Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Shri Krishna Janmashtami 2024 : विष्णु’ के घर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सीएम साय ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया त्यौहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Shri Krishna Janmashtami 2024 : विष्णु’ के घर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सीएम साय ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया त्यौहार

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/08/26 at 10:31 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Shri Krishna Janmashtami 2024 : विष्णु’ के घर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सीएम विष्णुदेव साय ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया त्यौहार
Shri Krishna Janmashtami 2024 : विष्णु’ के घर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सीएम विष्णुदेव साय ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया त्यौहार
SHARE
Highlights
  • नन्हें राधा-कृष्णों की अठखेलियों से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास
  • पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से दिया सभी बच्चों को प्रसाद
  • जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीकृष्ण की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
रायपुर. Shri Krishna Janmashtami 2024 : कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बार जन्माष्टमी अपने निवास पर दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई। राधा और कृष्ण का रूप धरे रायपुर के तीन दिव्यांग संस्थाओं के 25 बच्चों की अठखेलियों से आज शाम मुख्यमंत्री निवास गुलजार रहा। मुख्यमंत्री साय ने इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने पालने में बाल गोपाल के रूप में बिराजे दिव्यांग बालक रूद्र की पूजा कर झूला भी झुलाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूजा के बाद सभी बच्चों को खुद अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बच्चों को अपनी गोद में लेकर दुलारा और बातकर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी पूछा। रायपुर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय मठपुरैना तथा माना के अस्थिबाधित बालगृह और बहु-दिव्यांग बालगृह के बच्चे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कृष्ण जन्माष्टी कार्यक्रम में शामिल हुए।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

संवेदनशील मुख्यमंत्री साय ने आज का पावन दिन इन बच्चों के साथ साझाकर उनके त्यौहार को खास बना दिया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाना और उनकी पूजा करना मेरे लिए अत्यंत सुखद और गर्व का विषय है। प्रदेश के अन्य बच्चों की तरह ये बच्चे भी हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। हम इनकी बेहतर परवरिश, शिक्षा-दीक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

- Advertisement -

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, raipur breaking news, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Shri Krishna Janmashtami 2024, कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Janmashtami 2024 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज,द्वारिकाधीश मन्दिर : जहां भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर आधी रात को देते हैं दर्शन
Next Article CG BREAKING : पूर्व सीएम बघेल के काफिले को रोकने वाले बजरंग दल के दोनों कार्यकर्ताओं से थाने में जमकर मारपीट, मूक दर्शक बनी रही पुलिस  CG BREAKING : पूर्व सीएम बघेल के काफिले को रोकने वाले बजरंग दल के दोनों कार्यकर्ताओं से थाने में जमकर मारपीट, मूक दर्शक बनी रही पुलिस 

Latest News

CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
RAIPUR CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
RAIPUR CORONA BREAKING : फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
RAIPUR BREAKING : रायपुर के महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रही युवतियों से मारपीट, काट दी ऊँगली, देखें वीडियो
RAIPUR BREAKING : रायपुर के महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रही युवतियों से मारपीट, काट दी ऊँगली, देखें वीडियो
Grand News June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?