Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: 17 बंदरों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटा वन विभाग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़बेमेतरा

CG NEWS: 17 बंदरों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटा वन विभाग

Aarti Beniya
Last updated: 2024/09/02 at 7:20 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
CG NEWS: 17 बंदरों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटा वन विभाग
CG NEWS: 17 बंदरों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटा वन विभाग
SHARE

 

CG NEWS : बेमेतरा । जिले के एक गांव में 17 बंदरों की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें उन्हें भरमार बंदूक से गोली मार दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचने के बजाय गांव के सरपंच और कोटवार से चर्चा कर वापस लौटने का फैसला किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग सीसीएफ डॉ. केएच मियाचियो ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad image

बेलगांव के पंच सीताराम वर्मा के मुताबिक, बंदरों को मारने की घटना बुधवार की है। पंच के अनुसार, उसने गांव में देखा, किसी दूसरे शहर से आए दो शिकारी बंदरों पर भरमार बंदूक से फायर कर रहे थे। पूछने पर उसने बताया कि उसे बंदरों को भगाने तथा मारने के लिए कहा गया है। इस वजह से वे बंदरों को मार रहे हैं। इसके बाद सीताराम ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों शिकारियों को बंदरों पर फायर करने से रोका और घटना की जानकारी वन अफसरों को दी।

दो दिन बाद पहुंचे वन अफसर

सीताराम के मुताबिक, घटना की जानकारी वन विभाग के अफसरों को तत्काल दे दी गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को वन विभाग के अफसर घटनास्थल पहुंचने के बजाय गांव के सरपंच, कोटवार तथा अन्य के साथ बैठक कर वापस लौट गए। इसके बाद पंच ने घटना की जानकारी पुनः अफसरों को दी। तब दुर्ग डीएफओ के नेतृत्व में वनकर्मी तथा डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और मृत बंदरों का पोस्टमार्टम किया।

गांववासी बदबू से परेशान

सीताराम के अनुसार, मामला वन अपराध से जुड़ा है, इस वजह से मृत बंदरों का उन लोगों ने अंतिम संस्कार नहीं किया, जिसके चलते गांव के लोग दो दिन तक बदबू से परेशान होते रहे। स्थिति ऐसी थी कि पुरुष और महिलाएं निस्तारी के लिए तालाब तक नहीं पहुंच पा रहे थे।

इसलिए बंदरों को मौत की घाट उतारा

दुर्ग सीसीएफ के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि बंदर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। इस वजह से बंदरों को मारा गया। इसकी जांच दुर्ग तथा कवर्धा डीएफओ को दी गई है। मामले की बिसरा जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

TAGGED: bemetara, brutal killing of 17 monkeys, cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए छत्तीसगढ़ से दो प्रमुख नेताओं का नाम आगे, राहुल गांधी लेंगे इंटरव्यू
Next Article Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण ने करवाया प्रेग्नेंसी फोटोशूट, बेबी बंप को यूं किया फ्लॉन्ट, देखें तस्वीरें

Latest News

Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 16, 2025
Mahasamund : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल प्रदर्शन, सरकार पर लगाया संविदा कर्मचारियों के साथ छल का आरोप 
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 16, 2025
RAIPUR CRIME NEWS : जेल से छूटने के बाद मां से दुष्कर्म, आरोपी बेटा गिरफ्तार, 5 साल की बच्ची से भी कर चूका है दरिंदगी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 16, 2025
CG News : गोवंश का कटा सिर मिलने से आक्रोश
CG News : गोवंश का कटा सिर मिलने से बवाल
कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?