Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नगर निगम ने बुजुर्ग महिला के घर पर बिना सूचना के चलाया बुलडोजर, निगम की असंगत कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : नगर निगम ने बुजुर्ग महिला के घर पर बिना सूचना के चलाया बुलडोजर, निगम की असंगत कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Mahak Qureshi
Last updated: 2024/09/06 at 3:39 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
CG NEWS : नगर निगम ने बुजुर्ग महिला के घर पर बिना सूचना के चलाया बुलडोजर, निगम की असंगत कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
CG NEWS : नगर निगम ने बुजुर्ग महिला के घर पर बिना सूचना के चलाया बुलडोजर, निगम की असंगत कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
SHARE

CG NEWS : रायगढ़। बात की जाए रायगढ़ नगर निगम की तो रायगढ़ नगर निगम हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, अपने विवादों को लेकर। ताजा मामला यह है कि बगैर किसी सूचना और नोटिस के निगम द्वारा आज बुलडोजर चलाकर एक बुजुर्ग महिला के आशियाने को तोड़ दिया गया। निगम की कार्यप्रणाली समझ से परे है। एक ओर जहां व्यापारियों को कब्जा हटाने के लिए महीनो की मोहलत दी जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग कमजोर महिला के जगह पर अचानक बुलडोजर चला दिया जाता है।

- Advertisement -

CG NEWS : रायगढ़ नगर निगम की कार्यप्रणाली लोगों की समझ से परे है। नगर निगम अलग-अलग जगह अलग-अलग नियम कानून लागू करता है। कल नगर निगम को संजय कंपलेक्स की दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर निगम की टीम वहां जाकर व्यवसाईयों को एक महीने की मोहलत देती है। पर वहीं दूसरी तरफ गणेश तालाब के पास एक बुजुर्ग महिला जिसका 50 साल से उसे जगह पर कब्जा रहा है, उसे बिना नोटिस बिना सूचना दिए अचानक बुलडोजर लाकर तोड़ दिया जाता है। उस बुजुर्ग महिला की कही भी कोई सुनवाई नहीं होती है। इस गंभीर मामले को लेकर जब हमने निगम आयुक्त से बात की तो उनका कहना है कि, वह जमीन गणेश तालाब के पार्किंग की जगह है। जिसे कब्जा मुक्त कराया गया है।
पर सवाल यह उठता है कि निगम की कार्रवाई जगह – जगह अलग – अलग की जाती है। शहर के बीच प्रमुख रास्तों में अवैध कब्जों की भरमार है, जिससे मुख्य सड़क गली के रूप में तब्दील हो चुकी है, पर निगम के अधिकारियों की हिम्मत नहीं उस और कार्रवाई करने की। जितनी तत्परता निगम गरीबों के आशियानों को तोड़ने में दिखती है, अगर उससे थोड़ी बहुत भी तत्परता अन्य बड़े व्यापारियों पर भी दिखाएं, तो शहर की बात ही कुछ और हो जाए। पर नहीं हमेशा नियम कानून गरीबों पर ही लागू होते हैं। हालांकि इस मामले में जब हमने बुजुर्ग महिला से बात की तो उनका कहना था कि वह अपनी गुहार लेकर मुख्यमंत्री के पास भी जाएगी। अब देखना लाजमी होगा कि भविष्य में उच्च अधिकारी इस गंभीर मसले पर क्या कदम उठाते हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -
TAGGED: #BIGNEWS, BAGARNIGAM, BREAKING, BULDOZER, cgnews, Chhattisgarh, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, KARVAI, RAIGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VINESH PHOGAT : विनेश फोगाट ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले रेलवे की नौकरी छोड़ी, इस्तीफे में कही ये बातें VINESH PHOGAT : विनेश फोगाट ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले रेलवे की नौकरी छोड़ी, इस्तीफे में कही ये बातें
Next Article BREAKING : विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल  BREAKING : विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल 

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?