Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Hurun Rich List 2024 : छत्तीसगढ़ के यें सात रईस कारोबारी हुरून की लिस्ट में शामिल, जानिए किसके पास कितनी है संपत्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़देश

Hurun Rich List 2024 : छत्तीसगढ़ के यें सात रईस कारोबारी हुरून की लिस्ट में शामिल, जानिए किसके पास कितनी है संपत्ति

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/08/31 at 1:13 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

ग्रैंड न्यूज डेस्क। Hurun Rich List 2024 : हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी हो गई है, जिसमें देश के सबसे अमीर लोगों का नाम सामने आए है। इस लिस्ट में गौतम अडानी सबसे आगे हैं, जबकि मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर हैं। वहीं इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) के सात कारोबारियों ने अपनी जगह बनाई है। छत्तीसगढ़ में पहले और दूसरे नंबर पर एबिस एक्सपोर्ट इंडिया के बहादुर अली और सुल्तान अली हैं। दोनों की कंपनी, रैंक और संपत्ति बराबर है। तीसरे नंबर पर कमल किशोर सारडा हैं जिनकी कंपनी एनर्जी और मिनरल्स के क्षेत्र में काम करती हैं। चौथे, छठवें और सातवें नंबर पर बजरंग लाल अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल और नारायण प्रसाद अग्रवाल हैं। इनकी कंपनी गोदवारी पॉवर, पॉवर सेक्टर में काम करती है। वहीं पांचवें नंबर पर विनीता आशीष सराफ हैं। इनकी कंपनी सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स है जो फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में काम करती है। 2020 में एक भी कारोबारी इस सूची में शामिल नहीं था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ये हैं छत्तीसगढ़ के रईस कारोबारियों के नाम:

- Advertisement -

बहादुर अली : संपत्ति 4800 करोड़- 549वीं रैंक- एबिस एक्सपोर्ट इंडिया

- Advertisement -

सुल्तान अली : संपत्ति 4800 करोड़- 549वीं रैंक- एबिस एक्सपोर्ट इंडिया कमल किशोर सारडा : संपत्ति 3900 करोड़- 634वीं रैंक- सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स

बजरंग लाल अग्रवाल : संपत्ति 3500 करोड़- 699वीं रैंक- गोदवारी पॉवर

विनिता आशीष सराफ : 2500 करोड़- 895वीं रैंक- मनोरमा इंडस्ट्रीज

हनुमान प्रसाद अग्रवाल : 1700 करोड़- 1192वीं रैंक- गोदवारी पॉवर

नारायण प्रसाद अग्रवाल : 1600 करोड़- 1230वीं रैंक- गोदवारी पॉवर

 

जानिए हुरुन रिपोर्ट के बारे में

 

हुरुन रिपोर्ट एक अग्रणी शोध, लक्जरी प्रकाशन और इवेंट समूह है इसकी स्थापना 1998 में लंदन में हुई थी हुरुन रिपोर्ट भारत, चीन, फ्रांस, यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा और लक्जमबर्ग में कार्य करता है। यह दुनिया भर में सबसे अमीर व्यक्तियों के मूल्यांकन के लिए मान्यता प्राप्त संस्था है। हुरुन रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर अमीरों की सूची का सबसे बड़ा संकलक है।

 

हुरुन रिपोर्ट के चार विभाग हैं…

हुरुन रिपोर्ट मीडिया- यह विभाग डिजिटल मीडिया और चार पत्रिकाओं का एक समूह है।

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट, हुरुन कॉन्फ्रेंस- यह उद्यमियों के लिए कार्य करने वाला इवेंट विभाग है।

हुरुन इन्वेस्टमेंट- यह विभाग तकनीक, मीडिया और शिक्षा में निवेश करता है।

हुरुन की भारत में शुरुआत कब?

हुरुन इंडिया की शुरुआत साल 2012 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्रातक अनस रहमान जुनैद के नेतृत्व में हुई थी। जुनैद की मुलाकात हुरुन ग्लोबल के संस्थापक रूपर्ट हूगेवेरफ से ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के माध्यम से हुई। साल 2012 के बाद से ही हुरुन भारत में काम कर रहा है।

 

कई चरणों में होती है इंडिया रिच लिस्ट को तैयार करने की प्रक्रिया

 

हुरुन इंडिया टीम रिच लिस्ट को तैयार करने के लिए भारत की बड़ी कंपनियों, स्टार्टअप्स और अमीर व्यक्तियों से संबंधित फाइनेंशियल आंकड़ों को इकट्ठा करती है।

 

इन आंकड़ों में शेयर बाजार की जानकारी, कंपनियों के वित्तीय रिपोर्ट और पब्लिक सोर्सेज से मिला डेटा शामिल होता है।

 

हुरुन इंडिया की टीम व्यक्तिगत रूप से भी लोगों से संपर्क करके उनकी संपत्ति की जानकारी लेती है।

 

इसके बाद इकट्ठा किए गए डेटा के आधार पर हर व्यक्ति की कुल संपत्ति का आकलन किया जाता है।

 

इसके बाद फिर फाइनल लिस्ट जारी की जाती है।

TAGGED: # cgnews in hindi, ameer logo ke naam, CG BIG NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CG UPDATE, Hurun Rich List 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : IAS श्याम धावड़े को मिला आबकारी आयुक्त का प्रभार, आदेश जारी  CG TRANSFER BREAKING : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, देखें आदेश 
Next Article 31 August Ka Rashifal:तुला राशि वालों के जीवन में आएगा नया बदलाव, आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार,पढ़ें भाग्य

Latest News

CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 6, 2025
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर राशिफल June 6, 2025
CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?