Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भाजपा संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला सम्पन्न, किरण सिंह देव बोले – हम सदस्यता अभियान को संगठन महापर्व के रूप में मनाते हैं 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : भाजपा संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला सम्पन्न, किरण सिंह देव बोले – हम सदस्यता अभियान को संगठन महापर्व के रूप में मनाते हैं 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/08/28 at 7:21 PM
Neeraj Gupta
Share
10 Min Read
CG NEWS : भाजपा संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला सम्पन्न, किरण सिंह देव बोले - हम सदस्यता अभियान को संगठन महापर्व के रूप में मनाते हैं 
CG NEWS : भाजपा संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला सम्पन्न, किरण सिंह देव बोले - हम सदस्यता अभियान को संगठन महापर्व के रूप में मनाते हैं 
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि भाजपा विश्व में एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसके 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर संगठन की कार्य योजना के अनुसार कार्यक्रम होते हैं और उसका परिणाम आज यह है कि हम पूरी दुनिया में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप खड़े हैं। मोर्चा के सभी अध्यक्षों ने अपना लक्ष्य निर्धारित किया है। बीच में कोरोना के कारण और चुनावों के कारण यह हमारा अभियान अब फिर शुरू हो रहा है। पुनः हमको सदस्य बनना है और बनाना भी है। श्री देव भाजपा सदस्यता अभियान के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों के भाजपा मोर्चा पदाधिकारियों की एक वृहत बैठक बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में संबोधित कर रहे थे।

- Advertisement -

- Advertisement -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि हम सदस्यता अभियान को संगठन महापर्व के रूप में मनाते हैं। राजनीतिक दल के रूप में हम काम करते हैं। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने अपना जो वृत्त रखा है, उसमें लक्ष्य का विषय भी रखा। हम ऐसी कार्य योजना बनाने जा रहे हैं। श्री देव ने कहा कि सभी मोर्चा अध्यक्ष इस विषय को दो-तीन दिन के अंदर अपनी कार्य योजना का पूरा खाका तैयार कर लें क्योंकि 2 तारीख को प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के सदस्य बनने से यहां से शुरुआत होगी। 4 तारीख से जिलों के सदस्यता अभियान में सभी मोर्चा के उस जिले में रहने वाले सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, एक साथ पूरे 35 जिलों से सदस्यता अभियान की शुरुआत एक साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि दो चरणों में सदस्यता अभियान में किसी भी प्रकार से हम अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करें। प्रधानमंत्री के हमारे पास जो कार्यक्रम आते हैं उसको सेवा सप्ताह के रूप में हम मना रहे हैं तो उसको भी ध्यान में रखें। उसमें भी इसकी चर्चा जरूर करें और संभव हो तो जिस क्षेत्र में जिस पंचायत में जिस वार्ड में जिस जगह पर हम कार्यक्रम में जा रहे हैं वहां भी हम इसकी चर्चा करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि यह लक्ष्य यूं ही पूरा नहीं होगा। एक जगह पर एक काम बहुत कठिन होता है कि हम उस ऊंचाई को मेंटेन करें ताकि जनता के बीच में भी संदेश अच्छा जाए। चार महीना के बाद हम दोनों प्रकार के चुनाव में जाने वाले हैं, एक नगरीय निकाय चुनाव और दूसरा पंचायत चुनाव। इनमें इस सदस्यता अभियान की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। हम अपने पिछले लक्ष्य को पार करें और इस बार तो सभी मोर्चों को टास्क दिया गया है। इस बार जनप्रतिनिधियों को भी टास्क दिया गया है। भाजपा के जो प्रमुख पदाधिकारी हैं, उनको भी लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य अगर हम बनाएंगे तो 23,681 बूथ छत्तीसगढ़ में है। परिवार के हिसाब से अपने परिवारों की गणना करें तो मिनिमम सदस्य होते हैं तो 50 लाख पार कर देंगे तो सारा गणित आपको समझ में आ जाएगा। हम राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। चुनाव हमारे लिए जरूरी है। हमको चारों चुनाव में जाना है और एक लक्ष्य ध्यान में रखकर इस बार आप लोग सदस्यता अभियान कीजिएगा कि हमको रिकॉर्ड बनाना है। छत्तीसगढ़ की पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। श्री देव ने युवा मोर्चा से को निर्देशित है कि वह युवाओं के बीच में जाकर छात्रावास में, कॉलेज में, युवाओं को साथ लेकर बात करना है। भारतीय जनता पार्टी वह राजनीतिक दल है जिसका अलग से अपना संविधान है, अपने अलग से संविधान की व्यवस्थाओं का उसमें आकलन है, किस धारा में हमको क्या करना है कब हमको सदस्यता करना है कितने वर्षों की सदस्यता होगी? सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करके कार्यकर्ता सदस्यता अभियान का लोगो अपने-अपने डीपी में सेट कर लें।

