Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Jagdalpur News : महंगाई भत्ता को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने निकाली मशाल रैली 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

Jagdalpur News : महंगाई भत्ता को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने निकाली मशाल रैली 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/09/12 at 4:13 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Jagdalpur News : महंगाई भत्ता को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने निकाली मशाल रैली 
Jagdalpur News : महंगाई भत्ता को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने निकाली मशाल रैली 
SHARE

सतीश साहू, जगदलपुर। Jagdalpur News : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के सामान देय तिथि से 4% महंगाई भत्ता देने तथा महंगाई भत्ता की पूर्व बकाया एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने की मांग सहित चार सूत्री मांगों के लिए चार चरणों में आंदोलन “झन करव इनकार, हमर सुनव सरकार” के नारों के साथ किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, जिला संयोजक आर डी तिवारी ने बताया कि भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के साथ कर्मचारियों की प्रमुख चार सूत्रीय मांगो जिसमे प्रमुखता केंद्र के सामान देय तिथि से 4% महंगाई भत्ता देने, पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की महंगाई भत्ता की बकाया राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने, प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान देने, केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता देने, मध्य प्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के कर्मचारियों को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन करने की मांगों को लेकर *तृतीय चरण का आंदोलन में आज बुधवार संध्या 05 बजे बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में मशाल रैली निकालते हुए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर बस्तर को सौंपा गया। जिसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, लोक निर्माण विभाग ,पी एच ई विभाग,बस्तर विश्व विद्यालय, न्यायालयीन कर्मचारी, कृषि विभाग, आई टी आई, कलेक्टर, कमिश्नर ,तहसील कार्यालय के सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहें।

- Advertisement -
Ad image

उल्लेखनीय है कि मंहगाई भत्ता जैसे मांग के लिए कर्मचारी सड़क पर उतर रहे है और वह भी नई नई सरकार के पास। जबकि मंहगाई भत्ता कर्मचारियों का मूलभूत अधिकार है और वेतन का हिस्सा भी है। विधान सभा चुनाव घोषणापत्र में भाजपा ने मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों के लिए भी घोषणा की।किंतु सरकार बने 10 माह हो चुके है और मोदी की गारंटी पर क्रियान्वयन अभी तक नही किया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

मंहगाई भत्ता सहित 4 सूत्रीय मांग को लेकर मशाल रैली में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के घटक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुख्यत टारजन गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश रायकवार प्रांत अध्यक्ष ,रज्जी वर्गीस,देवदास कश्यप ,उमेश मेश्राम, देवराज खुटे ,राकेश तिवारी, पल्लव झा, गणेश्वर नायक, दिनेश परते ,अखिलेश त्रिपाठी, अनिल गुप्ता सुभाष पांडे,महेश मिश्रा ,राकेश दुबे, अनिल यादव, तुलादास मानिकपुरी, मनोज कुमार, उदय किशोर पांडे, मोतीलाल वर्मा, जागेश्वर सिंहा, मनोज पारख, जे आर कोसरिया, रमऊ लाल शर्व, आशा दान, नीलम मिश्रा, हेमलता नायक, पूर्णिमा देहारी, भारती गिरी ,भावना दीक्षित, गायत्री मरकाम, योगेश्वरी शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, JAGDALPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Gariaband News : 8 माह से वेतन नहीं मिलने पर धान खरीदी केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर परेशान, अपर कलेक्टर से लगाई गुहार  Gariaband News : 8 माह से वेतन नहीं मिलने पर धान खरीदी केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर परेशान, अपर कलेक्टर से लगाई गुहार 
Next Article Jagdalpur Crime : बाइक से अवैध गांजा की तस्करी करते दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 21 KG मादक पदार्थ जब्त  Jagdalpur Crime : बाइक से अवैध गांजा की तस्करी करते दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 21 KG मादक पदार्थ जब्त 

Latest News

RAIPUR BREAKING : ट्रंक में मिली लाश के मामले में बड़ा खुलासा, वकील समेत दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे का लेनदेन हत्या वजह 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, CSP स्तर पर नई जिम्मेदारियों का बंटवारा, ASP करेंगे निगरानी
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, CSP स्तर पर नई जिम्मेदारियों का बंटवारा, ASP करेंगे निगरानी
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 24, 2025
CG : राज्यपाल डेका ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान
CG : राज्यपाल डेका ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान
छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS : ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना
Grand News छत्तीसगढ़ देश June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?