Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: TEACHER’S DAY : नगर निगम में पहली बार हुआ शिक्षक दिवस पर गुरूजनों का सम्मान कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

TEACHER’S DAY : नगर निगम में पहली बार हुआ शिक्षक दिवस पर गुरूजनों का सम्मान कार्यक्रम

Mahak Qureshi
Last updated: 2024/09/06 at 10:12 AM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
TEACHER'S DAY : नगर निगम में पहली बार हुआ शिक्षक दिवस पर गुरूजनों का सम्मान कार्यक्रम
TEACHER'S DAY : नगर निगम में पहली बार हुआ शिक्षक दिवस पर गुरूजनों का सम्मान कार्यक्रम
SHARE

TEACHER’S DAY :  जगदलपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कार्यालय जगदलपुर में वरिष्ठ गुरुजनों का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया। नगर निगम सभा कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में शहर के सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल, श्रीफल भेंट कर महापौर व पार्षदों ने सम्मानित करते हुये उनका आशीर्वाद लिया। नगर निगम द्वारा प्रथम बार गुरूजनों का सम्मान कार्यक्रम किया गया है।
TEACHER’S DAY : माँ सरस्वती व पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का गरिमामयी आरंभ गुरूजनों ने किया। सम्मान समारोह में महापौर सफीरा साहू ने कहा कि गुरूजन सदैव सम्मानित हैं, नगर निगम में पहली बार ऐसे आयोजन व गुरूजनों की उपस्थिति से नगर निगम गौरान्वित महसूस कर रहा है। गुरुवरों के आशीर्वाद से ही हम सभी का जीवन सुफल होता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में एमआईसी सदस्य योगेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि गुरूजनों का सम्मान करते हुये हम सभी अभिभूत हैं, बिना गुरु की कृपा के कुछ भी संभव नहीं हैं। अपनी शिक्षा व समर्पण से राष्ट्र का भविष्य गढ़ने वाले गुरूजनों का सम्मान करते हुये हम सभी सम्मानित हो रहे हैं। सम्मान समारोह में वरिष्ठ शिक्षक बीएनआर नायडू ने अपने संबोधन में आशीर्वचन कहे।
नगर निगम द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों में सज्जन अवस्थी, कृष्णमूर्ति शुक्ला, बीएनआर नायडू, श्रीमती शैलबाला श्रीवास्तव, सुश्री अनिता राज, सुश्री कस्तूरी मिश्रा, जोगेंद्र महापात्र, आरएम दास,सूरज साहू, नरसिंह रथ, अब्दुल सत्तार, जगमोहन दास, वामदेव मिश्रा, प्रकाश पंत व श्रीमती डेविड का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पं. राम रजनीश बाजपेयी ने किया। आभार प्रदर्शन निगम आयुक्त हरेश मण्डावी ने किया।

TAGGED: #teachersday, cgnews, Chhattisgarh, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, NAGARNIGAM, OCASSION, Program
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG NEWS : शर्मसार! शिक्षक दिवस पर शिक्षक ने छात्रा की पिटाई कर दिखाई बेरहमियत, शिक्षा विभाग कार्रवाई के लिए कर रहा परिजनो के FIR का इंतजार  CG NEWS : शर्मसार! शिक्षक दिवस पर शिक्षक ने छात्रा की पिटाई कर दिखाई बेरहमियत, शिक्षा विभाग कार्रवाई के लिए कर रहा परिजनो के FIR का इंतजार
Next Article Ujjain rape video : महिला को शराब पिलाई, फिर दिनदहाड़े फुटपाथ पर किया दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल, जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा    Ujjain rape video : महिला को शराब पिलाई, फिर दिनदहाड़े फुटपाथ पर किया दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा   

Latest News

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत से भावुक आकृति बनाकर श्रद्धांजलि दी।
Grand News June 15, 2025
अरुणाचल की हिलांग याजिक ने रचा इतिहास, साउथ एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर
Grand News June 15, 2025
CG NEWS: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भिलाई के सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, दर्जनभर युवक-युवतियां पकड़े गए
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 14, 2025
CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार का कहर — 18 सवारियों से भरी गाड़ी पलटी, 2 की मौके पर मौत, 5 गंभीर
Grand News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?