Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Shivpuri Viral News : अंतिम संस्कार के दौरान जिंदा हुई महिला! हाथ-पैर में दिखा मूवमेंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्य प्रदेश

Shivpuri Viral News : अंतिम संस्कार के दौरान जिंदा हुई महिला! हाथ-पैर में दिखा मूवमेंट

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/08/30 at 6:14 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Shivpuri Viral News : अंतिम संस्कार के दौरान जिंदा हुई महिला! हाथ-पैर में दिखा मूवमेंट
Shivpuri Viral News : अंतिम संस्कार के दौरान जिंदा हुई महिला! हाथ-पैर में दिखा मूवमेंट
SHARE

Shivpuri Viral News : शिवपुरी शहर के मुक्तिधाम में आज उस समय अचानक हलचल मच गई जब एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान मृत महिला के शरीर में कुछ हलचल जैसी परिजनों को प्रतीत हुई। परिजनों ने हाथ-पैर में मूवमेंट देखा तो सीपीआर देना शुरू कर दिया। जिसके बाद परिजन तुरंत महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परंतु वहां चिकित्सकों ने जांच आदि करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार अनीता श्रीवास्तव उम्र 56 साल की तबीयत खराब होने पर उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया जिसके बाद शाम को उसकी मौत हो गई उसके बाद आज सुबह परिजन उसे लेकर अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, जहां लाश को अंतिम संस्कार के लिए जब चिता पर लिटाया तो लोगों को लगा कि लाश को पसीना आ रहा है। लोगों ने देखा तो लाश में कुछ हलचल भी दिखी। तत्काल मृतिका की लाश को चिता से उठाकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला की ईसीजी की परंतु कोई हलचल नहीं थी तो उसे फिर से मृत घोषित कर दिया गया।

- Advertisement -
Ad image

टाइफाइड से परेशान थी महिला

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग के DEO ऑफिस में लिपिक के पद पर पदस्थ रविंद्र श्रीवास्तव की पत्नी अनिता श्रीवास्तव (56) को पिछले के कुछ दिनों से टाइफाइड हो गया था। बताया गया है कि गुरुवार की शाम महिला की तबीयत बिगड़ गई थी।

- Advertisement -

परिजन महिला को पहले एक निजी अस्पताल गए। फिर बाद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां से महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। परिजन महिला को लेकर कल (29 अगस्त) को रात साढ़े दस बजे के करीब मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों महिला को मृत घोषित कर दिया था।

अंतिम संस्कार से पहले शरीर में दिखी हलचल

बता दें कि अनिता श्रीवास्तव के परिजन शव को उनके निवास शांति नगर लेकर रात 11 बजे पहुंच गए थे। इसके बाद रिश्तेदार जुटना शुरू हो गए थे। सुबह महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्ति धाम ले जाया गया था। हिन्दू रीती-रिवाजों से दाह संस्कार की तैयारी की जाने लगी थी। इसके बाद शव को दाह के लिए लगाई गईं लकड़ियों की सैया पर लिटाया गया था। इसी दौरान महिला के शरीर में हलचल देखी गई थी। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो महिला के शरीर पर पसीना सहित शरीर में हलचल देखी गई थी।

मुक्ति धाम पर दिया गया सीपीआर

महिला की सांसे चलने की अफवाह के बाद परिजन भी हरकत में आ गए थे। तत्काल एम्बुलेंस को बुलाया गया था। तब तक महिला की हथेलियों सहित पैरों के पंजों के रगड़ना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही सीपीआर भी दिया गया था। एम्बुलेंस के पहुंचते ही महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने जांच कर महिला को मृत घोसित कर दिया। बाद में परिजन शव लेकर दोबारा मुक्तिधाम पहुंचे। जहां महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

महिला की जांच करने बाले मेडिकल कॉलेज के ड्यूटी डॉक्टर उत्सव तिवारी ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। रात में 10 बजकर 41 मिनिट पर परिजन महिला को मृत अवस्था में ही लेकर पहुंचे थे। सभी जांचों के बाद मृत पाया गया।

 

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Breaking News, MP NEWS, Shivpuri Viral News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article up news: सपा मुखिया की मीडिया से चर्चा, सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की कही बात, कई जबाब से किया किनारा, देखिये ये खबर. ....... up news: सपा मुखिया की मीडिया से चर्चा, सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की कही बात, कई जबाब देने से किया किनारा, देखिये ये खबर. …….
Next Article CG NEWS : रायगढ़ गैंग रेप मामले में कांग्रेस की जांच टीम पहुंची पीड़िता से मिलने

Latest News

CG NEWS: युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 10, 2025
CG NEWS: किसानों के साथ धोखा समिति का बीज निकाल रहा गुणवत्ताहीन…
Grand News छत्तीसगढ़ June 10, 2025
CG NEWS: पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ने तालाब के किनारे लगे हरे-भरे पेड़ों को कटवा दिया।
Grand News छत्तीसगढ़ June 10, 2025
CG NEWS: अमर वाटिका में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को अधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि।
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?