Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 23 August 2024 :कुंभ राशि के लिए लाभदायक दिन, मन की मुराद होगी पूरी, इन राशियों पर मेहरबान रहेगी देवी लक्ष्मी,पढ़ें भाग्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशराशिफल

Horoscope Today 23 August 2024 :कुंभ राशि के लिए लाभदायक दिन, मन की मुराद होगी पूरी, इन राशियों पर मेहरबान रहेगी देवी लक्ष्मी,पढ़ें भाग्य

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/08/23 at 7:45 AM
Veena Chakravarty
Share
6 Min Read
SHARE

23 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा आज मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे ऐसे में आज सुनफा योग बनेगा क्योंकि मंगल और शुक्र दोनों ही ग्रह आज चंद्रमा से दूसरे भाव में संचार करेंगे। जबकि आज शुक्रादित्य योग प्रभाव में रहेगा क्योंकि शुक्र और सूर्य दोनों ही ग्रह एक साथ सिंह राशि में विराजमान रहेंगे।

- Advertisement -

read more: Aaj Ka Rashifal:सिंह राशि वालों को रहना होगा सतर्क, व्यापार में हो सकता है घाटा, मकर राशि के लिए लाभदायक दिन, पढ़ें भाग्य

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज शाम तक कोई लाभदायक डील मिल जाएगी। आपकी राशि में आज चंद्रमा के गोचर से आप भावुक हो सकते हैं। आपको आज कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ और सम्मान मिलता नजर आ रहा है। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति के योग बने हुए हैं।

- Advertisement -

वृषभ राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके दफ्तर का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा और आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार करने वाले लोग आज नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं जो भविष्य में उनको लाभ प्रदान करेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें सफलता मिलेगी।

- Advertisement -

मिथुन राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको आज कुछ घरेलू जिम्मेदारियों की वजह से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज वो काम करने को मिलेगा जो उन्हें पसंद होगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

आज कर्क राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज रोचक और रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। आपके शत्रु आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे क्योंकि आज आपका प्रभाव और आत्मविश्वास बढा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उसका फल आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आप आज अपने बिजनेस के विस्तार के लिए योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन सूर्य शुक्र की युति से लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यस्तता के बीच आप अपने वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे आपका जीवनसाथी खुश नजर आएगा। आप अपनी लव लाइफ को भी आज बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे और आपका रिश्ता प्रगाढ बनेगा।

कन्या राशि के लिए आज सितारें बताते हैं कि आपके परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही है तो आज बात बन सकती है। पिता की सलाह और सहयोग से आपको आज किसी समस्या से निकलने में मदद मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे।

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई चाहत पूरी होने से आप आज प्रसन्न रहेंगे। संतान की उन्नति और व्यवहार से आपको आज खुशी मिलेगी। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े विवाद आज खत्म हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज अपनी योजना का लाभ मिलेगा। आपकी कोई चली आ रही चिंता का भी समाधान होगा। जिन जातकों का पैसा काफी समय से फंसा हुआ है आज उनको अपना फंसा धन भी मिल सकता है। आज आप घरेलू जरूरतों और घर की व्यवस्था को लेकर धन खर्च कर सकते हैं।

आज शुक्रवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी और विरोधियो की चाल आज असफल रहेगी। आप आज आर्थिक लाभ के लिए जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं। आज आपको अपने किसी करीबी की मदद से फायदा होगा। व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएगे।

आज मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की बातों और भावनाओं को समझना होगा नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं तो आज इसमें आपको साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके ऊपर आज कई तरह के काम का दबाव भी रहेगा जिससे मानसिक भटकाव महसूस करेगे, बेहतर होगा कि आप आज योजना बनाकर काम पर ध्यान दें।

आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन सेहत के प्रति आपको सतर्क और सजग रहना चाहिए। आज लाभ के नए अवसर मिलेंगे जिससे आपकी कमाई में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज अपने प्रयास में कामयाबी मिलेगी।

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार में भाग्य लाभ दिलाएगा। चंद्रमा आज आपकी राशि से जाते हुए लाभ का सृजन करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा। संतान से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान होगा। भाइयों से आपको सहयोग मिलेगा। महिलाओं को आज मायके की ओर से आनंददायक खबर मिलेगी।

TAGGED: #aquarioushoroscopetoday, #aries, #arieshoroscopetoday, #astrologyposts, #astrotips, #babaji, #bhavishyawani, #bhawishyafal, #cancarhoroscopetoday, #capricornhoroscopetoday, #dailyrashifal, #dainikrashifal, #geminihoroscopetoday, #horoscopes, #horoscopetoday, #jyotishastrology, #kundalimatching, #leohoroscopetoday, #librahoroscopetoday, #pisces, #pisceshoroscopetoday, #saggitaroushoroscopetoday, #scorpiohoroscopetoday, #singh, #sunsign, #taurushoroscopetoday, #vastushastra, #virgohoroscopetoday, #vrishabh, mahadev
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Sexual Harassment Case Update: एक्शन में विनेश, बृजभूषण के खिलाफ गवाही देने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, अब पुलिस ने दिया जवाब
Next Article CG NEWS: विज्ञान और अंतरिक्ष में रूचि जागृत करने: स्कूलों में आज मनाया जाएगा अंतरिक्ष दिवस,’चंद्रयान मॉड्यूल पर व्याख्यान’ का आयोजन

Latest News

CG News : विकास और खुशहाली का दूसरा नाम है भाजपा सरकार, समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Gariaband : राजिम विधानसभा की सहकारी समितियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, धान खरीदी में सुखत को लेकर जताई आपत्ति, कहा– हमारी नहीं, सिस्टम की गलती है
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Raipur : व्यापारी संघ ने अवंती विहार मुख्य मार्ग के अतिक्रमण को हटाने जोन अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
रायपुर May 22, 2025
CG NEWS: अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?