Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Deputy CM Arun Sao : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का किया भ्रमण, न्यूजर्सी में भारतीय मूल के लोगों से मिले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Deputy CM Arun Sao : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का किया भ्रमण, न्यूजर्सी में भारतीय मूल के लोगों से मिले

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/09/13 at 5:34 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Deputy CM Arun Sao : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का किया भ्रमण, न्यूजर्सी में भारतीय मूल के लोगों से मिले
Deputy CM Arun Sao : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का किया भ्रमण, न्यूजर्सी में भारतीय मूल के लोगों से मिले
SHARE
Highlights
  • संयुक्त राष्ट्र संघ में पदस्थ बिलासपुर के आनंद पाण्डेय के आमंत्रण पर पहुंचे थे संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय
  • न्यूजर्सी में भारतीय मूल के लोगों से मिले, कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था
  • आयोजकों को भगवान श्रीराम की बेर से बनी कलाकृति का छायाचित्र भेंट किया
  • अमेरिका में विकसित छत्तीसगढ़ के बारे में रखे अपने विचार, प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन और संसाधनों की भी दी जानकारी

रायपुर। Deputy CM Arun Sao : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अमेरिका के अपने अध्ययन प्रवास के दौरान गुरुवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने वहां संयुक्त राष्ट्र संघ के सामान्य सभा कक्ष, सुरक्षा समिति कक्ष इत्यादि जगहों का भ्रमण कर संघ की कार्यप्रणाली को समझा। अध्ययन दौरे पर साथ गए लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी इस दौरान उनके साथ थे।

साव संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में मुख्य वित्त अधिकारी आनंद पाण्डेय के आमंत्रण पर वहां गए थे। पाण्डेय मूलतः बिलासपुर जिले के बेलसरी (तखतपुर) के निवासी हैं। साव ने संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय के भ्रमण के बाद कहा कि दुनिया के इतने महत्वपूर्ण कार्यालय में बिलासपुर के बेलसरी का बेटा मुख्य वित्त अधिकारी के गरिमामय पद पर कार्यरत हैं। यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।

- Advertisement -
Ad image

उप मुख्यमंत्री साव न्यूजर्सी के रॉयल एल्बर्ट्स पैलेस में भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन, पौराणिक मान्यताओं, संसाधनों और यहां के सीधे-सरल लोगों के बारे में बताया। उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ के बारे में अपने विचार भी रखे। साव ने अमेरिका में बसे भारतीयों को छत्तीसगढ़ आने और यहां की अनुपम छटा व प्राकृतिक सुंदरता को देखने आमंत्रित किया। साव ने वहां रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के बारे में भी पूछा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को लोरमी में अपने द्वारा बनवाई गई भगवान श्रीराम की बेर से बनी कलाकृति का छायाचित्र भेंट किया।

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री साव ने न्यूजर्सी में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लोग दुनिया के जिस देश में भी गए हैं, वहां उस देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। वे समरस होकर भारत का मान और सम्मान बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

- Advertisement -

TAGGED: Deputy CM Arun Sao
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Murder News : मैंने अपनी पत्नी को मार डाला..... पत्नी की धारदार हथियार से रेता गला, फिर आरोपी पति ने थाने जाकर किया सरेंडर   Murder News : मैंने अपनी पत्नी को मार डाला….. पत्नी की धारदार हथियार से रेता गला, फिर आरोपी पति ने थाने जाकर किया सरेंडर  
Next Article Durg News : तीन में मवेशियों के तस्करी पर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई, मवेशियों के साथ वाहन जब्त  Durg News : मवेशियों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गायों के साथ वाहन किया जब्त

Latest News

Jagannath Yatra Stampede: पुरी में रथयात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Jagannath Yatra Stampede: पुरी में रथयात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Breaking News NATIONAL देश June 29, 2025
BREAKING : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, बह गए 17 मजदूर
BREAKING : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, बह गए 17 मजदूर
Breaking News June 29, 2025
The Paradise: ‘हिट 3’ के बाद नानी की नई फिल्म ‘द पैराडाइज’ का पहला अपडेट, मेकर्स ने शेयर की शूटिंग सेट से तस्वीर,सोशल मीडिया पर मचा हलचल
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन June 29, 2025
Box Office Report: ‘मां’ की कमाई में उछाल, ‘कन्नप्पा’ का गिरा कलेक्शन, ‘सितारे जमीन पर’ ने मारी सेंचुरी, जानें बाकी फिल्मों की कमाई
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?