Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Tips To Stay Healthy : मानसून में जरूर फॉलो करें लाइफस्टाइल से जुड़े ये 5 टिप्स, रहेंगे फिट और हेल्दी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsHealth

Tips To Stay Healthy : मानसून में जरूर फॉलो करें लाइफस्टाइल से जुड़े ये 5 टिप्स, रहेंगे फिट और हेल्दी

Aarti Beniya
Last updated: 2024/08/28 at 2:24 PM
Aarti Beniya
Share
4 Min Read
SHARE

Lifestyle Tips To Stay Healthy During Monsoon: मानसून का मौसम इन दिनों अपने चरम पर है। कभी बारिश और कभी उमस भरे मौसम के कारण इस समय मौसमी बीमारियां फैलना का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। इस मौसम में जरा सी लापरवाही के कारण पेट में दर्द, स्किन इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में मानसून में स्वस्थ रहने के लिए लाइफस्टाइल को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम के दौरान कोशिश करें कि  बाहर के खाने से बचें और तले हुए खाद्य पदार्थों को न खाएं। कई बार बाहर का खाना न खाने के बाद ही शरीर में कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं। इस मौसम में हेल्दी डाइट के सेवन के साथ हाइजीन को मेंटेन करना भी आवश्यक होता है। कई बार हाइजीन का ध्यान नहीं रखने के कारण कई तरह की बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। मॉनसून में हेल्दी डाइट के सेवन के साथ स्वस्थ लाइफस्टाइल को फॉलो करके भी कई स्वस्थ रहा जा सकता हैं। इस मौसम में हेल्दी रहने के लिए इन लाइफस्टाइल टिप्स को फॉलो करें।

Contents
गुनगुने पानी से नहाएंनीम की पत्तियांबासी खाने से बचेंहाइड्रेट रहेएक्सरसाइज करें

गुनगुने पानी से नहाएं

बारिश में भीगने के कारण त्वचा पर खुजली के साथ रैशेज की समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए बारिश से आने के बाद हल्के गुनगुने पानी से नहाएं। ऐसा करने से शरीर के बैक्टीरिया कम होंगे और इंफेक्शन के चांसेज भी कम होंगे। बारिश में भीगकर आने के बाद बालों को अवश्य धोएं। बाल नहीं धोने से बालों में भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

नीम की पत्तियां

नीम शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मानसून में होने वाली बीमारियों को दूर रखते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम की पत्तियों को सूखा लें। अब इन पत्तियों को जला कर धुआं करें। ऐसा करने घर में मच्छर कम आएंगे और घर भी साफ-सुथरा होगा।

बासी खाने से बचें

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए बासी खाने से बचना चाहिए क्योंकि इस मौसम में खाने में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते है। इस कारण बासी खाना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बासी खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। डाइट में ताजे फल, नट्स और सब्जियों को शामिल करें।

हाइड्रेट रहे

मानसून में बारिश होने के कारण प्यास का कम एहसास होता है। कम पानी पीने के कारण शरीर को नुकसान होता है। कोशिश करें कि दिनभर में 1 से 2 लीटर पानी अवश्य पिएं। सही मात्रा में पानी पीने से विषाक्त पदार्थ बाहर होते हैं और शरीर हेल्दी रहता है।

एक्सरसाइज करें

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लें। अक्सर लोग बारिश के कारण बाहर जाने से बचते है, तो ऐसे समय में ऐसी एक्सरसाइज करें, जो घर पर आसानी से की जा सकें। मानसून में योगा या स्ट्रेचिंग की जा सकती है। एक्सरसाइज करने से मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है।

मानसून में फिट और हेल्दी रहने के लिए इन लाइफस्टाइल टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।

TAGGED: #benefit, GRANDNEWS, GRANDUPDATES, HEALTH, lifestyle |
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : कंगना ने खड़ी की मुसीबत, पार्टी ने झाड़ा पल्ला BIG NEWS : कंगना ने खड़ी की मुसीबत, पार्टी ने झाड़ा पल्ला
Next Article CG NEWS : छग में मंकी पॉक्स बीमारी के बचाव व रोकथाम के लिए एडवायजरी जारी, मंत्री जायसवाल ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को दिशा-निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करने के दिए निर्देश CG NEWS : छग में मंकी पॉक्स बीमारी के बचाव व रोकथाम के लिए एडवायजरी जारी, मंत्री जायसवाल ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को दिशा-निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करने के दिए निर्देश

Latest News

2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
Racing June 6, 2025
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?