Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Shardiya Navratri 2024 : कब से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्रि? यहां जानिए कलश स्थापना और पूजन का शुभ मुहूर्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्म

Shardiya Navratri 2024 : कब से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्रि? यहां जानिए कलश स्थापना और पूजन का शुभ मुहूर्त

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/09/13 at 9:02 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Shardiya Navratri 2024: कब से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्रि? यहां जानिए कलश स्थापना और पूजन का शुभ मुहूर्त
Shardiya Navratri 2024: कब से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्रि? यहां जानिए कलश स्थापना और पूजन का शुभ मुहूर्त
SHARE

गग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Shardiya Navratri 2024 : हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है. ये पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है. नवरात्रि में 9 दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है, जिन्हें नवदुर्गा के नाम से जाना जाता है. इन नौ दिनों में, भक्त उपवास रखते हैं, मंदिरों में जाते हैं और मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करते हैं. माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं.

Contents
कब है शारदीय नवरात्रि 2024? कलश स्थापना का मुहूर्त कब है शारदीय दुर्गा अष्टमी 2024?कब है महानवमी 2024?शारदीय नवरात्रि 2024 कैलेंडर 
- Advertisement -

कब है शारदीय नवरात्रि 2024? 

पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्टूबर की सुबह 12 बजकर 19 मिनट से होगा, और इसका समापन अगले दिन 4 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार से आरंभ होंगी और इस पर्व का समापन 12 अक्टूबर 2024, दिन शनिवार को होगा.

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कलश स्थापना का मुहूर्त 

नवरात्रि के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर को कलश स्थापना करने के साथ-साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी और व्रत रखा जाएगा. इस वर्ष घट स्थापना यानी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह के 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही कलश स्थापना के लिए एक और शुभ मुहूर्त है, जो कि अभिजित मुहूर्त है, ये सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 47 मिनट रहेगा. इस दौरान कलश स्थापना की जा सकती है.

- Advertisement -

कब है शारदीय दुर्गा अष्टमी 2024?

आश्विन शुक्ल तिथि के दिन दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है. इस साल दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को है. इस दिन कन्या पूजन किया जाएगा.

- Advertisement -

कब है महानवमी 2024?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महानवमी भी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी, लेकिन नवमी का हवन 12 अक्टूबर, दिन शनिवार को होगा.

शारदीय नवरात्रि 2024 कैलेंडर 

नवरात्रि का पहला दिन : 3 अक्टूबर 2024, मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना का दिन.

नवरात्रि का दूसरा दिन : 4 अक्टूबर 2024, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन.

नवरात्रि का तीसरा दिन : 5 अक्टूबर 2024, मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन.

नवरात्रि का चौथा दिन : 6 अक्टूबर 2024, मां कूष्मांडा की पूजा का दिन.

नवरात्रि का पांचवां दिन : 7 अक्टूबर 2024, मां स्कंदमाता की पूजा का दिन.

नवरात्रि का छठा दिन : 8 अक्टूबर 2024, मां कात्यायनी की पूजा का दिन.

नवरात्रि का सातवां दिन : 9 अक्टूबर 2024, मां कालरात्रि की पूजा का दिन.

नवरात्रि का आठवां दिन : 10 अक्टूबर 2024, मां सिद्धिदात्री की पूजा का दिन.

नवरात्रि का नौवां दिन : 11 अक्टूबर 2024, मां महागौरी की पूजा का दिन.

विजयदशमी : 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन

TAGGED: 2024 navratri, 2024 shardiya navratri, BIG NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, navratri 2024, navratri 2024 mein kab hai, navratri 2024 october, navratri kab hai, navratri kab hai 2024, navratri puja vidhi, sardiya navratri 2024, Shardiya Navratri, Shardiya Navratri 2024, shardiya navratri 2024 date, shardiya navratri 2024 date time, shardiya navratri 2024 kab hai, shardiya navratri 2024 kalash sthapana vidhi, shardiya navratri 2024 mein kab hai, shardiya navratri kab hai, shardiya navratri kab se shuru hai, कब है शारदीय दुर्गा अष्टमी 2024?, कब है शारदीय नवरात्रि 2024?, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bhool Bhulaiyaa 3: खत्म इंतजार: ‘शैतान’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ के बाद लौट रहे हैं ‘रूह बाबा’, ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज डेट आई सामने
Next Article Raipur News: प्राचीन शनिदेव मंदिर गोल बाज़ार में नवरात्र पर्व पर नवग्रह मनोकामना ज्योत का पंजीयन शुरू

Latest News

Bhanupratappur : सनातन समाज के अध्यक्ष बने गौरव चोपड़ा, समाज के विभिन्न सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
Bhanupratappur : सनातन समाज के अध्यक्ष बने गौरव चोपड़ा, समाज के विभिन्न सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
भानुप्रतापपुर May 18, 2025
IPL 2025 KKR vs RCB : बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-बेंगलुरु का मुकाबला; प्लेऑफ से बाहर हुई KKR 
IPL 2025 KKR vs RCB : बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-बेंगलुरु का मुकाबला; प्लेऑफ से बाहर हुई KKR 
Cricket खेल May 18, 2025
CG POLICE TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; SI-ASI और हेड कांस्टेबल समेत 34 पुलिसकर्मियों का तबादला 
CG POLICE TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; SI-ASI और हेड कांस्टेबल समेत 34 पुलिसकर्मियों का तबादला 
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 18, 2025
CG ACCIDNT : ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
CG ACCIDNT : ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?