Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : छग स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, प्राध्यापकों के वेतन में की ऐतिहासिक वृद्धि, अब अनुसूचित क्षेत्र में 2 लाख 25 हजार और गैर अनुसूचित क्षेत्र में मिलेंगे इतने रूपये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

CG BREAKING : छग स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, प्राध्यापकों के वेतन में की ऐतिहासिक वृद्धि, अब अनुसूचित क्षेत्र में 2 लाख 25 हजार और गैर अनुसूचित क्षेत्र में मिलेंगे इतने रूपये

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/12 at 12:32 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BREAKING : छग स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, प्राध्यापकों के वेतन में की ऐतिहासिक वृद्धि, अब अनुसूचित क्षेत्र में 2 लाख 25 हजार और गैर अनुसूचित क्षेत्र में मिलेंगे इतने रूपये
CG BREAKING : छग स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, प्राध्यापकों के वेतन में की ऐतिहासिक वृद्धि, अब अनुसूचित क्षेत्र में 2 लाख 25 हजार और गैर अनुसूचित क्षेत्र में मिलेंगे इतने रूपये
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में राज्य के प्रत्येक वर्ग के लिए खुशियों का पिटारा शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरी के कार्य को लेकर लगातार प्रतिबद्ध हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा निर्णय लिया है। इस निर्णय के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के सीनियर रेसीडेंट व प्रदर्शक (पीजी), सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक एवं प्राध्यापक के वेतन में ऐतिहासिक वृद्धि का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 1 सितंबर 2024 से पूरे राज्य के शासकीय मेडिकल कालेजों के लिए प्रभावी होगा।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्रों के मेडिकल कालेज में पदस्थ प्राध्यापक का वेतन 1 लाख 55 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 90 हजार रूपए कर दिया गया है। इसी तरह से सह प्राध्यापक का वेतन 1 लाख 35 हजार से 1 लाख 55 हजार, सहायक प्राध्यापक का वेतन 90 हजार से 1 लाख तथा सीनियर रेसीडेंट व प्रदर्शक (पीजी) का वेतन 65 हजार रूपए से बढ़ाकर 75 हजार रूपए कर दिया गया है।

- Advertisement -

जारी आदेश के अनुसार अनुसूचित क्षेत्रों के मेडिकल कालेज में पदस्थ प्राध्यापक का वेतन 1 लाख 90 हजार रूपए से बढ़ाकर 2 लाख 25 हजार रूपए कर दिया गया है। इसी तरह से सह प्राध्यापक का वेतन 1 लाख 55 हजार से 1 लाख 85 हजार, सहायक प्राध्यापक का वेतन 90 हजार से 1 लाख 25 हजार तथा सीनियर रेसीडेंट व प्रदर्शक (पीजी) का वेतन 65 हजार रूपए से बढ़ाकर 95 हजार रूपए कर दिया गया है।

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के संविदा चिकित्सकों के लिए जारी पुनरीक्षित संविदा वेतनमान के अनुसार अनुसूचित क्षेत्र में लगभग 46 फीसदी तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र में लगभग 23 फीसदी की वेतन वृद्धि की गयी है। इस ऐतिहासिक वेतन वृद्धि को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पढ़ने वाले भावी डाक्टरों का ये अधिकार है कि उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाला शिक्षक और शिक्षा मिले और वेतन वृद्धि का ये आदेश राज्य शासन की स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने की मंशा को स्पष्ट जाहिर करता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Police Recruitment : छग पुलिस बल में 341 पदों पर भर्ती की अनुमति का आदेश जारी, 278 SI होंगे नियुक्त, जल्दी करें आवेदन CG Police Recruitment : छग पुलिस बल में 341 पदों पर भर्ती की अनुमति का आदेश जारी, 278 SI होंगे नियुक्त, जल्दी करें आवेदन
Next Article Bihar News : भागलपुर की बेटी को Google ने दिया 60 लाख का पैकेज, जानिए कौन हैं अलंकृता साक्षी Bihar News : भागलपुर की बेटी को Google ने दिया 60 लाख का पैकेज, जानिए कौन हैं अलंकृता साक्षी

Latest News

CG : राज्यपाल डेका नेे मुख्य सचिव जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं
CG : राज्यपाल डेका नेे मुख्य सचिव जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Mahasamund : बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, लोगों के बैडरूम और किचन में भरा गंदा पानी 
Mahasamund : बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, लोगों के बैडरूम और किचन में भरा गंदा पानी -Video
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 30, 2025
BIG ACCIDENT : बस और मिनीबस में जोरदार भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, 38 लोगों की मौत 
BIG ACCIDENT : बस और मिनीबस में जोरदार भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, 38 लोगों की मौत 
Breaking News अंतराष्ट्रीय June 30, 2025
Chhattisgarh : जब बच्चों के बीच बैठकर स्मार्ट क्लास-रूम से हुए रू-ब-रू हुए CM साय, बोले- “पढ़ाई ठीक से करना है न… मोबाइल ज्यादा नहीं देखना”
Chhattisgarh : जब बच्चों के बीच बैठकर स्मार्ट क्लास-रूम से हुए रू-ब-रू हुए CM साय, बोले- “पढ़ाई ठीक से करना है न… मोबाइल ज्यादा नहीं देखना”
छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?