Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नहाने के दौरान हादसा : नदी में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : नहाने के दौरान हादसा : नदी में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/09/13 at 4:58 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG NEWS : नहाने के दौरान हादसा : नदी में डूबने से गई युवक जान, गांव में शोक की लहर
CG NEWS : नहाने के दौरान हादसा : नदी में डूबने से गई युवक जान, गांव में शोक की लहर
SHARE

बिलासपुर। CG NEWS : सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खजरी में गुरुवार को 16 वर्षीय अभिषेक ध्रुव खारुन नदी में नहाते समय तेज बहाव के कारण बह गया। यह घटना उस समय घटित हुई जब अभिषेक अपने दो दोस्तों के साथ शाम करीब 5 बजे नदी में स्नान करने गया था। अभिषेक जब नदी में नहा रहा था, तभी अचानक नदी में तेज बहाव आ गया। इस बहाव में अभिषेक बहने लगा और उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण अभिषेक बह गया। अभिषेक के दोस्तों ने तुरंत इस दुर्घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी, जिन्होंने सीपत पुलिस को सूचित किया।

इन्हें भी पढ़ें : CRIME NEWS : नर्स ने सर्जिकल ब्लेड से काट डाला डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट, शराब के नशे में किया था दुष्कर्म का प्रयास  

- Advertisement -
Ad image

पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण खोजबीन के बावजूद अभिषेक का कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन शुक्रवार को पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से फिर से खोजबीन की। इस दौरान अभिषेक का शव घटनास्थल से लगभग 20 मीटर दूर जलकुम्भियों में फंसा हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिषेक ध्रुव स्व. दुर्गेश ध्रुव का पुत्र था। उसकी पढ़ाई आठवीं कक्षा तक हुई थी और उसके परिवार में तीन भाई हैं। परिजनों ने बताया कि अभिषेक गूंगा था। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सक्ती विधायक पहुंचे भाजपा नेता विकास महतो की मां कौशल्य महतो के शोक में CG NEWS : सक्ती विधायक पहुंचे भाजपा नेता विकास महतो की मां कौशल्य महतो के शोक में
Next Article CRIME NEWS : नर्स ने सर्जिकल ब्लेड से काट डाला डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट, शराब के नशे में किया था दुष्कर्म का प्रयास  CRIME NEWS : नर्स ने सर्जिकल ब्लेड से काट डाला डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट, शराब के नशे में किया था दुष्कर्म का प्रयास 

Latest News

CG NEWS : स्कूल बंद करने के फरमान से पालकों में नाराजगी
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 14, 2025
CG BREAKING : नए मरीन ड्राइव निर्माण के लिए तोड़फोड़ शुरू, घर बचाने महिलाओं ने किया जमकर विरोश, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई गिरफ्तार 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 14, 2025
CG NEWS : किसानों से फसल बीमा राशि का कमीशन मांगने वाला पटवारी हटाया गया, आक्रोशित ग्रामीणों ने की निलंबित करने की मांग 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 14, 2025
Suicide News: पति ने कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पत्नी और बच्चों को पिलाया फिर खुद भी कर लिया सेवन, तीन मासूमों की मौत, माता – पिता की हालत गंभीर 
Grand News छत्तीसगढ़ June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?