Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से 5 बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों के लिए मिली 3.97 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होंगे कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से 5 बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों के लिए मिली 3.97 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होंगे कार्य

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/16 at 7:10 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से 5 बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों के लिए मिली 3.97 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होंगे कार्य
CG NEWS : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से 5 बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों के लिए मिली 3.97 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होंगे कार्य
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

भिलाई नगर। CG NEWS : नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में अति आवश्यक पांच कार्यों के लिए विधायक रिकेश सेन की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने 3 करोड़ 97 लाख 41 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। श्री सेन ने जुलाई महीने में वैशाली नगर विधानसभा में आवश्यक विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था जिस पर फिलहाल अत्यावश्यक लगभग 4 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति मिली है।

- Advertisement -

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वार्ड-1 आनंद पुरम, वार्ड-2 दीनदयाल कॉलोनी में सीवर लाईन नवीनीकरण कार्य के लिए 24 लाख 98 हजार रूपये, जोन-1 क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी चौक से नेहरू नगर आक्सीडेशन पांड तक मेन सीवर लाईन बदलने तथा नेहरू नगर पूर्व में सिवरेज लाईन का नवीनीकरण कार्य के लिए 49 लाख 96 हजार रूपये, निगम के जोन-1 नेहरू नगर अनुविभाग अंतर्गत मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निगम मुख्यालय से चंद्रा मौर्या चौक, छोकरा जींस तक तथा निगम मुख्यालय इंडियन बैंक के सामने सर्विस रोड के सीमेंटीकरण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 24 लाख 63 हजार रूपये, जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कर्मा चौक से सुपेला चौक होते हुए लोहिया पेट्रोल पंप तक क्षतिग्रस्त निकायी नाला के पुनः निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 97 लाख 84 हजार रूपये और निगम के जोन-2 अंतर्गत वार्ड 24 एवं 25, 32 एकड़ क्षेत्र अंतर्गत सीवरेज लाइन नवीनीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि निगम के जोन-1 क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल कालोनी, आनंद पुरम, नेहरू नगर की सीवर लाईन अत्यंत जर्जर व पुरानी होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों व निगम अधिकारियों ने विधायक रिकेश सेन से इस कार्य की महति आवश्यकता बताई थी नतीजतन उन्होंने तत्काल इसके लिए प्रस्ताव बनवा कर नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय को पत्र लिखा था। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगम मुख्यालय से मौर्या चंद्रा चौक तक सर्विस रोड भी लंबे समय से अव्यवस्थित थी। कर्मा चौक से लोहिया पेट्रोल पंप तक क्षतिग्रस्त नाला भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया था। श्री सेन ने बताया कि इस नाले की अव्यवस्था से समीपस्थ क्षेत्र के लोग लंबे समय से परेशान थे। बरसात में इसका गंदा पानी लोगों के घरों में घुसता रहा तथा अनेक दुर्घटनाएं भी हुईं हैं। इस नाले को व्यवस्थित रूप से अंडर ग्राउंड किया जाएगा ताकि लोगों को नाले की बदबू और बरसात के दिनों अत्यधिक भराव से होने वाली दिक्कत से निजात मिल सके। इसी तरह हाऊसिंग बोर्ड कालोनी और 32 एकड़ क्षेत्र के रहवासियों को जर्जर हो चुकी सिवरेज लाईन से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, उनकी मांग अनुरूप तत्काल पहल कर पूरी सिवरेज लाईन का नये तरीके से निर्माण करवाने के लिए एक करोड़ रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बहुत जल्द ये सभी कार्य प्रारंभ होंगे तथा लंबे समय से इस क्षेत्र की सीवरेज समस्या से लोगों की परेशानियां दूर होंगी।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : विसर्जन कुंड के करीब गोताखोरों की टीम तैनात, कड़ा सुरक्षा का रहेगा पहरा RAIPUR NEWS : विसर्जन कुंड के करीब गोताखोरों की टीम तैनात, कड़ा सुरक्षा का रहेगा पहरा
Next Article Vande Bharat Train in CG : छत्तीसगढ़ को मिली दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर विशाखापट्टनम किया रवाना Vande Bharat Train in CG : छत्तीसगढ़ को मिली दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर विशाखापट्टनम किया रवाना

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?