Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में होगी नगर सैनिकों की 465 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG BREAKING : मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में होगी नगर सैनिकों की 465 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/09/10 at 11:03 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG BREAKING : मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में होगी नगर सैनिकों की 465 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स 
CG BREAKING : मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में होगी नगर सैनिकों की 465 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स 
SHARE
Highlights
  • नगर सैनिकों के 465 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 16 सितम्बर से, 21 हजार उम्मीदवार होंगे शामिल
  • 200 पुरूष नगर सैनिकों और 265 महिला नगर सैनिकों की होगी भर्ती
  • कलेक्टर-एसपी ने किया मैदान का निरीक्षण, अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लगभग एक दशक बाद नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही शुरू हो गई है। बिलासपुर राजस्व संभाग के जिलों के लिए 465 पदों पर भर्ती की जाएगी। भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान पर आगामी 16 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक भर्ती की कार्यवाही संपन्न होगी। नगर सैनिकों के 465 पदों के लिए लगभग 21 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के डीआईजी एस.के. ठाकुर ने बताया कि स्वीकृत 465 पदों में से 200 पद नगर सैनिकों के और 265 पद महिला छात्रावासों में महिला नगर सैनिकों के हैं। प्रतिदिन लगभग 1500 उम्मीदवारों की दक्षता परीक्षा मैदान में होगी। दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी। पुरूष उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद और ऊंची कूद होगी। महिला उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़ को छोड़कर शेष तीनों प्रतियोगिताएं होंगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

नगर सैनिकों के 200 पदों में से बिलासपुर जिले के लिए 75 पद तथा मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के लिए 25-25 पद शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों को तिथिवार कॉल-लेटर जारी कर दिया गया है। दक्षता परीक्षण के दौरान उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन, एनसीसी-सी सर्टिफिकेट, हैवी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस, संभाग स्तरीय या उच्च स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता प्रमाण पत्र के साथ पहुंचना होगा।

- Advertisement -

बिलासपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आज भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने भर्ती मैदान के समतलीकरण, मैदान की घेराबंदी एवं बैरिकेडिंग, विभिन्न इवेन्ट्स के लिए जरूरी व्यवस्था, मेडिकल टीम, पेयजल, कूड़ादान, चलित शौचालय, भर्ती मैदान एवं उसके आसपास कानून-व्यवस्था तथा यातायात के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा और जिला पंचायत के सीईओ रामप्रसाद चौहान भी इस दौरान मौजूद थे।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Raipur Latest News, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सैनिकों की भर्ती
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIRAL VIDEO:जान देने गई लड़की पटरी पर ही सो गई, ड्राइवर ने इंमरजेंसी ब्रेक लगाया फिर….देखें VIDEO
Next Article Viral video : विवाद को रोकने पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ ही नशेड़ी ने किया विवाद, वीडियो हुआ वायरल Viral video : विवाद को रोकने पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ ही नशेड़ी ने किया विवाद, वीडियो हुआ वायरल

Latest News

Beer Price : बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी, अब 50 रूपये में मिलेगी 200 की बीयर  
Grand News देश May 15, 2025
Uttar Pradesh:350 KM तक ट्रेन में फंसा रहा सिर, लखनऊ पहुंचकर खुला राज… ट्रेन से कटकर युवती की मौत से मचा हड़कंप
Grand News उत्तरप्रदेश देश May 15, 2025
CGNEWS: रायगढ़ रामभाठा में नई पुलिया निर्माण की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
CGNEWS: मंगल भवन टिकरीपारा में समाधान शिविर का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?