Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News: रामलीला मैदान को संवारने शासन ने 25 लाख रुपए किये स्वीकृत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG News: रामलीला मैदान को संवारने शासन ने 25 लाख रुपए किये स्वीकृत

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/08/30 at 5:20 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG News: रामलीला मैदान को संवारने शासन ने 25 लाख रुपए किये स्वीकृत
CG News: रामलीला मैदान को संवारने शासन ने 25 लाख रुपए किये स्वीकृत
SHARE

सुरजीत कौर. रायगढ़। बरसात के बाद रामलीला मैदान का कायाकल्प होगा। वर्तमान में रामलीला मैदान में शेड निर्माण का कार्य किया गया है। इसी तरह बाथरूम, ग्राउंड लेवलिंग का कार्य प्रगति पर है। रामलीला मैदान को संवारने के लिए शासन ने 25 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

नगर निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि स्वीकृत के बाद विधिवत टेंडर प्रक्रिया कर कार्यादेश जारी किया गया है। स्वीकृत स्टीमेट के अनुसार रामलीला मैदान में बाउंड्रीवॉल, पाथवे गेट, बाथरूम सह शेड निर्माण होना है। मैदान में शेड निर्माण किया जा चुका है। इसी तरह मैदान में बाथरूम निर्माण किया जाना है। मैदान के समतलीकरण का काम भी होना है।

- Advertisement -
Ad image

जिसके लिए काम शुरू किया गया था। लेकिन लगातार बारिश के चलते काम रोका गया है। बारिश के पश्चात काम पुन: शुरू किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण वर्तमान में ग्राउंड लेवलिंग के पहले लेयर के लिए डाले गए मिट्टी के कारण कीचड़ की स्थिति निर्मित हुई है। रामलीला मैदान के पीछे की ओर शासकीय स्कूल का निर्माण हो रहा है।

- Advertisement -

निर्माण कार्य में लगने वाले बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई के लिए हैवी वाहनों का आना-जाना मैदान के रास्ते से ही हो रहा है। इसी तरह मोटर ड्राइविंग स्कूल के वाहन भी यहां चलते है। इसी कारण भी मैदान में ग्राउंड लेवलिंग के लिए डाले गए मिट्टी का बिखराव हुआ है। लगातार बारिश के चलते अभी काम रोका गया है, बारिश थमने के बाद फिर से काम शुरू किया जाएगा।

- Advertisement -

निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बरसात के बाद रामलीला मैदान को संवारने के लिए स्वीकृत सभी कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय पर कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया को दिए हैं। जिससे खिलाडिय़ों को सर्व सुविधायुक्त मैदान मिल सके।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Cg News : चरित्र शंका में पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में Cg News : चरित्र शंका में पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Next Article CG NEWS : उल्टी दस्त से ग्रामीण ग्रसित, स्वास्थ विभाग गांव में शिविर लगाकर कर रहा उपचार

Latest News

RAIPUR NEWS : तोमर ब्रदर्स को पकड़ने वाले को मिलेगा इनाम, रायपुर पुलिस ने की घोषणा 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
 BREAKING NEWS : सीएम के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी ! मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप सील
Breaking News मध्य प्रदेश June 27, 2025
Sugamya Bharat App : सुगम्य भारत ऐप हुआ और अधिक स्मार्ट, दिव्यांगजनों व बुज़ुर्गों को मिलेगी रियल-टाइम जानकारी
देश June 27, 2025
CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?