Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : गणेश पंडाल में हुई तीन मौत, एक युवक गंभीर घायल, कई लोग हुए गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदुर्ग

CG NEWS : गणेश पंडाल में हुई तीन मौत, एक युवक गंभीर घायल, कई लोग हुए गिरफ्तार

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/09/08 at 9:34 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : गणेश पंडाल में हुई तीन मौत, एक युवक गंभीर घायल, कई लोग हुए गिरफ्तार
CG NEWS : गणेश पंडाल में हुई तीन मौत, एक युवक गंभीर घायल, कई लोग हुए गिरफ्तार
SHARE

दुर्ग। CG NEWS : दो पक्षों के बीच विवाद ऐसा बढ़ा कि देर रात मारपीट शुरू हो गई। ​इस बीच गन्ने से की गई पिटाई और चाकूबाजी से एक पक्ष के तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी लगते ही SP जितेन्द्र शुक्ला मौके पर पहुंचे, झगड़े में शामिल 11 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

- Advertisement -

दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला के अनुसार दुर्ग ज़िले के ग्राम नंदिनी खुंदनी में पुराना शीतला पारा और यादव मोहल्ला गुट के कुछ लोगों में विवाद हो गया। यह विवाद भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करने के दौरान म्यूजिक बजाने से शुरू हुआ। हालांकि उस दौरान तो मामले को शांत कर लिया गया। इसके बाद यादव मोहल्ले के राजेश यादव, करण यादव ने गणेश पंडाल के पास ही शीतला पारा के आकाश पटेल और एक अन्य युवक को बुलाया और शुक्रवार को उसके पिता से हुए विवाद को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। राजेश और करण सगे भाई हैं और उनके साथ उनका चचेरा भाई वासु यादव भी था। इसी बीच राजेश यादव जिस पर पहले से थाने में अपराध दर्ज हैं, उसने आकाश पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। इसकी भनक जैसे ही शीतला पारा के लोगों को हुई तो लोग जमा हो गए और चाकू मारने वाले राजेश, करण और वासु की गन्नों से पिटाई कर दी। इस पिटाई से यादव पारा के राजेश यादव, करण और वासु की मौत हो गई। जबकि चाकू लगने से दूसरे पक्ष के आकाश पटेल की हालत खराब है। इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए और नंदिनी थाने का घेराव करने पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस विवाद की सूचना पर तुरंत मौक पर नहीं पहुंची। घटना की जानकारी होने पर जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंच गए।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
TAGGED: BIG NEWS, cg news, DURG, Ganesh pandal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों गिरफ्तार, सरपंच व सचिव भी शामिल CG NEWS : जुआ खेलने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार, सरपंच व सचिव भी शामिल
Next Article CG NEWS : जल जीवन मिशन के लिए बनाये गए फाउंडेशन के नीचे मिली युवक की लाश CG NEWS : जल जीवन मिशन के लिए बनाये गए फाउंडेशन के नीचे मिली युवक की लाश

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?