादा देखने को नहीं मिला। रायपुर में एसटी-एससी संयुक्त मोर्चा के लोग बंद कराने के लिए सुबह से ही सड़कों में दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही बंद के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए रायपुर पुलिस के जवान बड़ी संख्या में सड़कों पर तैनात हैं।
रायगढ़ में भीम आर्मी ने रैली निकालकर दुकानों को बंद करवाया, इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे, ताकि लॉ एंड आर्डर बना रहे। इसके साथ ही पेट्रोल पंप, मेडिकल दुकान समेत आवश्यक जरूरत के समान दुकान खुली हुई।

 

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-21-at-11.00.18-AM.mp4

जांजगीर : अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति में क्रीमी लेयर के फैसले के विरोध में जांजगीर में सुबह से व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। सड़कों पर रैली निकाल कर दुकानों को बंद कराया जा रहा है। जांजगीर के नेताजी चौक ,कचहरी चौक,नैला रोड, केरा रोड सभी व्यावसायिक परिसर प्रतिष्ठा को बंद कराया गया है। अधिकांश निजी स्कूल के वाहन बच्चो को लेने नहीं पहुचे है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-21-at-9.22.09-AM.mp4

जगदलपुर : में एससी एसटी आरक्षण पर क्रीमी लेयर विषय पर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फैसले के विरोध में विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा आज बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। जिसके चलते इसका असर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में भी देखने को मिल रहा है, सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठन के लोगों ने सड़क पर बाइक रैली निकाल कर नारे बाजी करते हुए भारत बन्द का आवाहन करते दिखाई पड़े। इस भारत बन्द के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चौक चौराहो पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-21-at-9.21.50-AM-1.mp4

कांकेर : जिले में भी एसटी एससी सामाजिक संगठनों ने किया देशव्यापी बंद का आव्हान किया, जिसमे आवश्यक सेवाओं को छोड़कर स्कूल और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। देशव्यापी बंद के आव्हान पर चेंबर ऑफ कामर्स ने दिया समर्थन दिया, सुबह 06 बजे से शाम 05 बजे तक बंद व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सामाजिक संगठनों ने विज्ञाप्ति जारी कर बंद की सूचना दी, कांकेर जिले सहित पूरे बस्तर संभाग रहेगा बंद का असर।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-21-at-11.07.42-AM.mp4

सुकमा : नुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति में क्रीमी लेयर के फैसले के विरोध में सर्व आदिवासी द्वारा भारत बंद का सुकमा मे दिखा व्यापक असर देखने को मिला, सुबह से ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द है। वहीं बसों के पहिये भी थमे है, सिर्फ आपातकालीन सेवाएं है चालू, अहै भारत बंद।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-21-at-9.05.23-AM.mp4

छत्तीसगढ़ में जरूरी सेवाएं चालू

बता दें छत्तीसगढ़ में बंद के दौरान जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, गैस, दूध की सेवाएं चालू हैं. दरअसल, भारत बंद के समर्थन में मायावती की बहुजन समाज पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी उतरी हुई है। स्वामी प्रसाद मौर्य की राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी ने भी भारत बंद का समर्थन किया है।

 

 

 

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Bharat Bandh, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Sawan Bidai: बड़े हर्षोउल्लास के साथ सावन को महिलाओं ने दी बिदाई Sawan Bidai: बड़े हर्षोउल्लास के साथ सावन को महिलाओं ने दी बिदाई
Next Article Bharat Bandh :SC-ST आरक्षण के मुद्दे पर आज गरियाबंद बंद,तिरंगा चौक पर संगठन के लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?