Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING: एक साल बाद ‘मृत’ महिला लौटी जिंदा, रहस्य बरकरार – असली पहचान पर सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG BREAKING: एक साल बाद ‘मृत’ महिला लौटी जिंदा, रहस्य बरकरार – असली पहचान पर सवाल

Aarti Beniya
Last updated: 2024/08/31 at 2:50 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
CG BREAKING: एक साल बाद 'मृत' महिला लौटी जिंदा, रहस्य बरकरार - असली पहचान पर सवाल
CG BREAKING: एक साल बाद 'मृत' महिला लौटी जिंदा, रहस्य बरकरार - असली पहचान पर सवाल
SHARE

रायगढ़ | CG BREAKING: पिछले साल 14 अगस्त 2023 के दिन जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देहजरी गांव के एक पहाड़ी नाले में एक महिला सहित दो बच्चों की लाश मिली थी। खरसिया पुलिस की खोजबीन के दौरान पता चला कि महिला राबिया परवीन पति अबुल हसन (35) ग्राम बासेन, थाना पास्ता, जिला बलरामपुर की रहने वाली थी। उसके चार बच्चे थे।

जिसमें गुलस्सा परवीन (3), सीजरा परवीन (6) के अलावा एक लड़का व लड़की शामिल हैं। 8 अगस्त 2023 की शाम राबिया अपने दो बेटियों गुलस्सा और सीजरा को लेकर बिना बताए घर से निकली थी। इसी बीच पति की एक बार राबिया से फोन पर बात हुई तो उसने कहा कि वह अपने मायके गढ़वा झारखंड जा रही है। इसके बाद उसने फोन को बंद कर दिया। तब से उसका फोन बंद आ रहा था। इसी बीच उनके लाश की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो परिजनों को पता चला। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में तीनों शवों का पीएम करा कर महिला के परिजन उन्हें अपने घर ले गए और उनका कफन दफन कर दिया।

- Advertisement -
Ad image

लेकिन हाल में दो दिन दिनों तीनों मां-बेटियां जिंदा घर लौट आई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जीवित मां बेटियों और मृत महिला व बच्चियों की हुबहू तस्वीर सामने देख पुलिस भी दंग है। वहीं मरने वाली कौन हैं इसका रहस्य अब तक बरकरार है। इसके बाद मामले की सूचना खरसिया पुलिस को दी गई। खरसिया पुलिस भी बलरामपुर पहुंची तो उन्हें जिंदा देख चौक गई। पुलिस ने मृत महिला व दोनों बच्चियों की फोटो जिंदा महिला व उसकी बच्चियों से मिलाया तो सभी हुबहू दिखे।

- Advertisement -

मामले में रायगढ़ a.d.s.एस पी आकाश मरकाम ने बताया कि साल भर पहले खरसिया थाना क्षेत्र में मिली तीनों लाश की पहचान खुद अबू हसन निवासी बलरामपुर जिले ने अपनी पत्नी और बच्चों के रूप में की थी। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव उन्हे सौंप दिया था। अब जब उसकी पत्नि और बच्चे लौट आएं है,और परिजनों का कहना है कि तब अबू हसन की मन: स्थिति सही नही थी,इस लिए पहचान में उससे गलती हो गई थी। अब पुलिस पुनः मृतकों के संबंध में इश्तेहार प्रकाशन कर उनके परिजनों की तलाश में लगेगी।

- Advertisement -

फिलहाल इस मामले ने रायगढ़ जिले से लेकर बलरामपुर जिले तक हलचल मचा दी है। वहीं बलरामपुर में अबू हसन का परिवार पत्नी और बच्चों के वापस आ जाने से काफी खुश नजर आ रहा है।

TAGGED: CG BREAKING, RAIGARH, RAIGARH NEWS, रायगढ़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Big News : जिले के इतिहास में शुरू हुई दूसरी सबसे बड़ी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही Big News : जिले के इतिहास में शुरू हुई दूसरी सबसे बड़ी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही
Next Article cg news : अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी जारी, बड़े वाहन को नहीं दिया जा रहा निकलने cg news : अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी जारी, बड़े वाहन को नहीं दिया जा रहा निकलने

Latest News

CG NEWS: भिलाई में अब अवैध होर्डिंग्स की खैर नहीं, इंदौर मॉडल से मिलेगी सख्ती!
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
 CG NEWS : राखड़ कि डंपिंग से ग्रामीणों का जनजीवन बेहाल, कलेक्टर व पर्यावरण से होगी शिकायत
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
CG NEWS : करंट से ठेका कर्मी की मौत के बाद बवाल, शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मुआवजा और नौकरी की मांग 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना बिलासपुर June 27, 2025
CG NEWS : मामला शांत कराने पहुंची थी पुलिस, घर वालों ने कर दी पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर 
छत्तीसगढ़ बालोद June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?