Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR : सुकमा में अंधविश्वास के कारण हुईं है 5 हत्याएं, कोई नारी डायन-टोनही नहीं : डॉ. दिनेश मिश्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

RAIPUR : सुकमा में अंधविश्वास के कारण हुईं है 5 हत्याएं, कोई नारी डायन-टोनही नहीं : डॉ. दिनेश मिश्र

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/09/15 at 9:06 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
RAIPUR : अंधविश्वास के कारण बलि की घटनाएं, डॉ. दिनेश मिश्र बोले- अंधविश्वास में न पड़ें ग्रामीण 
RAIPUR : अंधविश्वास के कारण बलि की घटनाएं, डॉ. दिनेश मिश्र बोले- अंधविश्वास में न पड़ें ग्रामीण 
SHARE

रायपुर। RAIPUR : अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने सुकमा के ग्राम एटकला में जादू टोना, टोनही के संदेह में 3 महिलाओं सहित 5 व्यक्तियों की निर्मम हत्या की कडी निंदा की है और टीवी आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा की जादू टोने का कोई अस्तित्व नही हैं, ग्रामीणों को अंधविश्वास में पड़कर कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

डॉ दिनेश मिश्र ने कहा पिछले कुछ दिनों में टोनही-डायन के सन्देह में हत्या मारपीट ,प्रताड़ना की घटनाएं सामने आयी हैं सिर्फ अंधविश्वास ,जादू टोने जैसी भ्रामक मान्यताओं पर भरोसा कर किसी निर्दोष महिला एवं उसके परिवार पर हमला करने की घटनाएं अनुचित है, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। समिति प्रवास कर प्रताड़ित परिवारों से मिलेगी और ग्रामीणों को जागरूक करेगी।

- Advertisement -

डॉ. मिश्र ने कहा हर व्यक्ति की बीमारी,समस्या और उसके कारण अलग-अलग होते हैं जिनका समाधान सही चिकिसकीय उपचार ,तर्कसंगत उपाय से किया जा सकता है।  बीमारियां अलग अलग कारणों से होती हैं, संक्रमण होने से, दुर्घटना होने, कुपोषण से व्यक्ति बीमार होता है, संक्रमण भी विभिन्न बैक्टीरिया, वायरस ,फंगस से होता है तथाकथित जादू टोने ,से कोई बीमार नही हो सकता ,क्योंकि जादू टोने जैसी काल्पनिक मान्यताओं का कोई अस्तित्व ही नहीं है। इस लिए तथाकथित जादू टोने से ना ही कोई व्यक्ति किसी को भी मार कर सकता है, न ही किसी को परेशानी में डाल सकता हैं और न ही किसी व्यक्ति का किसी प्रकार से फसल आदि का कोई नुकसान कर सकता है, जादू टोने, टोनही, डायन की मान्यता सिर्फ अंधविश्वास है, जिसका का कोई अस्तित्व नहीं है। इस प्रकार के शक या सन्देह में किसी भी महिला को प्रताड़ित करना उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट करना ,अग्निपरीक्षा लेना,,उसको जान से मारना अनुचित, क्रूर और अपराधिक है .ग्रामीणों को इस प्रकार के अंधविश्वास में नहीं पड़ना चाहिए।

- Advertisement -

डॉ. मिश्र ने प्रशासन मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्यवाही की जाए तथा आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अनुचित हरकत करने की चेष्टा ना कर सके.समिति इन सभी मामलों में ग्रामीणों से मिलेगी और जागरूक करेगी।

डॉ. मिश्र ने कहा देश के अनेक प्रदेशों में डायन/ टोनही के सन्देह में प्रताडऩा की घटनाएँ आम है , जबकि कोई नारी टोनही या डायन नहीं हो सकती, उसमें ऐसी कोई जादुई शक्ति नहीं होती जिससे वह किसी व्यक्ति, बच्चों या गाँव का नुकसान कर सके। जादू-टोने के आरोप में प्रताड़ना रोकना आवश्यक है। अंधविश्वासों के कारण होने वाली टोनही प्रताड़ना/बलि प्रथा जैसी घटनाओं से भी मानव अधिकारों का हनन हो रहा है। जनजागरूकता के कार्यक्रमों से अंधविश्वास का निर्मूलन सम्भव है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, #डॉ. दिनेश मिश्र, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने रायपुर केंद्रीय जेल का किया औचक निरीक्षण, बंदियों को दिए जाने वाला खाना चखकर कह दी यह बात  RAIPUR NEWS : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने रायपुर केंद्रीय जेल का किया औचक निरीक्षण, बंदियों को दिए जाने वाला खाना चखकर कह दी यह बात 
Next Article CG BREAKING : आदमखोर भालू के हमले से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम  CG BREAKING : आदमखोर भालू के हमले से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम 

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?