Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्रामीणवासियों से किया सीधा संवाद, क्षेत्र विकास के लिए सौगातों की लगाई झड़ी, कहा – जनता की भागीदारी से ही विकास संभव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्रामीणवासियों से किया सीधा संवाद, क्षेत्र विकास के लिए सौगातों की लगाई झड़ी, कहा – जनता की भागीदारी से ही विकास संभव

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/10 at 8:19 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्रामीणवासियों से किया सीधा संवाद, क्षेत्र विकास के लिए सौगातों की लगाई झड़ी, कहा - जनता की भागीदारी से ही विकास संभव
CG NEWS : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्रामीणवासियों से किया सीधा संवाद, क्षेत्र विकास के लिए सौगातों की लगाई झड़ी, कहा - जनता की भागीदारी से ही विकास संभव
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम जरहाटोला, जामगांव, आमगांव, तिलईभाट, और पेड्रीतराई मे ग्रामीणवासियों से जनसंपर्क कर सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों मांग, समस्या और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए 80 लाख रूपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी।

- Advertisement -


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों की मांग को पूरा करते हुए ग्राम जामगांव में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए, प्राथमिक शाला में किचन शेड के लिए 3 लाख रूपए, सीसी रोड के लिए 5 लाख रूपए और ज्योति कलश कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख रूपए की घोषाणा की। उन्होंने ग्राम जरहाटोला सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रूपए, गोठान समतलीकरण 5 लाख रूपए, बीएमडब्लू रोड जरहटोला से खलेवारा खार तक, नरेगा से पुलिया निर्माण कार्य की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम आमगांव में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की मांग में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए, सामुदायिक शौचालय के लिए 6 लाख रूपए, गोठान समतलीकरण के लिए 4 लाख रूपए और मंच निर्माण के लिए 3 लाख रूपए देने की घोषणा की। ग्राम तिलईभाट में रिटर्निंग वॉल के लिए 18 लाख रूपए, सीसी रोड के लिए 5 लाख रूपए सांस्कृतिक मंच के लिए 3 लाख रूपए की घोषणा की।

- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के विकासखंड लोहारा के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना और उन्हें सरकार की योजनाओं और विकासात्मक पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाना है ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ग्रामीण इलाकों में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार किए जा रहे है। इसके अलावा कृषि और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को भी और अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा ताकि ग्रामीण युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की भागीदारी से ही विकास संभव है, इसलिए सभी को साथ मिलकर काम करना होगा।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि साय सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है और सभी बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाया जा रहा है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : बी.एड. अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति CG NEWS : बी.एड. अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
Next Article GOVT JOB : टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन, जानिये आवेदन की आखिरी तिथि BIS Recruitment 2024: सुनहरा मौका : 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, 177500 रुपये महीने तक मिलेगी सैलरी,पढ़ें डिटेल्स

Latest News

Pune Bridge Collapse : जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, सभी जर्जर और खतरनाक पुलों को जल्द तोड़ा जाएगा
Grand News June 17, 2025
Cement Price Hike: अब घर बनाना होगा महंगा, 6% तक बढ़ सकती हैं सीमेंट की कीमतें !
Cement Price Hike: अब घर बनाना होगा महंगा, 6% तक बढ़ सकती हैं सीमेंट की कीमतें !
Grand News June 17, 2025
iPhone को टक्कर देगा डोनाल्ड ट्रंप का Trump T1,जानिए कीमत से लेकर सबकुछ 
iPhone को टक्कर देगा डोनाल्ड ट्रंप का Trump T1, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ 
Technology June 17, 2025
Breast Cancer: पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर ! जानिए लक्षण
Breast Cancer: पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर ! जानिए लक्षण
Grand News लाइफस्टाइल June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?