Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सिम्स व जिला अस्पताल में बहुत जल्द मिलेगी व्हाट्सएप से पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : सिम्स व जिला अस्पताल में बहुत जल्द मिलेगी व्हाट्सएप से पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/08 at 6:44 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : सिम्स व जिला अस्पताल में बहुत जल्द मिलेगी व्हाट्सएप से पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट
CG NEWS : सिम्स व जिला अस्पताल में बहुत जल्द मिलेगी व्हाट्सएप से पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट
SHARE

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब बिलासपुर में स्थित सिम्स और जिला अस्पताल में पैथोलॉजी जांच की रिपोर्ट बहुत जल्द व्हाट्सएप मैसेज के जरिए मिलेगी। रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए मरीजों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स और जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद दोनों संस्थानों के प्रबंधन को इस आशय के निर्देश दिए हैं। पहले यह व्यवस्था जिला अस्पताल में शुरू होगी। उसके कुछ दिनों बाद सिम्स अस्पताल में।

इस दौरान कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का जायज़ा लिया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं में वृद्धि के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों को देखा। विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की। अस्पताल से मिल रहे भोजन, इलाज और दवाइयों की जानकारी ली। मरीजों के लिए 6 लिफ्ट हैं। इनमें से एक बंद पड़े लिफ्ट को 2 दिन में सुधारने के निर्देश दिए एवं दो अन्य लिफ्ट के सिविल वर्क को 1 माह में पूर्ण करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने अधीक्षक कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। डॉक्टरों से मौसमी बीमारियों के संक्रमण की जानकारी लेकर तत्परता से इलाज करने के सख्त निर्देश दिए।

- Advertisement -
Ad image

सिम्स अस्पताल के बाद कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हमर लैब और बर्न यूनिट को जल्द शुरू करने बाकी काम जल्द पूर्ण करने को कहा है। आपातकालीन वार्ड एक में मरीजों के लिए एक ए.सी. की स्वीकृति दी। उन्होंने जिला अस्पताल में पैथोलॉजी रिपोर्ट व्हाट्सएप में देने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को अनावश्यक बार बार आने जाने की परेशानी न हों। सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल पैथोलॉजी विभाग में 96 प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध है। लगभग 150 मरीजों की 500 प्रकार की जांच हर रोज की जाती है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन 300 मरीज इलाज कराने आते हैं।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नदी किनारे झाड़ियों के बीच मिली अज्ञात महिला की लाश, मचा हड़कंप  CG NEWS : नदी किनारे झाड़ियों के बीच मिली अज्ञात महिला की लाश, मचा हड़कंप 
Next Article CG BIG BREAKING : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर, मचा हड़कंप CG BIG BREAKING : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

Latest News

देश में मोदी सरकार के 11 वर्ष बने स्वर्णिम युग : पारस ठाकुर
देश में मोदी सरकार के 11 वर्ष बने स्वर्णिम युग : पारस ठाकुर
Grand News June 18, 2025
CG CABINET BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, घर की छतों में लगेंगे सोलर रूफटॉप संयंत्र, शहीद के परिजनों को किसी भी विभाग में मिलेगी जॉब, पढ़े सभी अहम निर्णय 
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ June 18, 2025
International Yoga Day : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायपुर में योगी व योगिनी कंपीटिशन, यहां से ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन
International Yoga Day : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायपुर में योगी व योगिनी कंपीटिशन, यहां से ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन
Grand News रायपुर June 18, 2025
CG BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, किसानों को मिल सकती है बड़ी सौगातें
CG BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, किसानों को मिल सकती है बड़ी सौगातें
Breaking News छत्तीसगढ़ June 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?