Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : एकलव्य विद्यालय धरमपुरा जगदलपुर के 35 बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : एकलव्य विद्यालय धरमपुरा जगदलपुर के 35 बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार

Aarti Beniya
Last updated: 2024/08/30 at 12:42 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
SHARE

CG NEWS : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित 300 छात्र वाले एकलव्य विद्यालय में करीब 35 छात्रों को फूडपॉइजनिंग हो गई।
जगदलपुर धरमपुरा स्थित एकलव्य विद्यायल में बीती रात करीब 35 बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गई और और उल्टी दस्त जैसे डायरिया बीमारी के शिकार हो गए, जिसके बाद सभी बच्चों को जगदलपुर के महारानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं शुक्रवार की सुबह भी कई बच्चे बीमार हो गए। करीब 35 बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए। घटना की जानकारी लगते ही सहायक आयुक्त ट्रायबल की टीम मौके पर पहुंची और, मामले की जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त गणेश शोरी ने बताया कि एकलव्य विद्यालय धरमपुरा में छठी से 10वीं तक के करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं।

- Advertisement -
Ad image

बीती रात सभी बच्चे खाना खाने के बाद सो गए, रात करीब 12 बजे के बाद कुछ बच्चों को उल्टी होना शुरू हुआ, जिसके बाद अन्य साथियों ने इसकी जानकारी अधीक्षक को दी। जिसके बाद उपचार वाहन 108 मौके पर पहुंचे। बच्चों का स्वास्थ्य इतना खराब हो गया था कि वे बेहोश तक हो गए। रात को करीब 25 बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से महारानी अस्पताल लाया गया, जबकि अन्य 10 बच्चों को शुक्रवार की सुबह फिर से अपचार वाहनों की मदद से महारानी जिला अस्पताल लाया गया।

इस मामले में सहायक आयुक्त गणेश सोरी का कहना था कि मामले की जानकारी लगते ही टीम पहुंच गई। जहां खाने की सामान की जांच की जा रही है, साथ ही वहां की स्थिति को भी देखा जा रहा है। इसके अलावा बच्चों से भी बात की जा रही है कि आखिर किन कारणों के चलते अचानक से बच्चो को उल्टियां होनी शुरू हो गई। फिलहाल बच्चों का उपचार जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि करीब 35 बच्चों मे 28 बच्चों की स्थिति बेहतर है जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 07 बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती है, जिनका उपचार चल रहा है।

TAGGED: #BIGNEWS, bastar, BREAKING, cgnews, Chhattisgarh, disease, foodpoisioning, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, jagdalpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur Breaking: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर युवती ने आग लगाकर की खुदकुशी, 60% से अधिक जलने से हालत गंभीर Raipur Breaking: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर युवती ने आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश, 60% से अधिक जलने से हालत गंभीर
Next Article Mp News : बच्चों के विवाद में बड़े शामिल, मारपीट में बुजुर्ग पंहुचा अस्पताल Mp News : बच्चों के विवाद में बड़े शामिल, मारपीट में बुजुर्ग पंहुचा अस्पताल

Latest News

CG NEWS: रासायनिक ज़हर बन रहा पीने का पानी! राजीव नगर में बोरवेल से आ रहा ज़हरीला पानी, फैक्ट्रियों के खिलाफ उबाल
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 12, 2025
CG NEWS: शिक्षा और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता ‘शाला प्रवेश उत्सव’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला! बाल–बाल बचे विधायक, इलाके में मची सनसनी!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: रोजगार मेले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?