Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 26 August 2024 : कृष्ण जन्माष्टमी आज : सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा खूब लाभ, इन 3 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, परेशानियां होंगी दूर!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशधर्मराशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 August 2024 : कृष्ण जन्माष्टमी आज : सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा खूब लाभ, इन 3 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, परेशानियां होंगी दूर!

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/08/26 at 6:41 AM
Veena Chakravarty
Share
7 Min Read
SHARE

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उत्सव के रूप में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस वर्ष 26 अगस्त और 27 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण करते हैं। इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि जन्माष्टमी पर कई साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन संयोगों में से एक संयोग ऐसा है जो बहुत ही दुर्लभ है।
read more: Aaj Ka Rashifal 22 August 2024: माता पार्वती बरसाएंगी इन राशियों पर कृपा,परिवार का मिलेगा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

- Advertisement -

मेष राशि के लिए इस साल का कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही खास रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम को गति मिलेगी। बेरोजगार जातक को मनमुताबिक नौकरी के संबंध में कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति से जूझ रहे लोगों को अचानक कोई धन लाभ मिल सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशिमेष राशि
वृषभ राशि के जातक के लिए भी जन्माष्टमी का त्योहार बहुत खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका अच्छा बनेगा, साथ ही आप सबके दिल जीतने में कामयाब होंगे। विवाह संबंधी समस्या से जूझ रहे लोग जातक को इस दिन कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

- Advertisement -

मिथुन राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन अच्छा धन लाभ होगा और छात्रों को अपनी तैयारी को रिवाइज करने का मौका मिलेगा। जन्माष्टमी के मौके घर में नए नए पकवान बनाए जाएंगे और पूरा दिन धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। अत्यधिक क्रोध के कारण परिजनों से विवाद होने की आशंका भी है। दोपहर बाद नौकरी से जुड़े कुछ मामले सुलझेंगे, जिसके लिए आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं व्यापारियों को छोटा मोटा मुनाफा होने की भी संभावना है।

- Advertisement -

कर्क राशि वालों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का दिन सामान्य रहने वाला है। आप सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ा पाएंगे, जिनसे निकट भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। किसी भी काम को शुरू करने के बाद आप उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे, जिससे आपका उत्साह बना रहेगा। नौकरी पेशा जातक काम में तल्लीन रहेंगे और विरोधियों की किसी भी आलोचना या रुकावट की परवाह किए बिना उसे करते रहेंगे।

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अगर आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करना है तो किसी वरिष्ठ या माता की सलाह लेकर ही करें, उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। आज किसी भी क्षेत्र में आपको मेहनत से ही नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा।

कन्या राशि वालों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का बेहद शुभ रहेगा। घर में अगर कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। संतान को अच्छा काम करते देख आज आपको संतोष होगा लेकिन माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा।

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। आज समस्याओं का समाधान ढूंढने से मानसिक शांति मिलेगी। आज काम में सफलता मिलने से मन आशा से भरा रहेगा और इस वजह से आप में क्रोध की मात्रा भी कम होगी। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, वहां अपना वर्चस्व स्थापित कर पाएंगे और अच्छा मुनाफा भी होगी।

वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार के दिन किसी सरकारी संगठन से दीर्घकालिक लाभ की स्थिति बनेगी। आपकी किसी गलती से सेहत में विकार आने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। लेखन और कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

धनु राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन काफी समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पिताजी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन इसे दिल पर ना लें। बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई काम ना करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है और आपका काम बिगड़ सकता है। व्यापारियों की आज कोई व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है

मकर राशि वालों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आप किसी समस्या के समाधान के लिए परिजनों से चर्चा करेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है, जिससे शत्रुओं का मनोबल टूटता हुआ नजर आएगा। साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे, जो आपके लिए भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा आपका कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है।

कुंभ राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं तो निसंकोच करें क्योंकि इससे आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। व्यापार में दिन भर आपके दोनों हाथों में लड्डू होंगे और किसी अन्य बिजनस में निवेश का मौका भी मिलेगा। जन्माष्टमी के मौके पर घर में धार्मिक माहौल रहेगा और कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। परिवार में कुछ वाद-विवाद पनप सकता है

मीन राशि वालों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों ने अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। जन्माष्टमी की वजह से अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी और नए नए पकवान भी बनाए जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान के लिए आज आपको सराहना मिलेगी। अगर आपको कर्ज की वसूली के लिए जाना है तो उसके लिए दिन उपयुक्त रहेगा।

TAGGED: 2024 krishna janmashtami, Janmashtami 2024, janmashtami 2024 date, janmashtami 2024 date and time, janmashtami 2024 kab hai, janmashtami kab hai, janmashtami kitni tarikh ko hai, janmashtami pooja vidhi, janmashtami vrat katha, krishna janmashtami, Krishna Janmashtami 2024, krishna janmashtami 2024 date, krishna janmashtami fast 2024, krishna janmashtami kab hai, krishna janmashtami song, krishna janmashtami status, krishna janmashtami vrat kab hai 2024, Shri Krishna Janmashtami 2024, कृष्ण जन्माष्टमी आरती (Krishna Janmashtami Aarti), कृष्ण जन्माष्टमी व्रत कथा, जन्माष्टमी 2024, श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व (Krishna Janmashtami Ka Mahatva)
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 12 बाइकों को मारी ठोकर, 5 घायल, बाल बाल बचा सांसद नाग का काफिला  CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 12 बाइकों को मारी ठोकर, 5 घायल, बाल बाल बचा सांसद नाग का काफिला 
Next Article Krishna Janmashtami 2024: जयंती योग में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज, यहाँ जानें पूजन का शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

Latest News

CGNEWS:जिले में संचालित ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर: पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी.....
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी…..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 15, 2025
CG Panchayat Secretary suspended : स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही, सचिव निलंबित
CG Panchayat Secretary suspended : स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही, सचिव निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?