Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगांठ पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, महिला समूहों को सिलाई मशीन और ई-रिक्शा का किया वितरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगांठ पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, महिला समूहों को सिलाई मशीन और ई-रिक्शा का किया वितरण

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/08/21 at 6:43 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
RAIPUR NEWS : अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगांठ पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, महिला समूहों को सिलाई मशीन और ई-रिक्शा का किया वितरण
RAIPUR NEWS : अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगांठ पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, महिला समूहों को सिलाई मशीन और ई-रिक्शा का किया वितरण
SHARE

 

- Advertisement -

तिल्दा नेवरा। RAIPUR NEWS : अदाणी पावर लिमिटेड, रायखेड़ा ने अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ग्राम ताराशिव में स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रिपा) में “सहेली महिला सिलाई समूह” को 33 इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रियल सिलाई मशीनें, आलमारी, कूलर और तैयार माल के परिवहन के लिए एक इलेक्ट्रिक लोड व्हीकल (ई-रिक्शा) प्रदान किया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अदाणी पॉवर लिमिटेड के सामाजिक सहभागिता के तहत में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बीते सप्ताह में किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत ताराशिव के सरपंच मनीष वर्मा, पंचायत के अन्य सदस्य, ग्रामीणजन, अदाणी फाउंडेशन की टीम मौजूद थी।

- Advertisement -

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान, अदाणी पावर रायखेड़ा के स्टेशन हेड श्रीकांत वैद्य ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और आवश्यकता पड़ने पर अदाणी पावर की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं ताराशिव के सरपंच मनीष वर्मा ने अदाणी पावर रायखेड़ा का निस्वार्थ सहयोग और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि सहेली महिला सिलाई समूह रायखेड़ा द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का संचालन रिपा ताराशिव और ग्राम पंचायत भवन रायखेड़ा में किया जा रहा है, जिसमें 75 महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ी हुई हैं। इस केंद्र के संचालन में अदाणी फाउंडेशन निरंतर सहयोग प्रदान करता है, जिसमें सिलाई प्रशिक्षण और उच्च गति वाली सिलाई मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें महिला सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर करना है।

यह पहल अदाणी फाउंडेशन के सतत ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है। इस तरह के प्रयास न केवल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करते हैं, बल्कि उनके जीवन स्तर में सुधार और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। साथ ही अंचल में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा, शिक्षा और आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रमों का संचालन भी नियमित रूप से किया जा रहा है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : पंजीकृत श्रमिक जो नवीनीकरण नहीं कराये हैं, वे 31 दिसंबर तक कर सकते है आवेदन CG BREAKING : पंजीकृत श्रमिकों के लिए बड़ी काम की खबर, अब इस दिन तक करा सकते है नवीनीकरण
Next Article CG BREAKING : MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध जारी, प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रेस कान्फ्रेंस, जानिए कहां लगी किसकी ड्यूटी CG BREAKING : MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध जारी, प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रेस कान्फ्रेंस, जानिए कहां लगी किसकी ड्यूटी

Latest News

CG NEWS: थाना कुरूद द्वारा ग्राम चर्रा में अवैध रुप से शराब बेचने वाली आरोपिया के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG : 5वीं-8वीं बोर्ड में असफल छात्रों को पढ़ाने गर्मी में लगेगी क्लास...15 जून के बाद फिर से होगी बोर्ड की परीक्षा
CG : 5वीं-8वीं बोर्ड में असफल छात्रों को पढ़ाने गर्मी में लगेगी क्लास…15 जून के बाद फिर से होगी बोर्ड की परीक्षा
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
CG NEWS:पुलिस लाईन में धमतरी पुलिस द्वारा आपात स्थिति से निपटने किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
BREAKING
BREAKING : ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण के लिए सरकार ने कल्याण बोर्ड का गठन किया गया गठन
Grand News NATIONAL देश May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?