प्रत्येक बूथ में 200 नए सदस्य बनाना है – पवन साय

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि हमारा लक्ष्य हमारे पूर्वजों ने हमारे सामने रखा था कि हम दुनिया को श्रेष्ठ बनाएंगे। भारत की जीवन पद्धति को हम दुनिया के सामने विस्तृत करेंगे, एक विजन देंगे, यह भाजपा का काम है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता की बात जब होती है तो केवल सदस्यता की बात नहीं सोचना चाहिए। यह बात हमारे दिमाग में रहना चाहिए कि हम भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बना रहे हैं, हम कार्यकर्ता बना रहे हैं तो हमारे लिए गौरव का विषय होना चाहिए। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि अगर सदस्यता का विषय लेकर हम बूथ इकाई तक जाएंगे तो हमारा कार्यकर्ता हमारा वार्ड में भी जीत करके आएगा जनपद, जिला पंचायत, निगम में भी आएगा। यह कार्यक्रम इस दृष्टि से मील का पत्थर साबित होने वाला है। 30 अगस्त तक शक्ति केंद्र की कार्यशाला होगी। 2 सितंबर को प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्यता लेकर अभियान की शुरुआत करेंगे। 5 सितंबर को मंडल स्तर पर इसका शुभारंभ करना है। 6 से लेकर 17 सितंबर तक बूथ की सदस्यता सबको करनी है। 19 तारीख से लेकर 25 सितंबर तक सामूहिक सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। श्री साय ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक बूथ में हमने टारगेट रखा है और इसलिए 200 नए प्राथमिक सदस्य बनाना है। इसलिए शक्ति केंद्र स्तर पर भी एक सदस्यता सहायक बनाने की योजना बनी है।

देश को प्रथम रखकर कार्य करने वाली भाजपा एकमात्र पार्टी है – अनुराग सिंहदेव

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए कहा कि इसके लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में वॉर-रूम स्थापित किया गया है, जो सदस्यता अभियान की हर पल की निगरानी रखेगा। सदस्यता अभियान तीन चरणों में होगा। पहला चरण अब 2 सितम्बर से शुरू होगा। 2 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्य बनकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दिनांक 6 से 17 सितम्बर तक यह अभियान बूथ स्तर पर चलाना है। हमें सदस्यता अभियान में अधिक-से-अधिक सदस्य बनाना है और देश को भाजपा की एक मजबूत सरकार प्रदान करना है। आज दुनिया की नजरें भारत पर है। देश-विरोधी ताकतें और अलगाववादी तत्व भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें हम सफल नहीं होने देंगे। भाजपा के लिए देश प्रथम है। देश को प्रथम रखकर कार्य करने वाली भाजपा एकमात्र पार्टी है।

भाजपा के लिए आज एक अनुकूल वातावरण है – श्यामबिहारी जायसवाल

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि आज हम सभी लोग सदस्यता अभियान के लिए जुटे हैं। यह एक महत्वपूर्ण काम है। एक-एक बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके लिए हमें हर बूथ तक जाना है। सभी मोर्चों के कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान को सफल बनाएँ। जो कार्य आज देश में हो रहे हैं, उससे भाजपा के लिए एक अनुकूल वातावरण है। हर कोई भाजपा से जुड़ना चाहता है। आज सभी लोग भाजपा से जुड़कर काम करना चाहते हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने पीपीटी के माध्यम से बैठक में आए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने सदस्यता अभियान को लेकर अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा ने किया एवं आभार पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने किया।

इस दौरान बैठक में विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आलोक ठाकुर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सलीम राज, सभी मोर्चा के जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Raipur Latest News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR VIDEO : आपस में भिड़े दो भाजपा नेता, एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, एक का फूटा सिर, 8 के खिलाफ FIR, देखें वीडियो  RAIPUR VIDEO : आपस में भिड़े दो भाजपा नेता, एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, एक का फूटा सिर, 8 के खिलाफ FIR, देखें वीडियो 
Next Article Mamata Banerjee Vs PM Modi: रेप-हत्या मामले को लेकर गुस्सा…ममता बोलीं- बंगाल जला तो UP-बिहार-असम भी जलेंगे, हिमंत बोले- हमें डराने की हिम्मत कैसे हुई?

Latest News

Raipur Crime : रायपुर राशन दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 30, 2025
CG News : अवैध लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार की लकड़ी जब्त
छत्तीसगढ़ May 30, 2025
Aaj Ka Rashifal 30 May 2025 : शुक्रवार को मेष और तुला राशि के जातकों को होगी परेशानी, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 30, 2025
गुण्डरदेही रजिस्ट्री ऑफिस में आत्महत्या के प्रयास की खबर पर पंजीयन विभाग ने दी सफाई,वीडियो वायरल मामले में स्पष्ट किया – व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से किया हंगामा, राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि पंजीयन विभाग का विषय नहीं
Grand News May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?